आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और अपनी पहचान दुनियाभर में बना रही हैं। महिलाओं के जोश और उनकी सफलता का जश्न के लिए Herzindagi ने HZ WomenPreneur Awards 2023होस्ट किया। इस अवॉर्ड शो में कई सारी महिलाओं को सम्मान दिया गया जो अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और बिजनेस कर रही हैं। Herzindagi ने वुमन आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भारतीय वैज्ञानिक और उद्योगपति डॉ स्वाति पिरामल को नवाजा। आज हम आपको उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी बताने जा रहे हैं।
स्वाति पिरामल को मिला वुमन आइकन ऑफ द ईयर
स्वाति पिरामल भारतीय वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं और वह पिरामल एंटरप्राइजेज की वाइस चेयरपर्सन हैं। यह फार्मास्यूटिकल्स, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग का व्यापारिक समूह है। डॉ स्वाति पिरामल न केवल एक अग्रणी और उत्कृष्ट व्यवसायी हैं बल्कि एक व्यवसायी महिला भी हैं जो समाज में अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करती हैं।
व्यापार और उद्योग, सार्वजनिक नीति, स्वास्थ्य प्रशासन और महिला नेतृत्व पर उनके मजबूत प्रभाव को भारत और विदेशों में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। स्वाति जी की कंपनी का औसत सालाना टर्नओवर 3318.54 करोड़ रुपये है।
View this post on Instagram
इस ग्रुप के 30 से अधिक देशों में ऑफिस हैं। इस कंपनी में 10,000 से अधिक लोग काम करते हैं। स्वाति पिरामल को Herzindagi ने HZ WomenPreneur Awards 2023 में वुमन आइकन ऑफ द ईयर से नवाजा। इस प्रकार से Herzindagi ने उन्हें भारत के सतत विकास लक्ष्यों में योगदान के लिए उन्हें आभार भी व्यक्त किया है।
इसे जरूर पढ़ें: Interesting Facts: जानें नीता अंबानी की समधन स्वाति पिरामल के बारे में रोचक बातें
कैसे की उद्योगपति डॉ स्वाति पिरामल ने शुरुआत?
आपको बता दें कि साल 1980 में स्वाति पिरामल ने मुंबई विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।(डॉ.स्वाति पिरामल को मिला फ्रांस का शीर्ष नागरिक सम्मान) इसके अलावा हार्वर्ड स्कूल ऑफ हेल्थ से स्वाति ने मास्टर भी किया है। स्वाति पिरामल गोपालकृष्ण पिरामल अस्पताल की फाउंडर भी हैं।
उन्होंने अपनी मेहनत से पिरामल एंटरप्राइजेज को आगे बढ़ाया और अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। अपने प्रोफेशन के मुताबिक स्वाति हमेशा से सिंपल रही हैं। टैलेंटेड महिलाओं की बात जब भी होती है तो उस लिस्ट में डॉक्टर स्वाति का नाम भी आता है।
स्वाति पिरामल को मिले हैं कई पुरस्कार
अपने अनोखे काम के लिए उन्हें कई नेशनल पुरस्कार भी मिल चुके हैं। आपको बता दें कि स्वाति पिरामल को साल 2006 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिएप्रधानमंत्री द्वारा नेशनल पुरस्कारभी दिया गया था। इसके बाद उन्हें केमटेक फार्मा की ओर से फार्मा बायोटेक पुरस्कार मिला था। साल 2012 में हेल्थ के क्षेत्र में सोशल वर्क को लेकर स्वाति को पद्मश्री भी मिल चुका है।
स्वाति पिरामल को साल 2004 में बीएमए मैनेजमेंट वुमन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था और 2007 में वह राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा महिला अचीवर का अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें साल 2012 में स्वाति को हार्वर्ड सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा उन्हें साल 2022 में फ्रांस का शीर्ष नागरिक सम्मान भी मिल चुका है।
इसे जरूर पढ़ें: HZ Womenpreneur Awards 2023: इन पावरफुल महिलाओं को मिला सम्मान, जानें कौन हैं लिस्ट में शामिल
हमारे देश के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि स्वाति पिरामल ने न सिर्फ हमारे देश में बल्कि विदेश में भी अपने नाम का परचम लहराया है। स्वाति पिरामल से देश की अन्य महिलाएं भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रही हैं और अपनी पहचान बना रही हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram