जब रवीना टंडन को जेनरेटर वैन में बदलने पड़े थे कपड़े, अक्षय कुमार ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

अक्षय कुमार और रवीना टंडन सालों बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर अक्षय ने रवीना संग काम करने से जुड़ा सालों पुराना एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक खास वजह के चलते एक बार रवीना को जेनरेटर वैन में कपड़े बदलने पड़े थे।
Updated:- 2026-06-12, 16:52 IST
Raveena Tandon changed clothes inside generator van

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की गिनती एक वक्त पर बॉलीवुड के लीडिंग कपल्स में की जाती थी। ऑनस्क्रीन भी इनकी केमिस्ट्री के चर्चे थे और ऑफस्क्रीन भी इनका रिश्ता खूब चर्चा में रहा था। एक वक्त पर रवीना ने अक्षय पर धोखा देने के इल्जाम लगाए थे। यह जोड़ी लगभग 22-23 साल बाद कमबैक कर रही है और इनके साथ आने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अक्षय और रवीना 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ। लॉन्चिंग इवेंट में अक्षय कुमार ने रवीना टंडन के साथ काम करने के वक्त को याद किया और पुराने किस्से शेयर किए। इस इवेंट में उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग में रवीना ने जेनरेटर वैन में कपड़े बदले थे। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

जब रवीना को बदलने पड़े थे जेनरेटर वैन में कपड़े

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की आने वाली फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और सालों बाद दोनों को बड़े परदे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब अक्षय से पूछा गया कि इतने सालों में रवीना में क्या नहीं बदला? तो इसके जवाब में उन्होंने एक पुराने किस्से का जिक्र किया।

when raveena tandon decided to change her clothes inside a generator van

उन्होंने कहा, "रवीना पहले भी बहुत प्रोफेशनल थीं और आज भी...पुरानी बात है, हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे...सूरज ढलने वाला था, करीब 25-30 मिनट बचे थे और ग्रीन रूम बहुत दूर था...ऐस में वो शॉट स्पॉइल न हो इसलिए रवीना ने जेनरेटर वैन में कपड़े चेंज कर लिए क्योंकि ग्रीन रूम तक जाकर कपड़े बदलकर आना पॉसिबल नहीं था...वैसे बहुत कुछ बदला भी है, जैसे पहले वो हीरोइन थीं और एक हीरोइन की मां हैं।" बता दें कि रवीना की बेटी राशा आजाद फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- क्या रेखा की वजह से टूटा था अक्षय कुमार-रवीना टंडन का रिश्ता?

26 जून को रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'

when raveena tandon decided to change her clothes inside a generator van
'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय और रवीना के अलावा अरशद वारसी, दिशा पाटनी और अक्षरा सिंह नजर आ रहे हैं। दोनों के कमबैक को लेकर ट्रेलर में एक फनी डायलॉग भी है, जिसमें रवीना कहती हैं, '20 साल तक कहां थे तुम?'इसके जवाब में अक्षय कहते हैं, 'अपने घर।' बता दें कि एक वक्त पर अक्षय और रवीना की सगाई की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया था।


यह भी पढ़ें- 'मैं ऐसी लड़की नहीं हूं जिसके साथ तुम....', जब रवीना टंडन ने किए थे अक्षय कुमार को लेकर चौंकाने वाले दावे, शिल्पा शेट्टी ने भी लगाया था धोखा देने का इल्जाम


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।