Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

Grammy 2026: ग्रैमी में बजेगा भारत का डंका... जानें किन इंडियन सिंगर्स को मिला नॉमिनेशन, देखें पूरी लिस्ट

इस साल यानी 2026 के ग्रैमी अवॉर्ड्स भारतीय कलाकारों के कई नाम शामिल हैं। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2025-11-10, 16:15 IST
Grammy 2026

भारतीय सिंगर का नाम ग्रैमी 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल है। ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की इच्छा है कि इस बार कौन-से नाम लिस्ट में जुड़े हुए हैं। बता दें, इसी के साथ भारत का भारी दबदबा लिस्ट में देखने को मिला है। भारत के बेहतरीन संगीत कलाकारों के लिए यह बेहद ही सम्मान और गौरव की बात है। ऐसे में इन कलाकारों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ग्रैमी अवार्ड 2026 के लिए किन लोगों का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। जानते हैं आगे... 

किन कलाकारों का नाम शामिल? 

बेहतरीन संगीत कलाकारों में अनुष्का शंकर और शंकर महादेवन को दो-दो नामांकन मिले हैं। इसके अलावा कोई और सिंगर भी हैं, जिनके नाम शामिल हैं। अनुष्का शंकर कोई और नहीं बल्कि महान सितारवादक पंडित रविशंकर की बेटी हैं।

grammy 2026 (3)

इन्हें चैप्टर III: वी रिटर्न टू लाइट" के लिए बेस्ट ग्लोबल एल्बम और "डेब्रेक" के लिए बेस्ट ग्लोबली म्यूजिक परफॉमेंस कैटेगरी में नामांकित किया गया है। वहीं, इन्होंने ये सम्मान अपने सहयोगी आलम खान और सारथी कोरवार के साथ भी शेयर किया है। 

अनुष्का ने यह खबर अपने इंस्टाग्राम पर सांझा की है। उन्होंने लिखा है कि आज का दिन बहुत ही खास है। साथ में खुशी और दर्दभरी भी। माइग्रेन और 12वें और 13वें ग्रैमी नामांकन की खबर साथ में।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anoushka Shankar (@anoushkashankarofficial)

अस्वस्थ महसूस करने के बावजूद, उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा- मैं चैप्टर III: वी रिटर्न टू लाइट को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक एल्बम और 'डेब्रेक' को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन के लिए नामांकित किए जाने पर बेहद आभारी हूं। अद्भुत alamsarode और sarathykorwar, जिनके साथ मैंने यह संगीत बनाया है, के साथ नामांकित होना इसे और भी मजेदार है। फिलहाल, सो जाओ। कल, हम जश्न मनाएंगे!"

इसे भी पढ़ें -कब और कहां देखें Jolly LLB 3? अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की OTT रिलीज डेट हुई फाइनल

संगीत की दुनिया में भारत का मान बढ़ाते हुए, शंकर महादेवन को ग्रैमी 2026 में दो श्रेणियों में नामांकित किया गया है 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' और 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस'।

grammy 2026 (2)

ये दोनों नॉमिनेशन उनके विश्व-प्रसिद्ध फ्यूजन बैंड शक्ति के साथ आए हैं। यह इस साल की शुरुआत में 'शक्ति' की ऐतिहासिक सफलता के बाद एक और बड़ी उपलब्धि है, जब उनके एल्बम 'दिस मोमेंट' ने सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल संगीत एल्बम का पुरस्कार जीतकर भारतीय फ्यूजन संगीत के लिए एक मील का पत्थर स्थापित किया था।

शंकर महादेवन और अनुष्का शंकर के अलावा, इस साल अन्य भारतीय मूल के संगीतकारों को भी नामांकन मिला है। 

इसे भी पढ़ें -टीवी की दुनिया में महा-बदलाव! TRP को हिलाने आ रहे हैं नागिन-लाफ्टर शेफ्स सहिच ये 6 बड़े शो, देखें पूरी लिस्ट

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।