Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' क्या बनी 2026 की बड़ी रोमांटिक ओपनर? जानें पहले दिन की कितनी कमाई

Chand Mera Dil Opening Day Collection: अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। आरव और चांदनी की केमिस्ट्री और फिल्म की कहानी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन इस लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
Updated:- 2026-05-22, 21:49 IST
image

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर लंबे समय से बज था। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को खूब प्यार मिला था और ऐसे में फिल्म के शानदार ओपनिंग करने की पूरी उम्मीद थी। आरव और चांदनी की लव स्टोरी को काफी अच्छे रिव्यूज मिले और ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर उम्मीदें और बढ़ गईं। क्रिटिक्स ने फिल्म की कहानी और किरदारों की एक्टिंग की खूब सराहा और ऑडियंस ने भी दिल खोलकर इसका स्वागत किया। मेकर्स ने ओपनिंग डे की टिकट प्राइज भी काफी कम कर दिए थे और ये भी ऑडियंस को थियेटर्स तक खींचने का एक बड़ा दांव था। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये से खाता खोला है?

'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

विवेक सोनी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म चांद मेरा दिल को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अभी रात के शोज का डाटा आना बाकी है। ऐसे में इस कलेक्शन में इजाफा देखने को मिलेगा। ओवरसीज इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिला है, ये भी देखने लायक होगा। यह 'किल' को पछाड़ लक्ष्य की हाईएस्ट ग्रॉसिंग ओपनर फिल्म बन चुकी है। फिल्म को जितने अच्छे रिव्यूज मिले थे, उस हिसाब से इसे धीमी शुरुआत कहा जाएगा। हालांकि, वीकेंड पर इस कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद है। ओपनिंग डे के फाइनल कलेक्शन के लिए तो अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Trailer: अनन्‍या और लक्ष्‍य की इंटेस लव स्टोरी 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर रिलीज, क्या पूरी होगी आरव-चांदनी की मोहब्बत?

क्या है 'चांद मेरा दिल' की कहानी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी कॉलेज रोमांस से इंटेस लव स्टोरी तक पहुंचती है। फिल्म की कहानी आरव और चांदनी के इर्द-गिर्द घूमती है। कॉलेज रोमांस से इनकी कहानी शुरू होती है, लेकिन फिर उसमें लड़ाई-झगड़े और आत्म सम्मान समेत कई और फैक्टर्स एंट्री लेते हैं और कहानी पूरी तरह पलट जाती है। इन दोनों की जिंदगी तब टर्न लेती है, जब चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है और दोनों कम उम्र में शादी कर लेते हैं। इसके बाद इनका रिश्ता किन चैलेंजेस से गुजरता है और कैसे दोनों की कहानी में तनाव पैदा होता है और फिर उनके रास्ते जुदा हो जाते हैं, ये देखने लायक होगा। क्या इनकी कहानी अधूरी हो जाएगी या आखिर में दोनों फिर साथ आएंगे, ये जानने के लिए आप थियेटर्स का रूख कर सकते हैं। बता दें कि फिल्म में अनन्या पांडे, लक्ष्य लालवानी के अलावा मनीष चौधरी, प्रथम राठौड़, आस्था सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

 

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil X Review: नॉर्मल लव स्टोरी या कुछ खास, क्या दर्शकों का दिल जीत पाएगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां पढ़ें रिव्यू


'चांद मेरा दिल' की कमाई में वीकेंड पर क्या उछाल आता है, यह देखने लायक होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।