Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:37 AM IST

जानिए आखिर कौन हैं भारतीय मूल की अमेरिकी जज मोक्सिला उपाध्याय

मोक्सिला उपाध्याय का जन्म गुजरात में हुआ था। 7 सितंबर 2022 को मोक्सिला उपाध्याय  को यूएस मजिस्ट्रेट जज के रूप में नियुक्त किया गया था। चलिए मोक्सिला की अमेरिकी जज बनने की जर्नी आपको बताते हैं। 
Updated:- 2023-08-09, 10:07 IST
image

हाल ही में भारतीय मूल की अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज मोक्सिला उपाध्याय के समक्ष पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेश हुए। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों को पलटने की साजिश रची थी। भारतीय मूल मोक्सिला उपाध्याय ने कैसे अमेरिका के जज की कुर्सी तक पहुंचने का सफर तय किया? चलिए आपको बताते हैं। 

कहां से पूरी की है मोक्सिला उपाध्याय ने शिक्षा? 

who is indian american judge moxila upadhyaya

मोक्सिला उपाध्याय का जन्म गुजरात में हुआ था और वह अमेरिका के कनास शहर में पली-बढ़ीं हैं। मोक्सिला उपाध्याय ने मिसौरी स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। मोक्सिला उपाध्याय ने मिसौरी विश्वविद्यालय से लैटिन में ऑनर्स किया है। उन्होंने अमेरिका विश्वविद्यालय की वाशिंगटन कॉलेज ऑफ लॉ से जेडी किया है। 

इसे जरूर पढ़ें:इन 5 जांबाज़ महिला IPS ऑफ़िसर्स का नाम सुन कर कांप जाते हैं गुंडे-बदमाश

वाशिंगटन कॉलेज से भी की है मोक्सिला उपाध्याय ने पढ़ाई 

मोक्सिला उपाध्याय ने आपराधिक न्याय क्लिनिक में अपने परीक्षण कार्य में विशिष्टता हासिल की है। सिर्फ यही नहीं, वाशिंगटन कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने डीसी कोर्ट ऑफ अपील्स के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एरिक टी वाशिंगटन के साथ काम भी किया था। (IAS IPS की फैक्ट्री है यूपी का ये गांव)

वकालत की प्रेक्टिस कर चुकी हैं मोक्सिला उपाध्याय

कानून क्लर्क की नौकरी के बाद उपाध्याय ने वेनेबल एलएलपी का वाशिंगटन डीसी कार्यालय ज्वाइन किया। यहां उन्होंने कॉमर्शियल और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई केसों का अभ्यास किया लेकिन साल 2011 में उन्होंने वेनेबल में काम छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने जिला न्यायाधीश रॉबर्ट एल विल्किंस के पहले क्लर्क के रूप में नौकरी की। 

 इसे जरूर पढ़ें:IPS Aashna Chaudhary ने 2 बार असफलता मिलने के बाद ऐसे क्लियर किया UPSC

कब बनीं मोक्सिला उपाध्याय यूएस मजिस्ट्रेट जज?

जब उन्होंने जिला न्यायाधीश के साथ काम किया तो इसी बीच उन्होंने दोबारा से वेनेबल में शामिल हो गईं और नियुक्ति तक उन्होंने वेनेबल के साथ ही काम किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वेनेबल में सहायक और भागीदार के रूप में काम किया। डीसी इनोसेंस प्रोटेक्शन एक्ट और डीसी इंकैरसेरेशन रिडक्शन के तहत उन्होंने लगातार काम किया। 7 सितंबर 2022 को मोक्सिला उपाध्याय को यूएस मजिस्ट्रेट जज के रूप में नियुक्त किया गया था। (कैसे आईएएस अफसर श्रीधन्या सुरेश ने क्रैक किया यूपीएससी एग्जाम)

यह अवॉर्ड जीत चुकी हैं मोक्सिला उपाध्याय

वेनेबल एलएलपी फर्म ने उन्हें साल 2006 में प्रो बोनो लॉयर ऑफ द ईयर नामित किया गया था। मिड-अटलांटिक इनोसेंस प्रोजेक्ट ने मोक्सिला उपाध्याय को साल 2009 में डिफेंडर ऑफ इनोसेंस अवार्ड से सम्मानित किया था। 

आपको मोक्सिला उपाध्याय के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- twitter 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।