herzindagi
famous indian women achievers of

Famous Female Achievers 2022: इन फेमस महिला अचीवर्स के नाम रहा साल 2022

Famous Female Achievers 2022 : महिलाएं किसी भी काम में पीछे नहीं हैं और यह बात इस साल फिर साबित हुई। आइए उन महिलाओं के बारे में जानें जिन्होंने इस बार भी परचम लहराया है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-02, 12:33 IST

हर साल हम उन महिलाओं के बारे में पढ़ते हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत खूब अचीव कर देश का नाम रौशन किया है। हमने उनके बारे में पढ़ा और सुना जिन्होंने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए और आज कई लोगों के लिए एक मिसाल बनकर उभरी हैं। किसी ने एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में परचम लहराया तो कोई बिजनेस में आगे रहा। सच कहते हैं अगर एक लड़की चाहे तो वह तमाम मुकाम हासिल कर सकती है और ये महिलाएं हमारे लिए एक बड़ा उदाहरण हैं।

तो चलिए आखिरी समय पर एक बार फिर सफलता के पन्ने पलटें और ऐसी ही कुछ महिला एचीवर्स के बारे में जानें, जिनके नाम रहा था यह साल।

वुमन अचीवर्स 2022 (Famous Female Achievers 2022)

अपर्णा बालामुरली

View this post on Instagram

A post shared by Aparna Balamurali✨ (@aparna.balamurali)

एक्ट्रेस अपर्णा ने 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। मलयालम और तमिल सिनेमा में उनके काम की बड़ी सराहना होती है। इस साल वह चर्चा में इसलिए रहीं क्योंकि 68वें राष्ट्रीष फिल्म पुरस्कार में उन्हें भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अपर्णा को फिल्म 'सूरराई पोटरू' के लिए उन्हें बेस्ट एक्स्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया था।

किरण मजूमदार शॉ

बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की संस्थापक और प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ भारत में महिला उद्यमिता का चेहरा रही हैं। उन्होंने 1978 में अपने पुराने गैराज से अरबपति डॉलर के सफर की शुरुआत की थी। किरण मजूमदार को शायद ही किसी परिचय की आवश्यकता है क्योंकि वह देश की सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ ने 2022 में पर्यावरण स्थिरता के लिए 7 करोड़ रुपये का दान दिया।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: ये हैं 10 फेमस सेल्फ-मेड महिला उद्यमी, जानें इनकी सफलता की रोचक कहानी

मसाबा गुप्ता

masaba gupta

डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता को भी किसी परिचय की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी होने के बाद भी उन्होंने अपने दम पर अपना नाम बनाया। वो अपने डिजाइन्स और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, साल 2020 में उन्होंने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज से अपने एक्टिंग करियर की भी शुरुआत की। उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं और इस साल उन्हें एक और पुरस्कार मिला है। हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स ने प्रख्यात डिजाइनर को इस साल फैशन डिसरप्टर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया था।

विनीता सिंह

आपको शुगर कॉस्मेटिक के बारे में तो पता ही होगा? इस लोकप्रिय ब्रांड के पीछे विनीता सिंह का हाथ है। इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने बिजनेस स्टडीस में अपनी पढ़ाई पूरी की। विनीता शुरू से ही अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने अपनी करोड़ों की जॉब भी छोड़ी। विनीता ने इसलिए अपने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के बारे में सोचा। यहीं से SUGAR कॉस्मेटिक्स बना।

गीता गोपीनाथ

geeta gopinath

गीता गोपीनाथ एक भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। इससे पहले 2019-22 से कोष के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य किया। उस भूमिका में, वह कोष की आर्थिक परामर्शदाता और उसके अनुसंधान विभाग की निदेशक थीं। उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव के पूर्वानुमान सहित वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के तेरह प्रकाशनों का संचालन किया। इस साल 21 जनवरी 2022 से वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पहले उप प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रही हैं।

दिव्या गोकुलनाथ

2011 में, ऑनलाइन शैक्षिक-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू की स्थापना बायजू रवींद्रन और उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ ने की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का मूल्य अब 21 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने टाइगर ग्लोबल, टेनसेंट और मार्क जुकरबर्ग से निवेश सूचीबद्ध किया है। दिव्या भारत की शीर्ष 10 सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं। अभी हाल ही में प्रख्यात फुटबॉलर लियोनल मेसी को अपनी कंपनी का अंबेसडर बनाने की घोषणा की थी जिसके बाद वह काफी चर्चा में भी रहीं।

इसे भी पढ़ें: जानें ‘शार्क टैंक इंडिया’ की महिला जजेस के बारे में इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

इसके अलावा शहनाज हुसैन, करुणा नंदी, कुनिका राठौर, लुबना नसीम आदि ऐसी कई महिलाएं हैं, जिनके नाम यह साल रहा। हमारी ओर से इन सभी महिलाओं को बधाई और आशा है इसी तरह इस देश की महिला आगे बढ़ती रहेगी।

आप अगर आपनी राय हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram, Google Searches

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।