Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

Drishyam 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सालगांवकर बन फिर लौटे अजय देवगन; क्या इस बार भी रहेंगे पुलिस से दो कदम आगे?

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के तीसरे पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में इस बार अजय देवगन के सामने जयदीप अहलावत नजर आ रहे हैं।
Updated:- 2026-09-09, 14:19 IST
image


अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'दृश्यम 3' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और अब फाइनली अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर लौट आए हैं। हर बार की तरह क्या इस बार भी विजय अपने परिवार को बचा पाएगा या इस बार उसके राज पर से पर्दा उठ जाएगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। कहानी में इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है, जो विजय की मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। चलिए आप भी ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।

'दृश्यम 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'दृश्यम 3' के प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 49 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर लौटे हैं। वहीं तब्बू ने IG मीरा देशमुख और श्रिया सरन ने नंदिनी के किरदार में वापसी की है। इस बार विजय का सामना क्राइम ब्रांच के एसपी जयदीप अहलावत और वकील प्रकाश राज से होगा। तब्बू (मीरा देशमुख) का कहना है कि अब उसे अपने बेटे की मौत का केवल राज नहीं पता करना है, बल्कि उसे बदला लेना है। ट्रेलर काफी दिलचस्प है और विजय के लिए चुनौतियां बढ़ी हुई दिख रही हैं। ट्रेलर में एक डायलॉग है जहां विजय कहते हैं कि इस बार खेल सिर्फ दिमाग का नहीं, बल्कि नसीब का है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

'दृश्यम 3' कब होगी रिलीज?

'दृश्यम 3' की रिलीज डेट का ऐलान काफी पहले ही हो चुका है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में उतरेगी। बता दें कि यह इस फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर होगा। फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की नई फिल्म में होगा भूतों का खौफ, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

'दृश्यम 3' को लेकर है काफी बज

अजय देवगन की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के तीसरे पार्ट 'दृश्यम 3' को लेकर काफी बज है। इसका ऑफिशियल टाइटल 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' है। इस फ्रेंचाइजी के पिछले दो पार्ट्स काफी हिट रहे थे। खासकर, दोनों फिल्मों के आखिर के ट्विस्ट ने फैंस के दिमाग को हिलाकर रख दिया था। अब देखना होगा कि क्या तीसरी किश्त भी ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं? ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसे देखकर फैंस की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 का नया पोस्टर आया सामने, अजय देवगन इस दिन खेलेंगे आखिरी बाजी


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।