Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:47 PM IST

मिलिए पुरुष दल को लीड करने वाली भारत की पहली महिला ऑफिसर कैप्टन तानिया शेरगिल से

भारत के इतिहास में पहली बार सेना दिवस परेड में पुरुष दल को लीड किया कैप्टन तानिया शेरगिल ने    
Updated:- 2020-01-15, 15:16 IST
image

भारत हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाता है और इस दिन थल सेना परेड ग्राउंड पर परेड भी करती है, जो 15 जनवरी का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जाता है। इस परेड में हर साल कुछ ना कुछ नया ज़रूर देखेने को मिलता है। इस बार भी परेड में कुछ खास है। हर साल इस परेड को लीड कोई पुरुष अधिकारी ही करता है लेकिन, भारत के इतिहास में पहली बार पुरुषों के सेना दल को एक इंडियन महिला आर्मी कैप्टन लीड किया हैं। इस परेड में पुरुष सेना दल को इंडियन आर्मी कैप्टन तानिया शेरगिल लीड किया है। तानिया शेरगिल ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला आर्मी अधिकारी बन चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय मूल की ये दो महिलाएं न्यूयॉर्क सिटी कोर्ट में बनी न्यायाधीश

captain tania  shergill becomes first ever woman to lead male contingent inside

 


आपको बता दे कि तानिया शेरगिल के पिता, दादा और परदादा भी सेना में आर्मी रह चुके है। तानिया अपने परिवार की चौथी पीढ़ी है जो सेना में अफसर है। तानिया शेरगिल चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से शामिल हुए है। शेरगिल ने इलेक्ट्रानिक्स में बीटेक की पढाई करने के बाद सेना में आई। आपको बता दे कि बीते साल गणतंत्र दिवस पर भी महिला ऑफिसर भावना कस्तूरी ने पुरुष सेना दल परेड का नेतृत्व किया था। तानिया शेरगिल भी इस साल गणतंत्र दिवस परेड में महिला सहायक परेड ऑफिसर बनेंगी। ऑफिसर तानिया शेरगिल सभी के लिए इंस्पिरेशन है

captain tania  shergill becomes first ever woman to lead male contingent INSIDE

इस बार आपको गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर इन्फैन्ट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी-2, ऑफ 18 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, धनुष गन सिस्टम और आर्मी एयर डिफेंस देखने को मिलेगा। इसके साथ-साथ इस परेड में कोर ऑफ सिग्नल, सिख लाइट इन्फैंट्री, कुमाऊं रेजिमेंट, ग्रेनेडियर्स, पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ियां भी परेड में हिस्सा लेंगी। 

 

इसे भी पढ़ें: नोबेल पुरस्कार विजेता, मलाला यूसुफजई, पर बनी बायोपिक फिल्म ‘गुल मकई’ इस दिन होगी रिलीज     

captain tania  shergill becomes first ever woman to lead male contingent INSIDE

इस गणतंत्र दिवस में एक और अहम् बात यह होंगी कि देश में पहली बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बने बिपिन रावत भी शामिल होंगे। वही इस परेड में भारत के नए थल सेना प्रमुख जनरल मुकंद नरवाणे परेड की सलामी लेंगे। ये दोनों अधिकारी हाल में ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ और थल सेना प्रमुख के पद को संभाला है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।