Mon Oct 12, 2026 | Updated 07:12 PM IST

LPG Subsidy Status: खाते में नहीं आया LPG Subsidy का पैसा? मिनटों में चेक करें पेमेंट स्टेटस

LPG Subsidy Status: अगर आप भी उज्जवला योजना की लाभार्थी हैं और खाते में पैसा नहीं आया है, तो नीचे दिए गए तरीकों से ऐसे चेक करें स्टेटस।
Updated:- 2026-10-12, 17:51 IST
LPG Subsidy Status

LPG Subsidy Status: अगर आपके अकाउंट में LPG गैस सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सब्सिडी स्टेटस चेक करने के तरीके को काफी आसान बना दिया है। अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से पता लगा सकती हैं कि आपकी सब्सिडी क्यों नहीं आई है। इसका कारण क्या है? आइए जानते हैं यहां सबकुछ विस्तार से।

ऑनलाइन सब्सिडी स्टेटस कैसे चेक करें?

सब्सिडी का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सब्सिडी का स्टेटस चेक करने के लिए ले ऑफिशियल MyLPG पोर्टल पर जाएं।
  • फिर अपनी कंपनी को सेलेक्ट करें, (Indane, Bharat Gas, या HP Gas)।
  • बाद में स्क्रीन पर 'Give your Feedback Online' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • LPG कैटेगरी सेलेक्ट करें, फिर Subsidy Related (PAHAL) में जाएं और Subsidy Not Received पर क्लिक करें।
  • लास्ट में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की LPG ID डालें।
  • स्क्रिन पर पूरी पेमेंट और ट्रांजैक्शन डिटेल दिख जाएंगी।

lpg subsidy money

image credit-shutterstock

क्या है सब्सिडी न आने के कारण?

अगर आपका पैसा नहीं आया है, तो इसके पीछे ये वजहें हो सकती हैं।

  • अकाउंट में पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले बायोमेट्रिक आधार eKYC करें। इसे आप कंपनी के मोबाइल ऐप से कर सकती हैं।
  • साथ ही आपके अकाउंट में पैसा तभी आएगा, जब आपका अकाउंट आधार नंबर से लिंक होगा।
  • आपका बैंक अकाउंट National Payments Corporation of India (NPCI) मैपर के जरिए Direct Benefit Transfer (DBT) के लिए एक्टिवली मैप होना चाहिए।
  • इसे करने के लिए आप NPCI पोर्टल पर जाएं और फिर Consumer Tab → Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) → Aadhaar Mapped Status में जाकर अपना मैपिंग स्टेटस चेक करें।
  • एक बात का जरूर ध्यान रखें कि गैस कनेक्शन रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट के नाम में अंतर नहीं होना चाहिए।
  • उज्ज्वला योजना की एक तय लिमिट होती है। अगर वो क्रास हो गई तो खाते में पैसा नहीं आएगा।
  • साल में 14.2 kg वाले सिलेंडर को 9 बार रिफिल कराया जा सकता है।

lpg money

image credit-shutterstock

टोल-फ्री हेल्पलाइन पर करें शिकायत

अगर आपके डॉक्यूमेंट्स, eKYC और बैंक मैपिंग सब अपडेट है फिर भी पैसा नहीं आया है, तो अपनी गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर संपर्क करें:

  • Indane Gas: 1800-233-3555
  • Bharat Gas: 1800-224-344
  • HP Gas: 1800-233-3555

यह भी पढ़ें- गैस चूल्हे की जिद्दी से जिद्दी चिकनाई होगी छूमंतर, ट्राई करें ये 7 आसान हैक्स

यह भी पढ़ें- गैस चूल्हे की जिद्दी से जिद्दी चिकनाई होगी छूमंतर, ट्राई करें ये 7 आसान हैक्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemin

FAQ
क्या बिना आधार लिंक के LPG सब्सिडी मिलेगी?
नहीं, सब्सिडी पाने के लिए गैस कनेक्शन और बैंक खाता दोनों का आधार से लिंक होना जरूरी है।
एक साल में कितने सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है?
सामान्य ग्राहकों को साल में 12 सिलेंडर और उज्ज्वला योजना वालों को 9 सिलेंडर तक सब्सिडी मिलती है।
सब्सिडी का पैसा कितने दिन में आता है?
सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के बाद आमतौर पर 2 से 3 दिन के अंदर सब्सिडी खाते में आ जाती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।