herzindagi
hit songs of bollywood in

Year Ender: साल 2023 में जमकर हिट हुए ये गाने, सभी की जुबां पर रहे लिरिक्स

साल 2023 में कई जबरदस्त गानें रिलीज हुए हैं। इन सभी गानों में कुछ गाने के लिरिक्स काफी खास थे। इन गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 
Editorial
Updated:- 2023-12-19, 17:15 IST

साल 2023 खत्म होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। साल के खत्म होने से पहले हम आपको इस साल के गानों के बारे में बताने वाले हैं। इस साल कई धमाकेदार फिल्मों के साथ ही कई गाने भी रिलीज हुए हैं। जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। कई गानों को तो मिलियन में व्यूज रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही मिल चुके हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साल 2023 के उन गानों के बारे में बताने वाले हैं जिनके लिरिक्स सभी की जुबां पर रह चुके हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन गानों का नाम शामिल है। 

सब कुछ मिटा देंगे (Sab Kuch Mita Denge)

एनिमल फिल्म का गाना 'सब कुछ मिटा देंगे' इस गाने पर भी लोग काफी रील्स बना रहे हैं। इस गाने को B PRAAK ने गाया है। इस गाने में आपको काफी इमोशन देखने को मिलने वाला है। साल 2023 के अंत में रिलीज हुई फिल्म एनिमल के इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस गाने को अब तक यू-ट्यूब पर 33 से 34 मिलीयन व्यूज मिल चुके है। इस गाने का  क्रेज काफी ज्यादा चल रहा है। एनिमल फिल्म के इस गाने पर लोगों ने काफी ज्यादा रील्स बनाया है। इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है तो आपको यह गाना एक बार जरूर सुनना चाहिए। 

जमालू कडू (Jamal Kudu)

एनिमल फिल्म का गाना ‘जमालू कडू’ तो आपने सुना ही होगा। बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग के इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाने पर अब तक लाखों लोगों ने रील्स बना लिया है। इस गाने को जितना सुना जाए उतना कम है। इस गाने की तारीफ लोग जमकर कर रहे हैं। टी-सीरीज ने अपने यू-ट्यूब से इसे शेयर किया था। अब तक इस वीडियो को 34 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस इरानियन गाने को हर्षवर्धन रामेश्वर ने री-इमेजिन करके रणबीर कपूर-बॉबी देओल की फिल्म के लिए कम्पोज किया है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सभी गाने को ही दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। खैर इस गाने की बात ही कुछ और है। इस गाने के रिलीज होने के बाद ही लोगों के बीच इस गाने का क्रेज बना हुआ है। 

यह विडियो भी देखें

चल तेरे इश्क में (Chal Tere Ishq Mein)

 

11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कहर मचा दिया था। इस फिल्म के एक गाने को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। इस गाने को यू-ट्यूब पर काफी ज्यादा सुना गया था। सॅाग 'चल तेरे इश्क में' तो आपने सुना ही होगा। इस गाने को अब तक 67 मिलियन  व्यूज मिल चुके हैं । इस गाने को नीति मोहन, विशाल मिश्रा, शेहनाज अख्तर, साहिल अख्तर और मिथुन ने मिलकर गाया था। 'गदर 2' कि फिल्म के साथ ही गदर 2 के इस गाने को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दे रहे है। इस फिल्म को रिलीज हुए काफी दिन हो चुके है। हालांकि अब भी लोग इस गाने को सुनना पसंद कर रहे हैं। इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं हो रही हैं। उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने इस गाने पर काफी शानदार परफॉर्मेंस किया है। 

इसे भी पढ़ें: Bridal Entry Songs: ब्राइडल एंट्री को शानदार बना देंगे ये 5 रोमांटिक गाने, शादी बन जाएगी यादगार

ऊंची ऊंची दीवारें (Oonchi Oonchi Deewarein)

 

इस गाने को भी लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस गाने की लिरिक्स की काफी  तारीफ हुई थी। इस गाने को सबसे ज्यादा यू-ट्यूब पर सुना गया था। यारियां 2 के इस रोमांटिक गाने पर लोगों ने जमकर रिल्स बनाया था। इस गाने को जितनी बार सुना जाए उतना कम है। अरिजीत सिंह ने इस गाने को काफी बखूबी गाया है। यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी हैं । इस गाने की लोगों ने काफी ज्यादा तारीफ  की थी।

इसे भी पढ़ें: Asha Bhosle Iconic Songs: आशा भोसले के ये 5 गाने आज भी लोगों को हैं बहुत पसंद, देखें लिस्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।