Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:43 AM IST

80 साल की बुजुर्ग महिला ने की पैराग्लाइडिंग, वीडियो देखकर आप भी करेंगी उनके जज्बे को सलाम

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 80 साल की बुजुर्ग महिला ने पैराग्लाइडिंग की है। आप भी यह वीडियो देखकर उनके हौसले को सलाम जरूर करेंगी। 
Updated:- 2023-01-25, 13:45 IST
image

हम अक्सर लोगों को कहते सुनते हैं कि महिला और पुरुष में कोई अंतर नहीं होता है लेकिन क्या हम इस बात को मानते भी हैं? आज भी बहुत से लोगों के लिए एक महिला के लिए अलग नियम और अपेक्षाएं होती हैं। हालांकि यह बदलाव की प्रक्रिया जारी है और लगातार अलग-अलग रूपों में हमारे सामने आती है। अब आप सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो को ही देख लिजिए।

हाल ही में 80 साल की बुजुर्ग महिला ने पैराग्लाइडिंग करके यह साबित कर दिखाया है कि किसी भी महिला की उम्र चाहे कितनी क्यों ना हो अगर वह महिला कुछ ठान लेती है तो वह कुछ भी करके दिखा सकती है। 

बुजुर्ग महिला ने की पैराग्लाइडिंग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Celina Moses (@celinamoses)

किसी चीज का नेतृत्व करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है उसके लिए बस साहस और योग्यता का होना जरूरी होता है। यह बात सच साबित करके दिखाई है एक 80 साल की बुजुर्ग महिला ने पैराग्लाइडिंग करके। वैसे तो आमतौर पर एडवेंचर के शौकीन लोग जिनकी उम्र 20 से 40 साल तक होती है वह इसे करते हैं लेकिन जब पैराग्लाइडिंग करते हुए एक वायरल वीडियो में 80 साल की बुजुर्ग महिला को देखा गया तो सभी लोग हैरान हो गए। 

इसे भी पढ़ें- जानिए कौन थीं भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल?

पोती ने शेयर की वीडियो

आपको बता दें कि 80 साल की उम्र में पैराग्लाइडिंग करने वाली एक बुजुर्ग महिला का वीडियो उनकी पोती ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दादी का सात साल पहले निधन हो गया था। लेकिन उन्हें अपने फोन की गैलरी में यह खुशनुमा क्लिप मिली और इसे वह सभी के साथ शेयर करना चाहती थी।(देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी यूपी की सानिया मिर्जा)

शेयर की गई इस वीडियो के कैप्शन में बुजुर्ग महिला की पोती सेलिना ने लिखा, 'उम्र तो बस एक नंबर है और मेरी आई को ये साबित करना था। मेरी दादी ने ऐसा तब किया था जब वो 80 साल की थी। बहुत दिनों बाद ये वीडियो मेरी गैलरी में मिला और खुद को शेयर करने से नहीं रोक पाई। अब 7 साल हो गए हैं जब वो हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं, लेकिन वो हमेशा हमेशा याद आएंगे. मिस यू, लव यू..' 

इसे भी पढ़ें : राजस्थान की नीना सिंह ने पुलिस विभाग की पहली महिला DG बनकर कायम की मिसाल

लोगों ने की जमकर तारीफ 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'क्या बात है दादी के जज्बे को पूरे देश का सलाम मिलना चाहिए।'(भारतीय सिनेमा में पहली बार नजर आई थीं एक्ट्रेस दुर्गाबाई कामत, समाज ने कर दिया था बेदखल) वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा कि 'यह करने के लिए साहस की बहुत जरूरत है.. दादी पर सभी को गर्व होना चाहिए।'

साहस के आगे उम्र कुछ नहीं 

दिल को छू लेने वाली यह वीडियो यह भी साबित करती है कि अगर कोई व्यक्ति साहसी और निडर है तो उसके आगे उम्र भी मायने नहीं रखती है। 80 साल की उम्र के लोग जो सही से चल भी नहीं पाते हैं उस उम्र में भी दादी ने ऐसा हैरतअंगेज करतब दिखाया है कि लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए। आपको भी यह वीडियो देखकर उनपर गर्व जरूर महसूस हुआ होगा। ऐसी महिलाएं हमारे देश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

image credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।