Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

गैस चूल्हे की जिद्दी से जिद्दी चिकनाई होगी छूमंतर, ट्राई करें ये 7 आसान हैक्स

क्या आपको भी गैस स्टोव के ऊपर जमी गदंगी को साफ करने में घंटों का समय लगता है? अगर हां, तो इस लेख में बताए गए 7 तरीकों को आजमा सकती हैं। इनकी खास बात यह है कि ये आपके काम को चुटकी में कर देते हैं। 
Updated:- 2026-08-17, 15:05 IST
Easy Tricks To Remove Stain From Gas Stove

महिलाएं रोजमर्रा के कामों में अपने किचन को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं, लेकिन बात जब गैस स्टोव की आती है, तो इसकी सफाई अक्सर ऊपर से ही हो पाती है। मगर बर्नर के आसपास और प्लेट के नीचे की सफाई हफ्ते में मुश्किल से एक या दो बार ही हो पाती है। रोजाना के इस्तेमाल और लगातार खाना पकने के कारण इन हिस्सों में तेल, चिकनाई और गंदगी जमती चली जाती है। वहीं कई बार गैस की तेज आंच की वजह से यह गंदगी इतनी ज्यादा जल जाती है कि वहां जिद्दी दाग और काली परत बैठ जाती है।

अब इन्हें जब साफ करने की बारी आती है, तो ये आसानी से साफ होने का नाम नहीं लेते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 7 ऐसे आसान हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस काम को चुटकी में कर देंगे।

गैस स्टोव को साफ करने के 7 आसान हैक्स

हम में अधिकतर लोग जब किचन साफ करते हैं, तो गैस स्टोव के बाहरी हिस्से पर कपड़ा मार देते हैं। मगर इसकी डीप क्लीनिंग हफ्ते या फिर 3-4 दिन के बाद ही हो पाती है। अगर आप इन्हें साफ करने में घंटों की मेहनत करने से बचना चाहती हैं, तो नीचे फॉलो किए गए आसान हैक्स फॉलो कर सकती हैं।

aluminium-and-toothpaste-hack-to-clean-dirty-gas-burner-1762510081271

इसे भी पढ़ें- सब्जी में नमक ज्यादा पड़ गया? घबराएं नहीं, ये 4 ट्रिक्स आएंगी काम

सफाई के लिए जरूरी सामान

गैस स्टोव के जिद्दी दाग और चिकनाई को हटाने के लिए आपको महंगे क्लीनर्स की नहीं, बल्कि किचन में मौजूद इन आसान चीजों की जरूरत होगी।

  • बेकिंग सोडा
  • सफेद सिरका
  • नींबू का रस
  • लिक्विड डिशवॉश साबुन
  • पुराना टूथब्रश
  • एक साफ सूती कपड़ा या माइक्रोफाइबर क्लॉथ
  • गर्म पानी और स्पंज

1. बेकिंग सोडा और नींबू का कमाल

गैस के जले हुए और जिद्दी दागों पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कें। इसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसा ही छोड़ दें। इसके बाद स्पंज या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें, दाग गायब हो जाएंगे।

How to remove hardened grease from a gas stovetop

2. सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट

एक कटोरी में बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को गैस स्टोव के गंदे हिस्सों और बर्नर के आसपास लगाएं। आधे घंटे बाद इसे गर्म पानी में भीगे कपड़े से पोंछ लें। इससे जमी हुई चिकनाई आसानी से निकल जाती है।

3. गर्म पानी और डिशवॉश का सोक मेथड

गैस स्टोव के बर्नर और रिमूवेबल प्लेट्स को निकालकर 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश के घोल में डुबोकर रख दें। इससे तेल और चिकनाई फूल जाती है, जिसे बाद में लोहे वाले स्क्रबर से साफ करना बहुत आसान हो जाता है।

4. नींबू और नमक वाला नुस्खा

गैस पर लगे तेल-मसाले और जिद्दी दागों को हटाने के लिए आधे कटे हुए नींबू पर अच्छी तरह नमक लगाएं। इसके बाद इसे गैस स्टोव के जिद्दी दागों पर रगड़ें। नींबू का एसिड और नमक मिलकर नेचुरल ब्लीच का काम करते हैं, जिससे गैस का कालापन और पीलापन मिनटों में दूर हो जाता है।

how to clean gas stove with lemon

5. अमोनिया या सिरके की भाप का तरीका

अगर गैस के पार्ट्स बहुत ज्यादा गंदे हैं, तो एक एयरटाइट पॉलिथीन बैग में थोड़ा सा सिरका या अमोनिया डालकर बर्नर को उसमें बंद करके रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह गंदगी अपने आप ढीली होकर साफ हो जाएगी।

6. टूथपेस्ट से चमकाएं बर्नर

गैस स्टोव पर लगे जिद्दी दागों को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सफेद साधारण टूथपेस्ट को बर्नर और गंदी सतह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें। यह ट्रिक गैस स्टोव के छोटे और छुपे हुए कोनों को चमकाने के लिए बेहद असरदार है।

easy-hacks-to-use-orange-peel-with-toothpaste-for-home-cleaning1-1737187381638

7. रोजाना सिरके के पानी से पोंछा लगाएं

अगर आपको हफ्ते में भी डीप क्लीनिंग का समय नहीं मिल पाता है, तो यह तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए रोज खाना बनाने के बाद एक स्प्रे बोतल में पानी और सिरका मिलाकर गैस स्टोव पर छिड़कें और सूती कपड़े से साफ कर लें। इससे गंदगी कभी जमेगी ही नहीं और स्टोव हमेशा नया जैसा चमकेगा।

इसे भी पढ़ें- घर पर लाल मिर्च पीसते समय नहीं लगेगी धसक, बस 1 बूंद मिलाएं यह चीज

इन तरीकों को आजमाकर आप गैस स्टोव पर लगे जिद्दी दागों को बिना किसी केमिकल के साफ कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।