Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:50 PM IST

रिटायरमेंट के बाद शहर में रहने वाले लोग अपनाएं ये 2 हॉबीज, रहेंगे फिट और एक्टिव

रिटायरमेंट ही वह समय होता है जिसमें व्यक्ति को अपनी उन इच्छाओं और शौक को पूरा करने का मौका मिलता है, जिसे नौकरी की वजह से उसने कई सालों पहले छोड़ दिया था।
Updated:- 2026-07-25, 15:37 IST
hobbies to stay active and fit after retirement for city people

रिटायरमेंट के बाद आपको नौकरी की जिम्मेदारियों से छुटकारा मिल जाता है। अब आप अपना समय अपने हिसाब से खुशी से जी सकते हैं, क्योंकि रोज ऑफिस जाने की चिंता नहीं रहती। इस समय को आप उन चीजों में लगा सकती हैं, जिसे करने का आपको कभी मौका नहीं मिला। अगर आप रिटायरमेंट के दिनों में पूरे दिन घर में खाली बैठी रहेंगी, तो धीरे-धीरे बोरियत, अकेलापन और खालीपन महसूस होने लगेगा, इसलिए इस समय को अपनी हॉबीज के साथ जीए। ये हॉबीज आपका केवल टाइमपास नहीं करवाएंगी, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से भी आपको एक्टिव रखेंगी।

रिटायरमेंट के बाद क्या करें?

शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोगों को गार्डनिंग करने का बहुत शौक होता है। वह बालकनी और छत पर तरह-तरह के पौधे लगाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कभी समय नहीं मिल पाया। लेकिन रिटायरमेंट के बाद गार्डनिंग एक ऐसी हॉबी है जो जीवन में शांति और खुशी ला सकती है।

1- गार्डनिंग के शौक को पूरा करें

इसके लिए आपको बड़े गार्डन की जरूरत नहीं है। आप बालकनी, छत या घर के बाहर छोटे से हिस्से में भी पौधे लगा सकते हैं। इसमें आपका समय कब निकल जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि गाडर्निंग करने से शरीर भी एक्टिव रहता है।

Retirement activities

गार्डनिंग के फायदे

  • पौधों की रोज देखभाल करने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।
  • सुबह का समय आप रोज पौधों के बीच बीताते हैं, जो आपके दिन की शुरुआत अच्छे से करता है।
  • इससे आपको शहर में रहकर भी प्रकृति के करीब रहने का मौका मिलता है, जहां आप शांति के पल बिता सकती हैं।
  • गार्डन में सब्जियां जैसी चीजें उगाना आत्मनिर्भरता का एहसास करवाता है। हर दिन एक नई सब्जी उगते देखने दिल को सुकून देता है।

कैसे शुरू करें?- गार्डनिंग की शुरुआत पहले आप आसान पौधों से कर सकते हैं। इसके लिए पहले तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा या छोटे फूलों वाले पौधों से करें। यह पौधे जल्दी बढ़ते हैं।

इसे भी पढ़ें- गिटार, कीबोर्ड या यूकेलेले, अपनी हॉबी के हिसाब से कैसे चुनें सही इंस्ट्रूमेंट?

2- नई-नई किताबें पढ़ें

रिटायरमेंट के बाद आप अपने जीवन में नई हॉबी एड कर सकते हैं, क्योंकि अब आपको पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इसकी शुरुआत आप किसी कहानी की किताब से कर सकते हैं। किताबें पढ़ना केवल मनोरंजन नहीं बल्कि दिमाग को सक्रिय रखने का भी अच्छा तरीका है।

Hobbies for retirees

किताब पढ़ने के फायदे

  • रोज किताबें पढ़ने से आपकी याददाश्त और सोचने की क्षमता बनी रहती है और उम्र बढ़ने पर भी आपको इसका फायदा होता है।
  • इससे आपको नई जानकारी सीखने का मौका मिलता है।
  • आपको अकेलेपन को कम करने में मदद मिलती है।
  • आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

क्या पढ़ सकते हैं?- अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि इसकी शुरुआत कहां से करें, तो आप उपन्यास, जीवनी या आध्यात्मिक किताबों पढ़ सकते हैं। इतिहास या यात्रा से जुड़ी किताबें भी आपकी रुचि बढ़ाएगी।

इसे भी पढ़ें- बचपन की पसंदीदा हॉबीज को दें नई शुरुआत, बदल जाएगा जिंदगी जीने का अंदाज

इन सभी चीजों के अलावा आप योग, मेडिटेशन और फिटनेस जैसी चीजें भी कर सकते हैं। यह स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए अच्छी है। रिटायरमेंट के बाद स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है, इसलिए योग और मेडिटेशन को हॉबी के रूप में अपनाने से शरीर और मन दोनों को फायदा मिलता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

FAQ
रिटायरमेंट के बाद किस हॉबी मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा?
संगीत, सिलाई, योगा या चित्रकला से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 
रिटायरमेंट के बाद अपना बिजनेस शुरू करना ठीक है?
हां, लेकिन अगर आप तनाव से बचना चाहती हैं, तो कम निवेश वाले बिजनेस ऑप्शन ही चुनें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।