Tue Oct 6, 2026 | Updated 07:11 PM IST

शाहरुख खान की 'किंग' में हुई करीना कपूर की एंट्री, 15 साल बाद बेबो संग रोमांस करेंगे बादशाह?

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। करीना कपूर अब इस फिल्म से जुड़ चुकी है और बताया जा रहा है कि वह एक खास रोल में नजर आएंगी।
Updated:- 2026-10-06, 17:15 IST
kareena kapoor reportedly to reunite with shahrukh khan for a special song sequence in king

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। किंग खान के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की शाहरुख खान की इस फिल्म में एंट्री हो गई है। अगर इन खबरों पर यकीन करें तो करीना और शाहरुख लगभग 15 साल बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में करीना का रोल क्या होगा और यह रोल कहानी के लिए कितना खास होगा, चलिए आपको बताते हैं पूरी इनसाइड अपडेट्स।

शाहरुख खान की 'किंग' में हुई करीना कपूर कपूर की एंट्री

एक लीडिंग मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में करीना कपूर एक स्पेशल अपीयरेंस देंगी। करीना 'डैडी कूल' नाम के गाने में शाहरुख के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। बताया यह भी जा रहा है कि 'डैडी कूल' गाने में सिर्फ शाहरुख खान और करीना कपूर के साथ इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे। इस गाने को सचिन-जिगर की जोड़ी कंपोज कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गाने में करीना और शाहरुख की जोड़ी को इस तरह दिखाया जाएगा, जैसे दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा। बता दें कि इससे पहले शाहरुख और करीना फिल्म 'रा वन' में साथ काम कर चुके हैं।

king movie srk and kareena kapoor

अक्टूबर के आखिर में होगी 'डैडी कूल' की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करीना और शाहरुख इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका में इस गाने की शूटिंग करेंगे। यह शूट 5 दिन का बताया जा रहा है और इसे काफी बड़े लेवल पर शूट करने की प्लानिंग है।

यह भी पढ़ें- करीना कपूर ने भाई रणबीर कपूर की फिल्म का नाम लेकर बॉलीवुड पर कसा तंज, बोलीं 'एनिमल' चल गई तो सब...

कब रिलीज होगी 'किंग'?

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' उनकी मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल नजर आएंगे। फैंस को पूरी उम्मीद है कि शाहरुख खान के बर्थडे यानी 2 नवंबर को फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी अपडेट सामने आ सकती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

यह भी पढ़ें- Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये 5 Tweets


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
शाहरुख खान की फिल्म रा वन कब रिलीज हुई थी?
शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' भारत में 26 अक्टूबर 2011 को रिलीज हुई थी।
क्या 'रा.वन' हिट थी या फ्लॉप?
शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई न करने के कारण उस समय एक बड़ी कमर्शियल हिट नहीं बन पाई थी, लेकिन यह पूरी तरह फ्लॉप भी नहीं थी। 
शाहरुख खान और करीना कपूर ने साथ में कितनी फिल्मों में काम किया है?
शाहरुख खान और करीना कपूर ने रा.वन, डॉन, कभी खुशी कभी गम, अशोका और बिल्लू जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।