Yeh Prem Mol Liya Review: फिल्म देखकर आंखों में आ गए आंसू, आयुष्मान और शरवरी की फिल्म को दर्शकों ने दिए 100 में से 100 नंबर

आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है। फिल्म की भावनात्मक कहानी और किरदारों के बीच की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
Updated:- 2026-11-24, 19:35 IST
Yeh Prem Mol Liya movie kab release hogi ?

आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर दर्शक बहुत ही ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों के बाहर तक इस फिल्म के फर्स्ट रिव्यू के चर्चे हो रहे हैं। बता दें, कि आयुष्मान खुराना हमेशा से ही अपनी धमाकेदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहे हैं। वहीं बात करें उनकी नई मूवी 'यह प्रेम मोल लिया' की, तो उनके साथ शरवरी की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी, किरदारों और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से जुड़ी खास बातें।

'यह प्रेम मोल लिया' की कहानी

कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म की कहानी भावनाओं से जुड़ी है। इसमें रिश्तों की बारीकियां, त्याग और सच्चे जज्बातों को दिखाया गया है। दर्शकों को लगता है कि यह फिल्म बनावटीपन के बजाय असली भावनाओं और रिश्तों की कीमत को दिखाती है। फिल्म में रिश्तों को गहराई से छूने वाले पल और स्वाभाविक संवाद दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। इस फिल्म की कहानी को इतना इमोशनल बताया जा रहा है, कि इसे देखने के बाद आंसू रोक पाना भी मुश्किल हो जाता है।  

jhaiyo ko km kare (1)

INSTAGRAM/rajshrifilms

आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पर फैंस के रिएक्शन

आयुष्मान खुराना और शरवरी, दोनों कलाकारों की एक्टिंग और अंडरस्टैंडिंग दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स की बात करें, तो फर्स्ट रिव्यू को देखकर ही लोग शानदार रेटिंग दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना और शरवरी को साथ देखना दर्शकों के लिए एक नया और दिलचस्प अनुभव होगा। वे बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं इस फिल्म के लिए।

फिल्म को मिले 100 में से 100 नंबर

आयुष्मान और शरवरी की इस कहानी को कई लोग 100 में से 100 नंबर दे रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ और भावुक कर देने वाले सीन्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। भावुक कर देने वाली कहानी और दमदार प्रतिक्रियाओं के कारण फिल्म को लेकर लोगों के मन में और उत्साह बढ़ गया है। 

यह भी पढ़ें- Yeh Prem Mol Liya OTT Release: शरवरी-आयुष्मान की फिल्म के ओटीटी रिलीज का ठिकाना तय, थियेटर्स के बाद यहां होगी स्ट्रीम

अनुपम खेर की मां ने का रिव्यू

ये प्रेम मोल लिया का पहला रिव्यू सामने आने के बाद अनुपम खेर की मां दुलारी खेर का भी रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने अपने बेटे अनुपम के साथ इस फिल्म को देखा, जिसके बाद से अब सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। दुलारी खेर वीडियो में बहुत खुश नजर आईं और हैंड जेस्चर के साथ बताया फिल्म की तारीफ करती दिख रही है। 

यह भी पढ़ें- खतरनाक सस्पेंस से भरी ये क्राइम थ्रिलर फिल्में, देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे, हर सीन में छिपी है मिस्ट्री

jhaiyo ko km kare (2)

INSTAGRAM/rajshrifilms

निष्कर्ष: आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' अपने भावुक अंदाज और दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के चलते खूब चर्चा में है। जिन लोगों ने फिल्म के शुरुआती शो देखे हैं, उनके मुताबिक इसकी कहानी इमोशनल है और इसे देखने के बाद आंखों से आंसू निकल सकते हैं। लोगों ने इस फिल्म को 100 में से 100 नंबर दिए हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

IMAGE CREDIT: INSTAGRAM 

FAQ
'यह प्रेम मोल लिया' में मुख्य कलाकार कौन हैं?
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
फिल्म को लेकर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया कैसी है?
शुरुआती रिव्यूज में दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद भावुक और सकारात्मक है, और कई लोग इसे 100 में से 100 नंबर दे रहे हैं।
फिल्म देखकर दर्शकों की आंखें क्यों नम हो रही हैं?
दर्शकों के अनुसार फिल्म के भावुक पल और रिश्तों से जुड़ी कहानी दिल को छू जाती है, जिससे कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।