Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:34 AM IST

Birthday Special: इन अपकमिंग फिल्मों में नजर आ सकते हैं अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की नई फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं। इस फिल्म के बाद उनकी कई और धमाकेदार फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं।   
Updated:- 2024-04-02, 09:08 IST
ajay devgn movies

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन को आपने कई एक्शन फिल्मों में काम करते देखा होगा। एक्शन किंग अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई हैं।  अजय आज यानी 2 अप्रैल को अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अभिनेता की कौन- कौन सी फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं। 

सिंघम अगेन (Singham Again)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

 

रोहित शेट्टी की फेमस फिल्म सिंघम के पहले दो पार्ट्स को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। पहले दो पार्ट्स में अजय देवगन ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। यहीं कारण है कि तीसरे पार्ट को भी इसी साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस बार अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। 

औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan DumTha)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neeraj Pandey (@neerajpofficial)

 

औरों में कहाँ दम था एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा है। अजय देवगन और तबू की जोड़ी को बड़े पर्दे पर पहले भी काफी पसंद किया गया है। ऐसे में अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म में कपल एक साथ नजर आने वाले हैं। अजय देवगन की यह फिल्म 26 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन नीरज पाण्डेय कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- काजोल के पिता ने अजय देवगन से शादी के फैसले पर नहीं की थी उनसे 4 दिनों तक बात

गोलमाल 5 (Golmaal 5)

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की धमाकेदार फिल्म गोलमाल फ्रेंचाइजी की 4 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अब दर्शक इसके 5वें पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन को इस फिल्म के हर एक पार्ट में देखा गया है। अजय देवगन ने सभी पार्ट में मुख्य भूमिका निभाई हैं। हाल ही में पिंकविला से बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा था कि वह 'गोलमाल 5' जरूर बनेगी। हालांकि उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ नहीं कहा था। 

इसे भी पढ़ें- काजोल ने अजय देवगन के साथ लव लाइफ, शादी और मिसकैरेज को लेकर ये अनसुनी बातें बताई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image credit- INSTAGRAM AJAY DEVGN

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।