बॉलीवुड में हर साल कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होती है। कई फिल्में मनोरंजन के लिए बनाया जाता है तो वहीं कई फिल्में रियल कहानी पर भी बनाई जाती हैं। वहीं इन दिनों कई फिल्मों में हमारे इतिहास को दिखाया गया है। इन फिल्मों के जरिए लोगों को काफी चीजों के बारे में पता चलता है। ऐसे में अगर आपने भी अभी तक यह फिल्में नहीं देखा है तो इन फिल्मों को एक बार जरूर देखें।
ऋतिक-ऐश्वर्या की धमाकेदार फिल्म 'जोधा अकबर' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुगल शंहशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की मोहब्बत को कापी खास तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म में शहंशाह अकबर का किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया है। वह हिंदुस्तान को अपनी जड़े स्थापित करना चाहते हैं। हालांकि इसी बीच आमेर में राजा वीर भारमल उनका हिस्सा देने से साफ मना कर देते हैं। ऐसे में वह मदद की तलाश में सूजामल, शरीफुद्दीन के पास जाते है और गुहार लगाते हैं। अकबर से दोस्ती करने के बाद वह अकबर को राजकुमारी जोधा यानी ऐश्वर्या राय से शादी करने को कहते हैं। इसके लिए जोधा अकबर तैयार हो जाते हैं।
यह फिल्म पेशवा बाजीराव के जीवन पर बनी थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा नजर आई थी। बाजीराव मस्तानी ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म है। काशीबाई से विवाह करने वाले बाजीराव को योद्धा राजकुमारी मस्तानी से प्यार हो जाता है। वे अपने परिवार के विरोध के बीच अपने प्यार को जीत दिलाने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- Padmaavat: विरोध के बावजूद नहीं डरी दीपिका, बता रही हैं महिला के कंगन की ताकत
पद्मावती फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ था। इस फिल्म के कई सीन्स को काटे भी गए थे। रानी पद्मिनी की लाइफ की ये रियल कहानी को इस फिल्म में काफी विस्तार से दिखाया गया है। वह 13-14 शताब्दी की एक महान रानी हुआ करती थी। उनका विवाद राजा रतन सिंह से होता है, ऐसे में वह रतन सिंह की दूसरी पत्नी बन जाती है। इस फिल्म को देखकर आपको पुराने समय की सासन के बारे में काफी कुछ पता चलने वाला है। ऐसे में आपको दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर की इस धमाकेदार फिल्म को एक बार जरूर देखना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- Bollywood Movie Controversy: 'पठान' से लेकर 'पद्मावत' तक, बॉयकॉट और कॉन्ट्रोवर्सीज से इन फिल्मों को मिला फायदा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Deepika Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।