Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

हरमनप्रीत कौर के लिए बुलंदियां छूना नहीं था आसान, ऐसे दिया रूढ़ियों को मुंहतोड़ जवाब

Harmanpreet Kaur Story: हरमनप्रीत कौर को आज हर कोई जानता है। आइए जानते हैं उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कितनी मेहनत की है।   
Updated:- 2023-02-13, 17:39 IST
image

Harmanpreet Kaur Story: "बल्ले-गेंद से खेलना लड़कियों का काम नहीं है".......एक समय था जब हमे इस तरह की पंक्तियां सुनने को मिलती थी लेकिन आज देश की बेटियां कमाल कर रही हैं। उन्होंने सारी रूढ़ियों को पार कर साबित कर दिया है कि खेल खेलने के लिए सिर्फ जज्बे की आवश्यकता होती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर की कहानी भी कुछ यही बताती है। 

हरमनप्रीत कौर आज जो बुलंदिया छू रही हैं उसके पीछे का राह आसान नहीं थी। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे अपने सफर की शुरुआत की थी और यहां तक पहुंचने में उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

जब लोगों ने उठाए थे हरमनप्रीत के खेल पर सवाल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harmanpreet Kaur (@imharmanpreet_kaur)

 

कुछ लोगों के लिए बेटा और बेटी मे फर्क होता है। यही कारण है 8  मार्च 1989 में  हरमनप्रीत के जन्म के बाद कई रिश्तेदारों के चेहरे उतर गए थे। इतना ही नहीं हरमनप्रीत के पिता हरमिंदर सिंह भुल्लर एक दफा मीडिया से बात करते हुए कहते हैं,  "हरमनप्रीत का क्रिकेट खेलना भी कई लोगों को अच्छा नहीं लगता था। कुछ रिश्तेदारों को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।" 

इसे भी पढ़ेंः जानें कब और कैसे हुई महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत

परिवार के सहायोग को अहम मानती हैं हरमनप्रीत कौर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harmanpreet Kaur (@imharmanpreet_kaur)

 

अंजुम चोपड़ा के साथ इंटरव्यू में हरमनप्रीत कौर ने परिवार के सहयोग को बहुत अहम बताया। उन्होंने इंटरव्यू में बातचीत केस दौरान बताया कि परिवार की तरफ से उन्हें हमेशा सहयोग मिला जिसके बिना वो इस मुकाम की कल्पना नहीं कर सकती हैं। (200 वनडे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर

हरमनप्रीत कौर के बारे में दिलचस्प बातें 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Harmanpreet Kaur (@imharmanpreet_kaur)

 

  • हरमनप्रीत आज अपने छक्कों के लिए जानी जाती हैं। वो जब भी मैदान में उतरती हैं सामने वाली टीम के खिलाफ खूब ऊंचे और लंबे छक्के मारती हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। 
  • हरमनप्रीत कौर ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। (ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास)
  • 2019 में भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन चुकी हैं। 
  • 2017 में हरमनप्रीत को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। 

इसे भी पढ़ेंः  इन 5 भारतीय महिला क्रिकेटर्स के आगे एक्ट्रेसेस भी हैं फेल

आपको हरमनप्रीत कौर की कहानी कैसी लगी?  यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।