तमिल फिल्मों से bollywood में entry करने वालीं अदा शर्मा सिर्फ पर्दे पर ही अपनी versatile acting के लिये नहीं जानीं जातीं हैं बल्कि उनकी fitness भी कुछ ऐसी ही है। अदा शर्मा बड़े पर्दे की एक जानी मानी actress हैं। उन्होने फिल्म 1920 से बॉलीवुड में अपना डेब्यु किया था। लेकिन आज हम उनकी फिल्मों की बात नहीं करेंगे। आज हम आपको बतायेंगी की अदा शर्मा इतने busy schedule में भी अपने आपको कैसे fit रखतीं हैं। अदा ने हमारे साथ अपनी fitness के कुछ राज खोले कि वो कैसे इतनीं fit रहतीं हैं।
जगह के हिसाब से करतीं हैं exercise
अदा अपनी fitness के लिये काफी फिक्रमंद रहतीं हैं। वो रोजाना एक strict fitness प्लान फॉलो करतीं हैं। अदा अपनी फिटनेस का ख्याल एक अलग ही अंदाज में रखतीं हैं। अदा का कहना है कि जरूर नहीं आपको रोजाना gym में workout करने के लिये जाना चाहिये। आप कई बार ऐसी जगह पर होतीं हैं जहां से आपके लिये gym जाना possible नहीं होता है। ऐसे में आपके लिये अपनी fitness का ख्याल रखना और भी मुश्किल हो जाता है।
उनका कहना है कि आप जहां भी हों,,वहां के हिसाब से आपको अपनी exercise प्लान करनी चाहिये। जैसे 'मैं कई बार समुंद्र किनारे outing पर होतीं हूं तो मैं beach पर jogging करना या running करना पसंद करतीं हूं। आपको अपनी fitness के लिये strict और flexible होना बेहद ही जरूरी है। जगह के हिसाब से आपको अपना fitness routine बनाना चाहिये'।
अलग-अलग equipment से करतीं हैं exercise
Gym workout के बारे में अदा की राय थोड़ी हटके है। वो ना सिर्फ अपने daily routine में gym जातीं हैं। बल्कि वो जिम में अलग-अलग तरह का workout करतीं हैं। उनका कहना है कि आपको gym में सिर्फ मशीनों और barbell, dumbbells पर depend नहीं रहना चाहिये। आजकल आपको gym में कई ऐसे equipment मिलेंगे। जिनसे आप हर दिन एक नयी exercise कर सकतीं हैं। यहीं नहीं आपको इन equipments के साथ exercise करने में मजा भी खूब आयेगा।
आप इनके साथ अलग-अलग तरह की क्रिएटिविटी दिखा सकतीं हैं। अदा की ये बात तो बिलकुल सही है हमारी ladies को सिर्फ dumbbell और barbell पर depend नहीं रहना चाहिये। Battle rope, kettle bell जैसे कई options हैं जिनके साथ आप अपने fitness routine में हर रोज एक नयी exercise कर सकतीं हैं।
Read more: Back pain ने कर दिया है जीना मुश्किल तो अब भगाइये इसे
Stretching से muscles को करतीं हैं relax
आज के fitness routine में flexibility बहुत ही जरूरी है। ये आपकी muscles के लिये बेहद ही फायदेमंद होती है। यहां तक की ये आपकी muscles की अकड़न और उसमें होने वाले pain को भी कम करती है। अदा शर्मा भी flexibility exercise को fitness के लिये बहुत जरूरी मानतीं हैं।
अदा कहतीं हैं कि जब भी वो 20 मिनट की treadmill करके उतरतीं हैं तब वो अपनी hamstring की stretching के साथ-साथ flexible भी करतीं हैं। वो कहतीं हैं कि अक्सर ladies कई बार long jogging पर जातीं हैं। जिससे उनकी hamstring की muscles काफी tight हो जातीं हैं। ऐसे में उनके लिये stretching की exercise करना बेहद ही जरूरी है।
Watch more: जीवन में बढ़ता तनाव और आपकी तबाह होती जिंदगी को अब बनाइये खुशनुमा
Dance से रखतीं हैं अपने आपको fit
अदा का कहना है कि dance सिर्फ आपके entertainment के लिये ही नहीं होता बल्कि आप इससे अपने आपको fit भी रख सकतीं हैं। आजकल अलग-अलग तरह के dance concept trend में हैं। जिन्हें फॉलो करके आप अपनी fitness को बरकरार रख सकतीं हैं।
Dancing में अदा को कथ्थक और belly dancing बहुत पसंद है। Dance एक तरह से एक high intensity cardio exercise है। जिसमें आपकी calories ज्यादा burn होतीं हैं। Dance करने से आपकी पूरी body की exercise होती है।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Video Editor: Anand Sarpate