Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

'वो मेरे बहुत करीब थे...', जब रेखा ने बताई थी विनोद मेहरा संग रिश्ते की सच्चाई, 'सीक्रेट वेडिंग' के सवाल का भी दिया था जवाब

Rekha And Vinod Mehra Kisse: अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता तो हमेशा चर्चा में रहा। आज भी गाहे-बगाहे इनके किस्सों का जिक्र हो ही जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त पर रेखा और विनोद मेहरा की शादी की खबरें भी बॉलीवुड के गलियारों में सुर्खियों में रही थीं। दोनों के रिश्ते की सच्चाई पर खुद रेखा ने एक इंटरव्यू में जवाब दिया था।  
Updated:- 2026-04-28, 20:18 IST
Did Rekha marry Vinod Mehra

रेखा...खूबसूरती ऐसी कि जो देखे कायल हो जाए...अदाएं ऐसी कि किसी को भी दीवाना बना दें और अदायगी इतनी शानदार कि दशकों तक उसकी मिसाल दी जाए। रेखा सिर्फ बॉलीवुड का एक नाम नहीं रहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के चलते वो एक ऐसी अनसुलझी कहानी बन गईं जिससे जुड़े कई किस्से आपको सुनने को मिल जाएंगे। रेखा ने बेबाकी के साथ हमेशा अपनी लव लाइफ, अपने रिश्तों और जिंदगी से जुड़े शायद सभी पहलुओं पर बात की। रेखा और अमिताभ की मोहब्बत के किस्से तो हम सभी न सुने हैं और आज भी गाहे-बगाहे इनकी प्रेम कहानी का जिक्र हो ही जाता है।

रेखा ने भी हमेशा अमिताभ के लिए अपने प्यार को खुलकर कबूला, ये जानते हुए भी कि वो शादीशुदा हैं और रेखा और उनके रास्ते कभी एक नहीं हो सकते, उन्होंने अपनी मोहब्बत कभी नहीं छुपाई। जहां अमिताभ, रेखा की जिंदगी की किताब का वो पन्ना हैं, जिसे सभी ने पढ़ा, वहीं विनोद मेहरा, रेखा की कहानी का एक ऐसा हिस्सा रहे, जिसका जिक्र उतना ज्यादा नहीं हुआ। हालांकि, उस वक्त कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि रेखा और विनोद मेहरा ने शादी कर ली थी। चलिए आपको बताते हैं कि इसकी सच्चाई क्या थी और रेखा ने इस बारे में क्या कहा था?

क्या रेखा और विनोद मेहरा ने की थी शादी?

rekha and vinod mehra love story

70 के दशक में विनोद मेहरा और रेखा ने कई फिल्मों में काम किया और उस समय इनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। दावा किया जाता है कि 1973 में दोनों ने शादी भी की थी। हालांकि, इन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था। उस वक्त बॉलीवुड के गलियारों में इनकी शादी के चर्चे जोरों पर थे और रेखा ने इन बातों पर चुप्पी साध रखी थी। सालों बाद रेखा सिमी ग्रेवाल के शो Rendezvous with Simi Garewal में शामिल हुई थीं और यहां जब उनसे विनोद मेहरा संग शादी को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया था और विनोद को अपना अच्छा दोस्त बताया था।  जब होस्ट ने उनसे विनोद मेहरा संग शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब में कहा, "कोई भी कुछ भी बोल सकता है.... मेरे लिए ये सब बातें बिल्कुल जरूरी नहीं हैं और इसलिए मैं इस पर कुछ भी कहना नहीं चाहूंगी....वो हमेशा मेरे शुभचिंतक रहे और वो मेरे बहुत बहुत करीब थे।" 

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझे बुलाने...', अमिताभ-जया की शादी में क्यों नहीं भेजा गया था रेखा को न्योता? नाराज होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

रेखा और विनोद की शादी को लेकर किए जाते हैं ये दावे

rekha and vinod mehra wedding
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रेखा और विनोद ने साल 1973 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। विनोद की मां रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं और इसलिए शादी के बाद जब विनोद, रेखा को घर लेकर गए तो उन्होंने रेखा संग बद्तमीजी की। कहा तो ये तक गया कि उन्होंने रेखा संग मारपीट करने की कोशिश भी की थी और इसलिए रेखा वहां से चली गईं। रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि विनोद की मां के लिए वो सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक बदनाम एक्ट्रेस थीं और इसलिए वो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।

 

यह भी पढ़ें- 'हमारे मामले में तलाक...', जब रेखा संग अफेयर की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने दिया था जया से अलग होने पर बयान, शादी में तनाव पर कही थी ये बात

 

रेखा के फिल्मी करियर की तरह उनकी लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।