'जिगरा' का पोस्टर हुआ लॉन्च सामने आया आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक, इस दिन सिनेमाघरों में उतरेगी फिल्म

Jigra Film New Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया अपनी एक्टिंग और फिल्मों की वजह से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' को लेकर काफी उत्सुक हैं। बॉलीवुड निर्माता करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से आलिया भट्ट ने हिंदी जगत में कदम रखा। आने वाले समय में वह एक बार फिर से धर्मा प्रोडक्शन की मूवी 'जिगरा' में दिखने वाली हैं। फिल्म 'जिगरा' की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म पहले सितंबर के आखिर में आने वाली थी। लेकिन, अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी बताई है। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा'की नई रिलीज डेट आई सामने
View this post on Instagram
आलिया भट्ट की मच अवेडेट फिल्म का नया पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म में आलिया का दमदार लुक नजर आ रहा है। फिल्म की रिलीज डेट भी मेकर्स ने आगे खिसका दी है। फिल्म अब 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
आलिया की 'जिगरा' की शूटिंग हुई खत्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर 'जिगरा' को-स्टार वेदांग संग कई तस्वीरों को शेयर किया। पोस्ट को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि 'जिगरा ओह..अबकी तेरी बारी है, # JIGRA फिल्म रैप है।' पिछले साल आलिया ने मोशन पोस्टर के साथ 'जिगरा' की अनाउंसमेंट की थी, जिसमें आलिया की ए आई तस्वीर थी। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। इससे पहले वासन बाला ने 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'पेडलर्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। जिगरा फिल्म में आलिया का डबल रोल है।
इसे भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित की ये धमाकेदार फिल्में आज भी देखना पसंद करते हैं लोग
इन सितारों ने किया काम
'जिगरा' फिल्म में जान्ह्ववी कपूर, सोनी राजदान, वेदांग रैना सहित कई बड़े अभिनेता ने काम किया है। इस पोस्ट पर कई हस्तियों ने कमेंट किया है। इस फिल्म की कहानी एक भाई और बहन के बारे में हैं। वेदांग रैना की ये बॉलीवुड की दूसरी फिल्म है। एक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चीज' से वेदांग रैना ने बॉलीवुड में डेब्यू में किया था।
इसे भी पढ़ें- इस वजह से अपनी बेटियों की जल्दी शादी करवाना चाहते थे धर्मेन्द्र
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।