Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:28 AM IST

Chand Mera Dil X Review: नॉर्मल लव स्टोरी या कुछ खास, क्या दर्शकों का दिल जीत पाएगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां पढ़ें रिव्यू

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' आज (22 मई, 2026) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर लंबे समय से बज था और अब यह फिल्म बड़े परदे पर उतरी है। इसे काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। इस लव स्टोरी में क्या खास है, क्या इसे देखने के लिए आपको थियेटर्स का रूख करना चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस रिव्यू में मिल जाएगा।
Updated:- 2026-05-22, 14:55 IST
Chand Mera Dil Twitter review

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर रिलीज होते ही इसके गाने और डायलॉग्स ने फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म को लेकर काफी बज था और आज फाइनली इस फिल्म ने बड़े परदे पर दस्तक दे दी है। फिल्म के ट्रेलर से सभी को यह एक कॉलेज रोमांस और फिर एक इंटेस लव स्टोरी लगी थी, जिसमें एक गलती से सब कुछ बदल जाता है। यह गलती क्या है, इसे जानने के लिए आपको सिनेमाघर का रूख करना होगा। कहा जा रहा है कि आरव और चांदनी की लव स्टोरी आपको काफी हद तक अपने जैसी लगेगी और यही वजह है कि आप कहानी की शुरुआत से ही इससे जुड़ जाएंगे। अगर आप भी इसे देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यह रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शन पढ़ लीजिए।

Gen-Z के लिए रोमांटिक ट्रीट है यह फिल्म


अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों की तरफ से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद ऑडियंस सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रही है। एक यूजर ने लिखा कि यह Gen-Z के लिए परफेक्ट रोमांटिक ट्रीट है। यह एक नॉर्मल लव स्टोरी नहीं है, बल्कि इससे बहुत कुछ खास है। इसे सिनेमाघरों में देखना एक जबरदस्त एक्सपीरियंस होने वाला है।

मॉडर्न ट्विस्ट के साथ ओल्ड स्कूल बॉलीवुड रोमांस

#ChandMeraDilReview -
THE ROMANCE BOLLYWOOD NEEDED!

⭐️⭐️⭐️⭐️#ChandMeraDil proves that old-school Bollywood romance is back, but with a highly relatable modern twist! The movie hooks you right from the start, and by the end, you leave the theatre with an incredibly heavy heart… pic.twitter.com/yJA1jlbPG4


एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म बॉलीवुड के ओल्ड स्कूल रोमांस को वापस लेकर आई है, लेकिन मॉडर्न ट्विस्ट के साथ। ये कहानी आपको शुरू से लेकर आखिर तक बांधकर रखेगी और आप थियेटर से इमोशनल होकर बाहर निकलेंगे।


यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do X Review: कॉमेडी का तड़का और एंटरटेंमेंट का फुल डोज है यह फिल्म, यहां पढ़ें रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस

यहां पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शंस


क्रिटिक ने भी दिए हैं शानदार रिव्यूज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी एक बेहतरीन लव स्टोरी बताया है। उन्होंने फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं। उन्होंने लक्ष्य और अनन्या की एक्टिंग को शानदार बताया है और कहा है कि ट्रेलर देखने के बाद आप ये सोचकर थियेटर में जाते हैं कि यह एक नॉर्मल लव स्टोरी होगी, लेकिन बाद में आपको सरप्राइज मिलेगा।

 यह भी पढ़ें- May Box Office Release: 'चांद मेरा दिल' से लेकर 'पति पत्नी और वो दो' तक, मई में सिनेमाघरों में उतरेंगी ये बड़ी फिल्में

क्या है 'चांद मेरा दिल' की कहानी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

'चांद मेरा दिल' की कहानी आरव और चांदनी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में अनन्या पांडे, चांदनी और लक्ष्य, आरव के रोल में नजर आ रहे हैं। यह एक न्यू एज लव स्टोरी है, लेकिन फिल्म में प्यार की पुरानी खुशबू को भी छोड़ा नहीं गया है। फिल्म के डायलॉग्स और गाने तो फैंस को पहले से पसंद आ रहे थे और अब इसे शानदार रिव्यूज भी मिल रहे हैं। तो अगर, फैंस के मन में यह सवाल भी है कि क्या आरव और चांदनी की मोहब्बत पूरी हो पाएगी? यह जानने के लिए आपको थियेटर्स का रूख करना होगा।

'चांद मेरा दिल' का फैंस को काफी इंतजार था और अब फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे मिले हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म ओपनिंग डे और वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।