Yeh Prem Mol Liya OTT Release: शरवरी-आयुष्मान की फिल्म के ओटीटी रिलीज का ठिकाना तय, थियेटर्स के बाद यहां होगी स्ट्रीम

सूरज बड़जात्या लंबे अर्से के बाद बड़े परदे पर 90 के दशक का रोमांस लेकर आ रहे हैं। इस बार राजश्री की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयुष्मान खुराना 'प्रेम' के किरदार में उतरे हैं और शरवरी वाघ 'पूर्वा' के रोल में हैं। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी आयुष्मान और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को थियेटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म के सभी गाने पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं और इसके ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। इसी बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि थियेटर के बाद यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी?
'ये प्रेम मोल लिया' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
आयुष्मान और शरवरी की रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर्स पर इसी प्लेटफॉर्म का नाम लिखा है यानी प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी और आमतौर पर कोई भी हिंदी फिल्म थियेटर में आने के लगभग 45-60 दिनों के बाद ओटीटी पर रिलीज होती है। ऐसे में यह फिल्म जनवरी 2027 के आखिर तक ऑनलाइन देखने को मिल सकती हैय़ हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट या प्लेटफॉर्म का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इस पर अभी मुहर नहीं लगाई जा सकती है।
View this post on Instagram
दिलचस्प है 'ये प्रेम मोल लिया' की कहानी
सूरज बड़जात्या हमेशा से ही परिवार और प्यार के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं और इस बार उन्होंने उसी पुराने फ्लेवर को नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने रखा है। इस फिल्म में आयुष्मान और शरवरी यानी पूर्वा और प्रेम की शादी होती है, लेकिन शादी के बाद दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हे की विदाई होती है। प्रेम, शादी के बाद पूर्वा के लिए अपने परिवार के साथ उसके घर में शिफ्ट हो जाता है और फिर कैसे इस बार जिम्मेदारी बहू नहीं बल्कि 'दामाद' के कंधों पर है, इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी बुनी गई है।
'ये प्रेम मोल लिया' की स्टारकास्ट
'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, श्रुति सेठ, सौम्या टंडन सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे लीड रोल में हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'बॉलीवुड में ऐसी फिल्मों...', आयुष्मान-शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर देख फैंस ने लुटाया प्यार
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।