Golden Globes 2026: ओवेन कूपर बने गोल्डन ग्लोब जीतने वाले सबसे युवा कलाकार, टेयाना टेलर की एक्टिंग का भी चला जादू

हॉलीवुड में सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड में से एक है गोल्डन ग्लोब अवार्ड। ऐसे में इस साल यानी 2026 के विजेताओं की सूची सामने आ गई है। इस अवार्ड में हर साल बेस्ट फिल्म, टीवी, शोस और कलाकारों को अवार्ड दिए जाते हैं। इन्होंने अपने शानदार अभिनय, कहानी और बेहतरीन तकनीक से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। ऐसे में इस साल के लोगों ने अपना नाम लिस्ट में दर्ज किया है, ये जानना तो बनता है। बता दें कि बेस्ट एक्टर फॉर सपोर्टिंग रोल को ओवेन कूपर ने अपने नाम किया है, इसी के साथ उन्होंने सबसे कम उम्र के विनर का टैग भी अपने नाम पर कर लिया है। वहीं, ग्ली फेम क्रिस कोलफर ने 20 साल की उम्र में ये अवार्ड जीता था, जिसका रिकॉर्ड अब टूट चुका है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड के विजेताओं में किन लोगों का नाम शामिल है। पढ़ते हैं आगे...
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं की पूरी लिस्ट (Golden Globes 2026 List)
इस बार गोल्डन ग्लोब अवार्ड 83वां मनाया गया, जिसका आयोजन कैलिफोर्निया स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में हुआ। इस शो में अमेरिकी कॉमेडियन निक्की ग्लेजर ने अपनी होस्टिंग से सबके मन को लुभाया।

इस बार एक नए सर्वश्रेष्ठ अवार्ड पॉडकास्ट की भी शुरुआत हुई। ऐसे में इन विनर के नाम को के बारे में पता होना जरूरी है।
मोशन पिक्चर (फिल्म) श्रेणी
- बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल/कॉमेडी)- टिमोथी शैलेमे (मार्टी सुप्रीम)
- बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल/कॉमेडी)- रोज बर्न (इफ आई हैड लेग्स आई’ड किक यू)
- बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटिमेंटल वैल्यू)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- टेयाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- मेल एक्टर, टीवी सीरीज, ड्रामा- केपॉप डेमन हंटर्स
टेलीविजन (TV) श्रेणी
- बेस्ट एक्टर (ड्रामा सीरीज): नोआ वाइल (द पिट)
- बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल/कॉमेडी): सेथ रोगन (द स्टूडियो)
- बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल/कॉमेडी): जीन स्मार्ट (हैक्स)
- बेस्ट एक्टर (लिमिटेड/एनथोलॉजी सीरीज): स्टिफेन ग्रैहम (एडोलेसेंस)

- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (टेलीविजन): ओवेन कूपर (एडोलेसेंस) — इन्होंने 16 साल की उम्र में जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।
इसे भी पढ़ें - वामिका के 5वें जन्मदिन पर भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, मदरहुड पर लिखा दिल जीत लेने वाला नोट; कहा- 'मैं अपने उस...'
बता दें कि इस साल यानि 2026 पॉल थॉमस एंडरसन ने अपनी फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए प्रोड्यूसर और स्क्रीनप्ले दोनों श्रेणियों में बाजी मारी। वहीं, युवा कलाकार ओवेन कूपर अपनी जीत के चलते इस शाम के सबसे चर्चित चेहरे रहे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
murmura laddu at home
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।