Tue Oct 6, 2026 | Updated 06:14 AM IST

निरर्थक से अर्थ को जोड़ती निकिता बरमेचा; एक ऐसा कारोबार जो पर्यावरण को देता है महत्वपूर्ण स्थान

आज हम आपके लिए लेकर लिए लेकर आए हैं निकिता बरमेचा और उनकी कंपनी EcoRight की इंस्पिरेशनल जर्नी। आइए जानते हैं उनके बारे में।
Updated:- 2023-03-01, 16:46 IST
image

निकिता बरमेचा ने साल 2019 में EcoRight ब्रांड की शुरुआत की थी। उस दौरान उन्होंने EcoRight की शुरुआत एक साधारण विचार के साथ की थी। वह ऐसा प्रोडक्ट बनाना चाहती थी जो वेस्ट सामानों से बनता हो और पर्यावरण के अनुकूल हो। GenZ की पीढ़ियां को देखते हुए वह अपने प्रोडक्ट को बनाना चाहती थी। उनका कहना है कि वह उन चीजों को इकट्ठा करके प्रोडक्ट बनाना चाहती थी जिसका इस्तेमाल कर कई लोग फेक देते है। साथ ही उन सामानों का हमारे पर्यावरण पर काफी बुरा असर पड़ता है।

जाने कैसे बनी सफल एंटरप्रेन्योर

womenpreneur award

सफल एंटरप्रेन्योर बनने की कहानी को जानने के लिए हरजिंदगी हिंदी ने बात की निकिता बरमेचा से। हमने उनके प्रोडक्ट को लेकर कई सारी जानकारी उनसे ली है। निकिता बरमेचा का कहना है कि उनके पास टोट बैग, स्लिंग बैग, सैचेल, लंच बैग और फोन केस से लेकर इको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल उत्पादों की एक बड़ी रेंज है। निकिता बरमेचा का कहना है कि हम ऐसे उत्पादों का निर्माण करना चाहते है जो हमारे ग्राहक को काफी ज्यादा पसंद आए। साथ ही वह प्रोडक्ट पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छा हो।

कंपनी में क्या है अनोखा

हम भारत में ऐसे पहले ब्रांड हैं जो वाटर-रेसिस्टेंट ऑर्गेनिक कॉटन से बैग बनाते हैं। जबकि कपास बायोडिग्रेडेबल है, इसकी कुछ सीमाएँ हैं कि यह जलरोधक नहीं है और यह प्रीमियम महसूस नहीं करता है। कई महीनों के अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से, हमने कपास के लिए स्थायी जल-प्रतिरोधी क्षमताओं का निर्माण किया और इसे एक प्रीमियम अनुभव दिया। इसे बनाने में हमें लंबा समय लगा लेकिन हम सफल हुए। हम पुनर्नवीनीकरण प्लास्टिक की बोतलों से बैग भी बनाते हैं, जो आगे हमें जल प्रतिरोधी उत्पाद बनाने की अनुमति देता है। हम बायोडिग्रेडेबल फोन केस बनाने वाले भारत के पहले ब्रांडों में से एक हैं। हमारी सभी पैकेजिंग सामग्री 100% पुनर्नवीनीकरण है और हमारी विनिर्माण सुविधाएं सौर ऊर्जा संचालित और पर्यावरण प्रमाणित हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Hz Exclusive : संघर्षों के आगे हिम्मत नहीं हारी, जानें कैसे एक ट्रांसजेंडर ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर

कंपनी की शुरुआत में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा

womenpreneur awards

निकिता बरमेचा का मानना है कि- एक स्थायी व्यवसाय करने की सबसे बड़ी चुनौतियां उपभोक्ता को शिक्षित करना होता है। वह यह नहीं जानते कि उनकी रोजमर्रा की गतिविधियां पर्यावरण के लिए कितना खतरनाक है। ऐसे में इन नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराना हमारे लिए अनिवार्य हो जाता है। ( जानिए कैसे प्रीति पटेल ने शुरू की खुद की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और बनी सफल एंटरप्रेन्योर) 

इसे जरूर पढ़ें- Hz Exclusive: जानिए कैसे समीक्षा दिनेश कापकर ने सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर बनने का सफर किया तय

70% महिलाएं करती है काम

निकिता बरमेचा का ऑफिस अहमदाबाद में है। इस ऑफिस की खास बात यह है कि यहां वर्तमान में करीब 18 कर्मचारी हैं, जिनमें से 70% महिलाएं हैं। निकिता बरमेचा वर्तमान में प्रति वर्ष 20 करोड़ के ARR पर हैं। निकिता बरमेचा आगे कहती है कि- ' हमारे और से बनाई गई बैग की शुरुआती कीमत 399 से 2799 रुपये तक होती है। हमारे पास हर तरह के बैग हैं, कॉलेज बैग से लेकर सैचेल और बीच बैग तक सभी स्थायी रूप से बनाए गए हैं।

अब तक कितने अवॉर्ड मिल चुके हैं

  • साल 2022 का मोस्ट प्रोमिसिंग सस्टेनेबिलिटी फोकस्ड ब्रांड - अमेज़न संभव
  • उपविजेता - अमेज़न ग्लोबल प्रोपेल एक्सेलेरेटर 2022
  • 100 महिलाएं नए भारत का निर्माण कर रही हैं - टकसाल
  • भारत के चैलेंजर ब्रांड - योरस्टोरी
  • सस्टेनेबल ब्रांड ऑफ द ईयर - HerZindagi

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।