Mon Sep 28, 2026 | Updated 04:49 PM IST

EPFO Wage Ceiling: क्या सबकी सैलरी से कटेंगे ज्यादा पैसे? जानें PF के नए 25,000 वाले नियम का सच

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की है, जिससे 51 लाख नए कर्मचारियों को लाभ होगा।
Updated:- 2026-09-28, 14:56 IST
epfo wage ceiling

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वेतन सीमा (Wage Ceiling) को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 17 सितंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2014 के बाद से इस लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया था, ऐसे में यह फैसला सैलरीड क्लास के लिए बहुत बड़ा माना जा रहा है। इसके लिए हमने आरएसएम के अकाउंटेट चार्टर्ड हिमांशु गोयल से भी बात की है। जानते हैं आगे...

ईपीएफओ वेज सीलिंग क्या है और यह क्यों जरूरी है?

ईपीएफओ की यह सीमा वह सैलरी लिमिट होती है, जिसके तहत कर्मचारियों के लिए पीएफ (PF) कटौती जरूरी होती है। पहले यह सीमा 15,000 रुपये थी, जिससे इस राशि से ज्यादा कमाने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य पीएफ दायरे में शामिल नहीं किया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये करने से लगभग 51 लाख नए कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा कामकाजी लोगों को पीएफ, पेंशन (EPS) और बीमा (EDLI) योजनाओं के दायरे में लाना है।

1 - 2026-09-28T144736.471

क्या हर किसी की सैलरी से कटेंगे ज्यादा पैसे?

यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। इसका सीधा जवाब है, जरूरी नहीं कि हर कर्मचारी के पीएफ योगदान में बढ़ोतरी हो।

  • पुराना नियम: 15,000 रुपये की पुरानी सीमा पर 12% की दर से अधिकतम योगदान 1,800 रुपये होता था।
  • नया नियम: अब संशोधित सीमा के तहत अगर कोई कर्मचारी 25,000 रुपये या उससे अधिक कमाता है, तो उसका 12% हिस्सा यानी 3,000 रुपये पीएफ में जा सकता है।
  • टेक-होम सैलरी पर असर: जिन कर्मचारियों का योगदान 1,800 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये होगा, उनकी इन-हैंड सैलरी में 1,200 रुपये की मासिक कमी आ सकती है, लेकिन यही पैसा उनके रिटायरमेंट फंड में जुड़ेगा।

यह भी पढ़ें- EPFO की नई WhatsApp सेवा शुरू, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम?

सैलरी लेवल के आधार पर पीएफ और पेंशन का गणित

अलग-अलग सैलरी स्लैब के हिसाब से पीएफ और पेंशन कंट्रीब्यूशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में समझा जा सकता है-

सैलरी स्तर (प्रति माह) कर्मचारी का PF (12%) Employer का PF हिस्सा पेंशन (EPS) में योगदान मासिक योगदान
₹15,000 (पुरानी सीमा) ₹1,800 ₹550 ₹1,250 ₹3,600
₹20,000 (नया उदाहरण) ₹2,400 ₹734 ₹1,666 ₹4,800
₹25,000 (नई सीमा) ₹3,000 ₹917 ₹2,083 ₹6,000
₹35,000 (सीलिंग से ऊपर) ₹3,000 ₹3,000 लागू नहीं ₹6,000

कंपनियों और नियोक्ताओं पर क्या होगा असर?

केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि कंपनियों को भी इस बदलाव के तहत योगदान बढ़ाना होगा।

  • 15,000 रुपये की सीमा पर 1,800 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये की सीमा पर 3,000 रुपये हो गया है।
  • नियम के मुताबिक, कंपनियां अपना योगदान सीधे कर्मचारियों की सैलरी से काटकर नहीं वसूल सकतीं, क्योंकि यह नियोक्ता की तरफ से देने वाली लागत होती है।

2 - 2026-09-28T144732.406

निष्कर्ष

ईपीएफओ द्वारा वेतन सीमा का यह संशोधन करोड़ों कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है। हालांकि, इससे शुरुआती महीनों में टेक-होम सैलरी पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन लंबी अवधि में यह रिटायरमेंट और पेंशन फंड को काफी मजबूत बनाएगा।

यह भी पढ़ें- PF ट्रांसफर में आ रही है दिक्कत? अब घर बैठे UAN पोर्टल पर अपडेट करें Date of Exit

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: magnific

FAQ
EPFO की नई वेज सीलिंग कितनी कर दी गई है?
इसे 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
यह नया नियम कब से लागू हुआ है?
यह नियम 17 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।
क्या इससे सभी कर्मचारियों की सैलरी से ज्यादा पैसे कटेंगे?
नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी बेसिक सैलरी कितनी है और आपका पीएफ स्ट्रक्चर क्या है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।