बिना पैसे खर्च किए पाएं एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ये 3 क्रेडिट कार्ड देंगे मुफ्त एंट्री
-1787552976047.webp)
फ्लाइट के दौरान एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार काफी थकाऊ हो सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट लाउंज आपको आराम, बेहतरीन खाना और शांत माहौल देते हैं। हालांकि, हर बार लाउंज के लिए अपनी जेब से पैसे चुकाना महंगा पड़ सकता है। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए कई बैंक शानदार क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं, जो मुफ्त लाउंज एक्सेस की सुविधा देते हैं। ऐसे में कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं आगे...
1. एक्सिस बैंक होराइजन क्रेडिट कार्ड
यह कार्ड उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो भारत और विदेश दोनों जगह सफर करते हैं।
- फीस: एक्सिस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, जॉइनिंग और सालाना फीस ₹3,000 है।
- लाउंज एक्सेस: आपको साल में 8 मुफ्त इंटरनेशनल लाउंज विजिट (हर तीन महीनों में 2) मिलती हैं। डोमेस्टिक लाउंज की बात करें तो वीजा सिग्नेचर कार्ड पर सालाना 32 और मास्टरकार्ड पर 24 विजिट की शानदार सुविधा उपलब्ध है।
- फायदे: कार्ड जारी होने के 30 दिनों के अंदर ₹1,000 खर्च करने पर 5,000 एज माइल्स मिलते हैं। इसके अलावा ट्रैवल पोर्टल पर खर्च करने पर ज्यादा माइल्स कमाने का मौका मिलता है।
-1787555045512.webp)
2. एसबीआई कार्ड माइल्स एलीट
अगर आप अपने नियमित खर्चों के साथ-साथ लाउंज विजिट की संख्या भी बढ़ाना चाहते हैं, तो यह कार्ड आपके लिए है।
- फीस: एसबीआई की ऑफशियल वेबसाइट के अनुसार, इसकी जॉइनिंग और सालाना फीस ₹4,999 है।
- लाउंज एक्सेस: सालाना 8 डोमेस्टिक और 6 इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस मुफ्त मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि हर ₹1 लाख के खर्च पर 1 अतिरिक्त डोमेस्टिक विजिट जुड़ जाती है।
- फायदे: ₹1 लाख खर्च करने पर 5,000 ट्रैवल क्रेडिट्स मिलते हैं। इस कार्ड पर भी 1.99% का कम फॉरेक्स चार्ज लागू होता है।
यह भी पढ़ें- कम सैलरी में भी हो सकती है बचत, न करें पैसों से जुड़ी ये 10 गलतियां
3. पीएनबी लक्सुरा प्रीमियम मेटल क्रेडिट कार्ड
यह कार्ड लाउंज एक्सेस के मामले में सबसे खास है क्योंकि इसमें कोई लिमिट नहीं है।
- योग्यता: पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, सैलरी वाले कर्मचारियों के लिए मासिक आय ₹1.5 लाख या बिजनेसमैन के लिए सालाना आय ₹18 लाख होनी चाहिए। इसे ₹1.5 लाख की एफडी (FD) के आधार पर भी लिया जा सकता है।
- फीस: जॉइनिंग फीस ₹4,999 और सालाना फीस ₹1,999 है।
- लाउंज एक्सेस: अनलिमिटेड डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस, यानी आप जितनी बार चाहें मुफ्त में लाउंज का मजा ले सकते हैं।
- मुख्य फायदे: कार्ड एक्टिवेट होने के 90 दिनों के भीतर ₹50,000 खर्च करने पर 20,000 वेलकम रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाते हैं।
निष्कर्ष
एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस वाले सही क्रेडिट कार्ड का चुनाव पूरी तरह से आपकी यात्रा की जरूरतों पर निर्भर करता है। अपनी साल की आय, नियमित खर्च की आदतों और कार्ड की फीस को ध्यान में रखकर ही अपने लिए सबसे उपयुक्त कार्ड का चुनाव करें।
यह भी पढ़ें- स्मार्ट तरीके से बचाएं अपनी सैलरी, जानें बिगिनर्स के लिए बजट बनाने के 3 टिप्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
- डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस में क्या अंतर है?
- डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस का इस्तेमाल आप भारत के अंदर ट्रेवल करते समय कर सकते हैं। वहीं इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस आपको विदेश यात्रा के दौरान या भारत के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनलों पर लाउंज का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है।
- अगर मेरे क्रेडिट कार्ड की मुफ्त लाउंज विजिट खत्म हो जाएं तो क्या होगा?
- एक बार मुफ्त विजिट खत्म हो जाने के बाद, आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके लाउंज में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन उसका पूरा स्टैंडर्ड शुल्क आपके क्रेडिट कार्ड से काट लिया जाएगा।
- एयरपोर्ट लाउंज में प्रवेश करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
- लाउंज में एंट्री के लिए आपको अपना एयरपोर्ट लाउंज क्रेडिट कार्ड, उसी दिन का बोर्डिंग पास और एक सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) दिखाना जरूरी होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।