May Box Office Release: 'चांद मेरा दिल' से लेकर 'पति पत्नी और वो दो' तक, मई में सिनेमाघरों में उतरेंगी ये बड़ी फिल्में

मार्च के महीने में रिलीज हुई धुरंधर 2 जहां अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है, वहीं अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला भी फिलहाल दर्शकों को पसंद आ रही है। पिछले दो महीने में थियेटर्स में कई फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब मई का महीना शानदार होने वाला है, क्योंकि इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं, बल्कि कई दमदार फिल्में दस्तक देने वाली हैं। 'चांद मेरा दिल' से लेकर 'पति पत्नी और वो दो' तक, इस महीने कई ऐसी मूवीज रिलीज हो रही हैं, 'चांद मेरा दिल' से लेकर 'पति पत्नी और वो दो' तक, इस महीने कई ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार था।
'चांद मेरा दिल'
View this post on Instagram
अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर लंबे समय से बज है। कुछ हफ्ते पहले इस फिल्म का टीजर आउट हुआ, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। टीजर में लीड कपल की केमिस्ट्री शानदार थी और दोनों के बीच कई किसिंग सीन्स भी नजर आए। कॉलेज रोमांस से शुरू होकर अनन्या और लक्ष्य की स्टोरी कैसे ट्रैजिक टर्न तक पहुंचती है, यह जानने के लिए आपको थियेटर्स का रूख करना होगा। धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म 22 मई को रिलीज होगी।
'पति पत्नी और वो दो'
View this post on Instagram
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। यह टीजर काफी मजेदार है और इसमें आयुष्मान तीन एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में आयुष्मान शादीशुदा हैं, लेकिन बाहर रोमांस की तलाश में है और इसी सफर में ऑडियंस को लाफ्टर की डोज मिलने वाली है। फिल्म में आयुष्मान का नाम प्रजापति पांडे है। यह फिल्म 15 मई को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी।
'राजा शिवाजी'
View this post on Instagram
रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक है और इसे लेकर भी लंबे समय से बज है। इसमें रितेश देशमुख एक्टिंग के साथ डायरेक्शन की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिल्म में रितेश के अलावा संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और फरदीन खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। पिछले साल आई पीरियड ड्रामा फिल्म छावा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।
'है जवानी तो इश्क होना है'
View this post on Instagram
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है भी मई में रिलीज होने के लिए तैयार है। पिछले दिनों मेकर्स की तरफ से एक ऑफिशियल पोस्ट करके बताया कि यह फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण दो एक्ट्रेसेस संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इसके फर्स्ट लुक को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की 'मैं वापस आउंगा' और करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' से टकराएगी।
'आखिरी सवाल'
View this post on Instagram
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' भी मई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 6 दिसंबर 1992 को, यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस वाले दिन अयोध्या में क्या हुआ था, इसकी कहानी उसके इर्द-गिर्द घूमती है। इतिहास से जुड़ी इस कहानी को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी है और ऐसे में इस मुद्दे पर बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे परफॉर्म करेगी, ये जानने के लिए आपको 8 मई तक का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' से लेकर 'वाराणसी' तक इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, क्या तोड़ पाएंगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?
इसके अलावा बंदर, दादी की शादी, कृष्णावतारम, मैं वापस आऊंगा और एक दिन समेत कई मूवीज मई के महीने में थियेटर्स में रिलीज होने वाली हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।