Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:41 AM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में फिर गूंजा 37 साल पुराना आइकॉनिक गाना, ओरिजिनल कलाकार ने कहा- 'आज आप किसी गाने को...'

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में 37 साल पुराने 'ओये ओये' गाने का इस्तेमाल किया गया है, जो 'त्रिदेव' का आइकॉनिक गीत है। यह गाना फिल्म के क्लाइमेक्स में महत्वपूर्ण मोड़ लाता है। 
Updated:- 2026-03-30, 16:29 IST
dhurandhar 2

आदित्य धर की फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सबसे बड़ी खासियत उनका फेमस म्यूजिक है, जिसमें उन्होंने 70 से 90 के दशक के सदाबहार गानों का बखूबी इस्तेमाल किया है। उन्होंने पूरे गाने लेने क बजाय छोटे-छोटे हिट ट्रैक्स को दृश्यों के साथ इस तरह जोड़ा है कि फिल्म का रोमांच दोगुना हो जाता है। फिल्म का एक ऐसा ही यादगार लम्हा इसके क्लाइमेक्स में आता है, जहां एक बेहद मशहूर गाना कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आता है। लगभग 37 साल पुराना आइकॉनिक गाना 'Oye Oye' उस वक्त बैकग्राउंड में बजता है, जब फिल्म के एक अहम किरदार जमील जमाली (राकेश बेदी) की असलियत सबके सामने आती है। सही मौके पर पुराने गानों का यह मेल न केवल दर्शकों को पुराने दौर की याद दिलाता है, बल्कि फिल्म के सस्पेंस और मनोरंजन को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाता है।

सदाबहार गाने का हुआ यूज

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में 37 साल पुराने सदाबहार गाने 'ओये ओये... तिरछी टोपीवाले' का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। यह गाना मूल रूप से सनी देओल और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'त्रिदेव' का है, जिसे आनंद बख्शी ने लिखा था। इस चार्टबस्टर गाने को सपना मुखर्जी और अमित कुमार ने अपनी आवाज दी थी, जिसके लिए सपना मुखर्जी को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

1 - 2026-03-30T152914.520

फिल्म में अपने गाने को सुनकर सिंगर सपना मुखर्जी बेहद एक्साइटेड और इमोशनल हैं। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की सराहना करते हुए कहा कि "आदित्य धर इसे सम्मान के साथ वापस लाने और फिल्म में इसे एक सार्थक जगह देने के लिए पूरे क्रेडिट के हकदार हैं। आज मेरी आवाज को बदला नहीं गया, बल्कि उसका सम्मान किया गया और एक कलाकार के लिए यह बहुत मायने रखता है।"

इसे भी पढ़ें - सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट

 सपना मुखर्जी ने आगे कहा, "जब मैंने सुना कि अमित कुमार जी के साथ-साथ मेरी आवाज को भी बरकरार रखा गया है तो मुझे बहुत सम्मानित महसूस हुआ। कलाकारों और उनके काम के प्रति इस तरह का सम्मान बहुत कम देखने को मिलता है। आज आप किसी गाने को दोबारा बना सकते हैं, लेकिन उसकी 'आत्मा' को नहीं बदल सकते।"

2 - 2026-03-30T152911.819

सपना मुखर्जी के लिए यह गाना महज एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक गहरा एहसास है जो कभी पुराना नहीं पड़ता। गौरतलब है कि इसी गाने ने उन्हें रातोंरात एक बड़ी पहचान दिलाई थी और उनके करियर को बुलंदियों पर पहुंचाया था।

इसे भी पढ़ें -Dhurandhar 2 की Ending का AI वर्जन हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, 'जसकीरत' की घर वापसी देखकर इमोशनल हुए फैंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।