Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

अकेले संभालना है घर और बच्चे का खर्च? सिंगल माएं आज ही अपनाएं ये फाइनेंशियल टिप्स

अगर आप सिंगल मदर्स हैं, तो आप 50-30-20 बजट रूल्स अपनाकर बच्चे और खुद के भविष्य को सुरक्षित कर सकती हैं। नीचे लेख में ऐसे ही और फाइनेंशियल टिप्स जानें, जो आपकी जिंदगी को आसान बना सकते हैं।
Updated:- 2026-07-15, 16:48 IST
image

सिंगल मदर के लिए अकेले घर चलाना और बच्चे की हर छोटी-बड़ी जरूरत को पूरा करना मुश्किलभरा होता है। बच्चे की स्कूल फीस, घर का किराया, राशन, अचानक आने वाले मेडिकल खर्च और खुद के भविष्य को सुरक्षित करने जैसी जिम्मेदारियों को अकेले संभालना कई बार आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान करने वाला होता है। मगर थोड़ी सी समझदारी और सही प्लानिंग के साथ आप इस मुश्किल सफर को आसान बना सकती हैं। खासकर फाइनेंशियल मैनेजमेंट। बैंक ऑफ बड़ौदा की वरिष्ठ प्रबंधक निधि परमार से फाइनेंशियल मैनेजमेंट टिप्स के बारे में समझें।

50-30-20 का बजट नियम अपनाएं

अपनी कुल कमाई को तीन हिस्सों में बांटें। 50% हिस्सा जरूरत जैसे घर का किराया, राशन, स्कूल फीस के लिए रखें। 30% बाहर घूमना या कभी-कभार रेस्टोरेंट में खाना पर खर्च करें और बाकी का 20% हिस्सा हर महीने बिना चूके बचत और निवेश में डालें।

how to manage finance problems

इसे भी पढ़ें- कमाना ही नहीं, पैसों को संभालना भी है जरूरी; युवा महिलाओं के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस के मायने

इमरजेंसी फंड के लिए निकालें पैसे

अकेले खर्च संभालने के दौरान अचानक नौकरी जाना, बीमारी या गाड़ी खराब होने जैसी मुसीबतें बजट बिगाड़ सकती हैं। इसलिए, अपने कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर की राशि एक अलग बैंक अकाउंट या लिक्विड फंड में जमा करके रखें, जिसे सिर्फ जरूरत के समय ही छुआ जाए।

बच्चे की आगे की पढ़ाई के लिए इंवेस्टमेंट

बच्चे के बड़े होने के साथ पढ़ाई का खर्च तेजी से बढ़ेगा। इसके लिए अभी से प्लानिंग करें। अगर आपकी बेटी है, तो आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकती हैं। इसके अलावा, लंबी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड्स में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसाआईपी शुरू करें।

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कराएं

आप परिवार में अकेले कमाने वाली हैं, इसलिए आपका और बच्चे का सुरक्षित रहना जरूरी है। एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस आपको अस्पताल के बड़े खर्चों से बचाएगा। वहीं एक टर्म लाइफ इंश्योरेंस आपके न रहने पर भी बच्चे के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखेगा।

medical insurance

फुजूलखर्ची पर रोक और वसीयत बनाना

सेल या डिस्काउंट के चक्कर में आकर क्रेडिट कार्ड का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें। साथ ही एक सिंगल मदर होने के नाते कानूनन अपनी प्रॉपर्टी या निवेश के लिए अपने बच्चे को नॉमिनी बनाना और एक स्पष्ट 'वसीयत' तैयार करना समझदारी भरा कदम है, ताकि आगे चलकर बच्चे को कोई परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें- 20 हजार की सैलरी में भी बचा सकती हैं हर महीने 5 हजार रुपये, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

इन तरीकों को आजमाकर आप सिंगल मदर्स की ड्यूटी को आसानी से निभा पाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।