Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्मों को दी पटखनी, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी ज्यादा बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर काफी बज था और ऐसे में फिल्म के अच्छी कमाई करने की उम्मीद तो थी ही, लेकिन रिलीज के बाद तो फिल्म मानो सारे रिकॉर्ड्स तोड़ती नजर आ रही है। ये फिल्म न केवल पहले मंडे टेस्ट में पास हुई, बल्कि लगातार बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तो पीछे छोड़ती दिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ने हफ्तेभर के अंदर ही सिनेमाघरों पर कब्जा कर लिया है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म बस 1000 करोड़ से कुछ ही दूर है और सनी देओल, सलमान खान और रणबीर कपूर समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्म को पछाड़ चुकी है।
1000 करोड़ से बस कुछ दूर है 'धुरंधर 2'
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। सैक्निल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज में 43 करोड़ रुपये कमाए थे और फिर पहले दिन यानी 19 मार्च को 102.55 करोड़ से खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़, पांचवे दिन 65 करोड़ और छठे दिन 56.60 करोड़ की कमाई की। फिल्म पहले मंडे बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। बात अगर आज की करें, तो आज इस फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक लगभग 14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में घरेलू ऑफिस पर फिल्म की ककुल कमाई 589.91 करोड़ हो चुकी है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म 1000 करोड़ से बस कुछ दूर है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 937.49 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द की 1000 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। फिल्म ने एनिमल, स्त्री 2, गदर 2, सुल्तान और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और पठान और जवान को भी पछाड़ती नजर आ रही है। इतना ही नहीं, ये वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। बता दें कि फिल्म के गाने, किरदारों की एक्टिंग और लगभग हर दूसरा सीन खूब पॉपुलर हो रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की पत्नी बनीं यालीना रियल लाइफ में हैं कौन, क्या वाकई किसी भारतीय जासूस से किया था प्यार?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है और रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।