Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:18 AM IST

Don 3 : फरहान अख्तर ने किया फिल्म 'डॉन 3' का अनाउंसमेंट, क्या शाहरुख खान की जगह होगा कोई और एक्टर?

<strong>Don 3:</strong> फरहान अख्तर ने डॉन 3 की अनाउंसमेंट कर दी गई है। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी होगी। फरहान ने कहा है कि डॉन 3 के साथ नया युग लेकर आ रहे हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-08, 16:44 IST
don  announcement

फिल्म 'डॉन 2' में अपनी एक्टिंग से लोगों को दिल जीतने वाले एक्टर शाहरुख खान को भला कौन भूल सकता है। फरहान अख्तर ने हाल ही में फिल्म 'डॉन 3' का अनाउंसमेंट किया है। इस फिल्म को लेकर लोगों को लगता था कि वह डॉन 3 में भी शाहरुख खान ही होंगे लेकिन फरहान अख्तर ने यह बात सोशल मीडिया पर शेयर की है कि इस फिल्म में शाहरुख की जगह कोई एक्टर होने वाला है।

फिल्म Don 3 का फरहान अख्तर ने किया अनाउंसमेंट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर फिल्म Don 3 का एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में 3 बना हुआ नजर आ रहा है और डॉन फ्रैंचाइजी का थीम सॉन्ग वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए डायरेक्टर फरहान अख्तर ने लिखा है, 'एक नए युग की शुरुआत..'। इस फिल्म के लीड एक्टर के बारे में फरहान अख्तर ने कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि रणवीर सिंह इस फिल्म के डॉन में लीड रोल निभाएंगे।(अजीब हैं शाहरुख खान की ये 3 आदतें)

फिल्म Don 3 में क्या नहीं होंगे शाहरुख?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

फरहान के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, "शाहरुख खान के बिना डॉन 3 नहीं बन सकती है तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "एसआरके के साथ क्यों नहीं किया.." फरहान अख्तर की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "मुझे मेरा एसआरके वाला डॉन वापस दो...प्लीज रिक्वेस्ट" फरहान खान ने स्टार कास्ट के बारे में कुछ नहीं कहा है। फैंस को लग रहा है कि रणवीर सिंह से शाहरुख खान को रिप्लेस कर दिया है और कई फैंस रणवीर को स्वीकार नहीं रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें:शाहरुख का घर नहीं है किसी जन्नत से कम, देखिए मन्नत की इनसाइड फोटोज

अभी तक यह फरहान ने यह तो नहीं बताया है कि फिल्म डॉन 3 में लीड एक्टर कौन है। आपको बता दें कि डॉन फिल्म को सबसे पहले साल 1978 में निर्देशक चन्द्र बरोट ने बनाई थी और इसे नरीमन ईरानी ने प्रोड्यूस किया था। वहीं, डॉन 2 में शाहरुख खान ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसी दिन फरहान अख्तर डॉन 3 का टीजर रिलीज करने वाले हैं जिसमे रणवीर सिंह की झलक भी दिखेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।