Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

डॉ.स्वाति पिरामल को मिला फ्रांस का शीर्ष नागरिक सम्मान

हाल ही में नीता अंबानी की समधन और भारतीय उद्योगपति डॉ.स्‍वाति पिरामल को फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। जानें कुछ ख़ास बातें। 
Updated:- 2022-09-19, 19:39 IST
image

प्रमुख भारतीय वैज्ञानिक और उद्योगपति डॉ स्वाति पिरामल को हाल ही में व्यापार, उद्योग, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।

स्वाति पिरामल, फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग में रुचि रखने वाले व्यवसाय समूह, मुंबई-मुख्यालय वाले पिरामल समूह की उपाध्यक्ष हैं। यह सम्मान उन्हें 15 सितंबर 2022 को दिया गया।

ये वास्तव में न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान की बात है। आपको बता दें कि डॉ. स्‍वाति पिरामल एक बड़ी उद्योगपति होने के साथ नीता अंबानी की समधन भी हैं। आइए जानें उन्हें ये सामान क्यों दिया गया है। 

15 सितंबर को मिला फ्रांस का शीर्ष नागरिक सम्मान

France Highest Civilian Award

डॉ स्वाति पिरामल को 15 सितंबर 2022 को इस बड़े सम्मान से नवाजा गया है। इस सप्ताह भारत की यात्रा के दौरान फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना द्वारा एक अलंकरण समारोह में उन्हें 'शेवेलियर डे ला लीजन डी 'ऑनर या नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर 'the Chevalier de la Légion d’Honneur' (Knight of the Legion of Honour) से सम्मानित किया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: Interesting Facts: जानें नीता अंबानी की समधन स्‍वाति पिरामल के बारे में रोचक बातें

2006 में मिला था एक और बड़ा सम्मान 

साल 2006 में, डॉ स्वाति को फ्रांस के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डी ल'ऑर्ड्रे नेशनल डू मेरिट (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ मेरिट) 'the Chevalier de l’Ordre National du Mérite (Knight of the Order of Merit) से भी सम्मानित किया गया था। 

डॉ स्वाति पिरामल भारत के उन अग्रणी वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों में से हैं, जिनके नवाचारों, नई दवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य में योगदान ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच व्यापार, उद्योग, नवाचार, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ  स्वाति पिरामल ने कही ये बात 

Dr Swati Piramal France Highest Civilian Award

एक प्रमुख वैज्ञानिक और उद्योगपति के रूप में, इस सम्मान को लेकर डॉ स्वाति पिरामल का कहना है कि उनका ध्यान नई दवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर रहा है और वह व्यापार और उद्योग, कला और संस्कृति में भारत-फ्रांस संबंधों को प्रोत्साहित करने में भी विश्वास करती हैं।

वो वास्तव में ' शेवेलियर डे ला लीजन डी' से सम्मानित होने के लिए आभारी हैं। यह सम्मान भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार और व्यवसाय, विज्ञान, कला और संस्कृति दोनों में मेरे सहयोगियों द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम है।

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी सहित पूरे अंबानी परिवार में हैं ये अजीब आदतें

 


फ्रांस की विदेश मंत्री ने कही ये बात 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की विदेश एवं यूरोपीय मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने भारत की अपनी यात्रा के दौरान डॉ पीरामल को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया।

फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने डॉ स्वाति के सम्मान में कहा, 'डॉ पीरामल न केवल एक अग्रणी एवं असाधारण महिला कारोबारी हैं बल्कि वह एक ऐसी उद्यमी भी हैं जो समाज के लिए बड़े काम करती हैं'। पीरामल समूह की वाइस चेयरपर्सन के तौर पर डॉ स्वाति अपने समूह के औषधि, वित्तीय सेवा, रियल एस्टेट एवं ग्लास पैकेजिंग जैसे विविध कारोबार को देखती हैं।

 

वास्तव में ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि एक भारतीय उद्यमी को इतने बड़े सम्मान से नवाजा गया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।