herzindagi
kriti kharbanda

कृति खरबंदा की ये 5 फिल्में जरूर देखें, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हम आपको उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-22, 16:42 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी और बॉलीवुड में भी उनका अब तक सफर अच्छा रहा है। आज हम आपको कृति के उन 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा।

कृति खरबंदा की ये 5 फिल्में जरूर देखें

गुगली ( Googly)

साल 2013 में आई कन्नड फिल्म गुगली कृति खरबंदा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इसमें कृति साउथ सुपरस्टार यश के अपोजिट मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में यश और कृति की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। साथ ही इस फिल्म ने कई अवॉर्ड भी झटके थे। फिल्म को पवन वाडेयार ने डायरेक्ट किया था। आप इस फिल्म को यूट्यूब और जी 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

राज रीबूट (Raaz Reboot)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Raaz Reboot (@raazreboot)

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म राज रीबूट तो आप सभी को याद ही होगी। यह एक रोमांस-हॉरर फिल्म है ।इस फिल्म में कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। फिल्म में उन्हें इमरान हाश्मी और गौरव अरोड़ा के अपोजिट कास्ट किया गया था। कृति इस फिल्म में शायना के किरदार में थीं। यह कहानी शादीशुदा कपल शायरी और रेहान खन्ना की होती है, दोनों को रोमानिया में एक दूसरे से प्यार होता है दोनों शादी करते हैं और मुंबई चले जाते हैं। लेकिन शायना की जिद पर दोनों दोबारा रोमानिया आ जाते हैं। इस बीच कहानी में आदित्य श्रीवास्तव यानी कि इमरान हाश्मी की एंट्री होती है।फिल्म की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। (पुल्कित और कृति जल्द कर सकते हैं शादी)

शादी में जरूर आना ( Shadi Me Zarur Aana)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shaadi Mein Zaroor Aana (@smzaofficial)

साल 2017 में रिलीज हुई कृति की फिल्म शादी में जरूर आना दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में कृति ने आरती का किरदार निभाया था। दर्शकों को राजकुमार राव और कृति खरबंदा ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म का सबसे बढ़िया प्लॉट यह है कि एक साधारण सी नौकरी करने वाला लड़का प्यार में धोखा खाकर खूब पढ़ता है और आईएस ऑफिसर बन जाता है। (करीना कपूर की 5 बेहतरीन फिल्में)

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-शाहरुख खान और ऋतुराज एक-दूसरे पर छिड़कते थे जान,देखें इनकी दोस्ती की ये तस्वीरें

14 फेरे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 14 Phere (@14phere)

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 14 फेरे भी कृति की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। विक्रांत मैसी के साथ कृति की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है। 

इसके अलावा कृति खरबंदा वीरे की वेडिंग, यमला पगला दीवाना फिर से, हाउसफुल 4, गेस्ट इन लंदन और पागलपंती में नजर आ चुकी हैं। यह सभी फिल्म एंटरटेनमेंट से भरपूर है।

यह भी पढ़ें-सलमान खान की इस फिल्म के साथ भाग्यश्री ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू,जानें कहां हैं अभी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।