6 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय-विद्या, मौजा ही मौजा की रिलीज डेट आई सामने; जानें तारीख

अक्षय कुमार और विद्या बालन 6 साल बाद अपनी नई फिल्म में फिर से साथ नजर आएंगे। जानिए फिल्म कब रिलीज होगी, क्या है कहानी और क्यों अनीस बाज्मी की यह कॉमेडी बनेगी 2027 की सबसे बड़ी हिट।
Updated:- 2026-11-17, 11:12 IST
mauja hi mauja movie akshay kumar release date

Mauja Hi Mauja Akshay Kumar Film Release Date: अगर आप 2000 के दशक की कॉमेडी फिल्मों की फैन हैं, तो आपके लिए एक ऐसी खबर आई है जो सीधे दिल को छू जाएगी। 'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों से हंसाते-हंसाते पेट दर्द कर देने वाली जोड़ी फिर लौट रही है। जी हां, बात हो रही है अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अनीस बाज्मी (Anees Bazmee) की। दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं और इस बार उनके साथ हैं विद्या बालन(Vidya Balan)। फिल्म का नाम है मौजा ही मौजा(Mauja Hi Mauja Release Date)। नाम सुनते ही समझ आ जाता है कि इस बार थिएटर में सिर्फ हंसी ही हंसी होने वाली है। अक्षय ने अपने बर्थडे के आसपास इस फिल्म का हिंट दिया था, तब से फैंस यही पूछ रहे थे कि फिल्म कब आएगी? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है।

कब रिलीज होगी मौजा ही मौजा? (Mauja Hi Mauja Release Date)

पहले खबर थी कि यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन अब मेकर्स ने इसका प्लान बदल दिया है। प्रोड्यूसर दिल राजू ने हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान खुद कन्फर्म किया है कि फिल्म अगले साल यानी फरवरी 2027 में रिलीज होगी। उन्होंने कहा, हमने अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म पूरी कर ली है, जो फरवरी में आएगी।

मतलब अब फरवरी 2027 में वैलेंटाइन सीजन में कॉमेडी का फुल डोज मिलने वाला है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अब सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है।

mauja hi mauja

image credit-imdb

क्यों खास है यह फिल्म?

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्टारकास्ट। अक्षय कुमार और अनीस बाज्मी की यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने वेलकम (2007), सिंह इज किंग (2008) और थैंक यू (2011) जैसी हिट फिल्में दी हैं।

दूसरी तरफ, मिशन मंगल (2019) के बाद अक्षय और विद्या बालन फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से लोगों को पसंद आई है। इस बार कॉमेडी जॉनर में दोनों को देखना और भी मजेदार होगा। फिल्म का टाइटल अभी 'मौजा ही मौजा' बताया जा रहा है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है, लेकिन इंडस्ट्री में इसी नाम से इसकी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने तलाकशुदा व्यक्ति को बनाया अपना जीवनसाथी

अक्षय के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट (Akshay Kumar Upcoming Movies)

मौजा ही मौजा के अलावा अक्षय कुमार के पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं। लिस्ट काफी लंबी है। उनकी आने वाली फिल्मों में साइंस-फिक्शन थ्रिलर 'समुक' भी शामिल है, जिसमें अक्षय एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे। इसके अलावा रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' और 'भागम भाग 2' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। मतलब साफ है, अगले 2 साल अक्षय कुमार के फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट वाले होने वाले हैं।

मौजा ही मौजा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पुराने दौर की कॉमेडी की वापसी है। अक्षय-अनीस की हिट जोड़ी, विद्या बालन का साथ और फरवरी 2027 की रिलीज, सब कुछ इस फिल्म को बड़ा बनाता है। अगर आप भी हंसने के लिए तैयार हैं, तो इस डेट को अभी से नोट कर लीजिए।

यह भी पढ़ें- 'अक्षय कुमार जैसा पे चेक मिले तो...', फिल्मों के चुनाव से लेकर इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की बराबरी तक तापसी पन्नू ने दिया बेबाक बयान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-imdb

FAQ
मौजा ही मौजा फिल्म कब रिलीज होगी?
मौजा ही मौजा फरवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह 4 दिसंबर को आने वाली थी।
मौजा ही मौजा में कौन-कौन से स्टार हैं?
इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में हैं। इसे अनीस बाज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं और दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की अगली फिल्में कौन सी हैं?
मौजा ही मौजा के अलावा अक्षय समुक, गोलमाल 5 और भागम भाग 2 में भी नजर आएंगे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।