Lust Stories 2 Review: बोल्ड कंटेंट से लेकर बोल्ड सोच तक, जानिए कैसे लगी लोगों को 'लस्ट स्टोरीज 2'

ओटीटी की दुनिया में बोल्ड कंटेंट और बोल्ड सोच दोनों को दर्शाने वाली फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर लोगों को बहुत उम्मीदें थी। आइए जानते हैं कि यह फिल्म क्या उन उम्मीदों पर खरी उतरी है या नहीं।
मूवी की स्टोरी है खास
View this post on Instagram
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर, काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, विजय वर्मा, कुमुद मिश्रा ने किरदार निभाए हैं। लस्ट स्टोरीज 2 में 4 कहानियां दिखाई गई हैं।
पहली कहानी में एक बोल्ड दादी जिसका रोल निभाया है नीना गुप्ता ने। वह अपनी पोती को उसके होने वाले पति से शादी से पहले सेक्स की सलाह दे देती हैं। अब इस ओपन माइंडेड दादी की इस सलाह के बाद दोनों परिवार पर क्या असर होता है और यह कहानी किस ओर जाती है यह भी बहुत दिलचस्प है। दूसरी कहानी में सिंगल वर्किंग वुमन इशिता को जब यह पता चलता है कि उसकी मेड उनके घर में अपने पति के साथ संबंध बनाती है तो इशिता उन्हें छिप-छिपकर देखने लगती हैं। इसके बाद यह कहानी ऐसा मोड़ लेती है जो बेहद इंटरेस्टिंग है।
वहीं तीसरी कहानी की बात करें तो एक बड़ी कंपनी के सीईओ बने विजय वर्मा जब अपनी एक्स-वाइफ शांति से मिलता है तो दोनों एक दूसरे से कुछ ऐसा सीक्रेट शेयर करते हैं जो दर्शकों को एक अलग कहानी की सैर करा देगा। चौथी कहानी बेहद खास और अलग सोच से जुड़ी हुई है। इस कहानी में काजोल अपने बेटे को इंग्लैंड पढ़ने के लिए भेजना चाहती होती हैं पर फिल्म में काजोल के पति उन्हें मारते हैं और उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाते हैं। फिल्म के अंत में काजोल जो कदम उठाती हैं वह बहुत अलग और दर्शकों की सोच से परे दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
The chemistry between Tamannaah Bhatia & Vijay Varma in #LustStories2OnNetflix is so compelling, this is amazing to watch. @tamannaahspeakspic.twitter.com/2yh2zd3XNs
— Dinesh Kapoor (@Dinesh_the_star) June 30, 2023
लस्ट स्टोरीज 2 में दिखाई गई कहानियां कई लोगों को पसंद आई तो वहीं कुछ लोगों को इन कहानियों में बहुत अधिक दम नहीं नजर आया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर लिखा कि 'तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बीच की केमिस्ट्री बहुत आकर्षक और अलग है'
काजोल की एक्टिंग लोगों को आई पसंद
Kajol is looking fantastic. I must commend the entire script for providing such excellent content to the audience!!! Overall, the #LustStories2 is unquestionably excellent. #LustStories2OnNetflixpic.twitter.com/edYHiCFey9
— Rajasekar (@sekartweets) June 30, 2023
एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा कि 'काजोल इस फिल्म में शानदार लग रही हैं और उन्होंने बहुत अलग तरह से एक्टिंग करके दर्शकों का दिल जीता है। इतनी न्यू स्टोरी प्रदान करने के लिए मुझे पूरी स्क्रिप्ट की सराहना करनी चाहिए!'
विजय शर्मा और तमन्ना भाटिया की केमिस्ट्री
Worth the wait to see Tamannaah Bhatia and Vijay Varma together on screen. They lit up the screen with their energy! #LustStories2OnNetflixpic.twitter.com/y9o9O7Lagk
— riy nka (@Priyu_uu) June 30, 2023
लस्ट स्टोरीज 2 में विजय शर्मा और तमन्ना भाटिया की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेहद बेकरार थे और जब उन्होंने यह मूवी देखी तो तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं।
The chemistry of Tamannaah Bhatia and Vijay Varma in #LustStories2OnNetflix is undeniably electric, it simply kept viewers hooked..@tamannaahspeakspic.twitter.com/JCQ3In0KZy
— Dinesh Kapoor (@Dinesh_the_star) June 30, 2023
कई यूजर्स को विजय शर्मा और तमन्ना भाटिया की केमिस्ट्री बहुत अलग और शानदार लगी है। इसपर कई सारे फैंस ने ट्वीट करके इस कपल की तारीफ भी की है।
नीना गुप्ता को रोल भी है शानदार
Neena Gupta plays a grandmother in the film and she looks like a very normal grandmother who does puja and all.#LustStories2OnNetflix@NetflixIndia@Neenagupta001pic.twitter.com/tGykszN7gz
— !! प्रगति !! (@Pragati_03_20) June 30, 2023
कई यूजर्स ने नीना गुप्ता के रोल की भी तारीफ की है और उन्हें असल जिंदगी में दादी मां के किरदार से कंपेयर भी किया है।
अगर आपने भी लस्ट स्टोरीज 2 देखी है, तो कमेंट करके हमें अपनी राय बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।