सालों पहले बिस्वजीत ने रेखा को बिना इजाजत किया था Kiss,अब एक्टर की बेटी ने कहा- 'पापा को ऐसा नहीं करना चाहिए था'

रेखा की गिनती बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन 15 साल की उम्र में उनके साथ सेट पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया। फिल्म 'अनजाना सफर' के सेट पर रेखा से लगभग 20 साल बड़े एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें जबरदस्ती किस कर लिया। बिस्वजीत उस समय के सुपरस्टार माने जाते थे। बताया जाता है कि सीन के दौरान बिस्वजीत ने रेखा को बिना इजाजत के किस कर लिया था। वो लगभग 5 मिनट तक रेखा को किस करते रहे। इस दौरान रेखा रोती रहीं, लेकिन वो नहीं रूके। ये सीन सालों तक विवादों में रहा था। हालांकि, बिस्वजीत ने बाद में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो बस डायरेक्टर की बात को फॉलो कर रहे थे। अब सालों बाद बिस्वजीत की बेटी ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी राय रखी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
पापा को ऐसा नहीं करना चाहिए था...
बिस्वजीत चटर्जी की बेटी और एक्ट्रेस पल्लवी चटर्जी ने हाल ही में एक सीनियर जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में इस पूरी घटना पर चुप्पी तोड़ी है और अपने पिता को गलत बताया है। पल्लवी ने कहा कि चाहे उनके पिता हों या कोई और एक्टर, ऐसा करने से पहले उन्हें रेखा की इजाजत लेनी चाहिए थी या इस सीन के लिए मना कर देना चाहिए था, बिना इजाजत के ऐसा करना पूरी तरह गलत था। उन्होंने ये भी कहा कि 15 साल की उम्र में अगर किसी लड़की के साथ पूरी यूनिट के सामने ऐसा होता है, तो यह काफी डराने वाला हो सकता है।

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उस दौर में डायरेक्टर्स कई बार एक्टर्स का नेचुरल रिएक्शन लेने के लिए सीन से जुड़ी बातें एक एक्टर को बताते थे और दूसरे से छुपा लेते थे। ऐसे में इस पूरे मामले में सिर्फ उनके पिता को जिम्मेदार ठहराना ही सही नहीं है। पल्लवी ने कहा कि डायरेक्टर ने उनसे कहा होहा कि उन्हें ऐसी फुटेज चाहिए।
रेखा के लिए कड़वा रहा होगा अनुभव
पल्लवी ने ये भी कहा कि रेखा की उम्र उस वक्त बहुत कम थी, ऐसे में यह उनके लिए मुश्किल रहा होगा। उन्होंने कहा, "वो उस वक्त बच्ची जैसी थीं...ऐसे में आपके साथ कुछ गलत होता है तो आप आवाज भी नहीं उठा पाती हैं...आप घबरा जाती है...वो दौर आज से काफी अलग था और जब आपके साथ कोई बड़ा स्टार ऐसा करे, तो आप विरोध करने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाते हैं।" पल्लवी ने ये भी कहा कि वो अपने पिता को सही नहीं ठहरा रही हैं, लेकिन ऐसा डायरेक्टर के इंस्ट्रक्शन पर हुआ था वरना उनके पिता ने कभी किसी एक्ट्रेस के साथ गलत बर्ताव नहीं किया।
क्या था रेखा और बिस्वजीत से जुड़ा किसिंग विवाद?

'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी किताब में रेखा और बिस्वजीत के इस किसिंग सीन से जुड़े विवाद का जिक्र है। बताया जाता है कि यह सीन महमूद स्टूडियो में शूट हुआ था और डायरेक्टर राजा नवाथे ने रेखा का नेचुरल रिएक्शन कैप्चर करने के लिए उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया था। डायरेक्टर के एक्शन बोलते ही बिस्वजीत ने रेखा को किस करना शुरू कर दिया था और लगभग 5 मिनट तक वो उन्हें किस करते रहे। इस दौरान न वो खुद रुके और न डायरेक्टर ने कट बोला। सेट पर मौजूद लोग जहां तालियां बजा रहे थे, वहीं रेखा की आंखों से आंसू निकल रहे थे। बिस्वजीत ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंन ऐसा मजे के लिए नहीं किया था, बल्कि डायरेक्टर के कहने पर किया था।
रेखा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से से एक हैं, जिनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े किस्सों का जिक्र गाहे-बगाहे होता ही रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।