Gold Jewellery vs Gold Investment: गोल्ड ज्वेलरी या डिजिटल गोल्ड, भविष्य सुरक्षित करने के लिए महिलाओं को क्या चुनना चाहिए?

गहने पहनने के लिए होते हैं, जबकि पैसे बढ़ाने के लिए गोल्ड ईटीएफ या 24K सिक्के-बार ज्यादा अच्छे हैं। इसलिए, संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी गई है।
Updated:- 2026-11-19, 11:39 IST
image

हम भारतीयों के लिए सोना सिर्फ धातु नहीं है। यह त्योहार, शादी और परिवार की परंपरा से जुड़ा है। सोना खरीदना हर महिला को सुरक्षित लगता है। चमचमाती दुकान में जाकर सुंदर हार चुनना अच्छा तो लगता है, लेकिन क्या वह हार सच में आपकी दौलत बढ़ा रहा है?

क्या खरीदना चाहिए, गोल्ड ज्वेलरी या डिजिटल गोल्ड?

अगर मकसद सिर्फ पैसा बढ़ाना है, तो डिजाइनर ज्वेलरी से ज्यादा फायदा सिक्के, बार, डिजिटल गोल्ड और Gold ETF देते हैं। ज्वेलरी पहनने के लिए है, निवेश के लिए नहीं। फर्क समझना ही सबसे बड़ी समझदारी है। आइए ICICI गाजियाबाद ब्रांच की मैनेजर स्वाथी सिंह से समझते हैं कि गोल्ड ज्वेलरी या डिजिटल गोल्ड, किसमें निवेश करना सही रहेगा?

2 - 2026-11-19T111341.046

Photo Credit: Pinterest (The Stackumbrella)

डिजिटल गोल्ड क्या है?

डिजिटल गोल्ड app से खरीदा जाने वाला सोना है। आप ₹1 से भी शुरू कर सकती हैं। कंपनी आपका सोना वॉल्ट में रखती है। आप चाहें तो उसे फिजिकल सोने में भी बदल सकती हैं।

फायदे

  •  बहुत कम पैसे से शुरू कर सकती हैं।
  •  घर पर रखने का झंझट नहीं है।
  •  कभी भी बेच सकती हैं।

नुकसान

  •  खरीदते समय 3% GST लगता है।
  •  खरीद और बिक्री के रेट में 2% से 3% का फर्क होता, जिसे स्प्रेड कहते हैं।
  •  यह SEBI या RBI से रेगुलेटेड नहीं है।
  •  लंबे समय तक रखने पर स्टोरेज चार्ज लग सकता है।

डिजिटल गोल्ड छोटे अमाउंट और SIP जैसी आदत के लिए ठीक है, बड़े निवेश के लिए नहीं है।

यह भी पढ़ें- Senior Citizen Small Savings Scheme या MIS Post Office: दोनों स्कीम्‍स में कौन सी है बेहतर?

Gold ETF- डिजिटल गोल्ड से ज्यादा अच्छा ऑप्शन

Gold ETF शेयर बाजार में लिस्टेड होता है। यह सोने की कीमत को ट्रैक करता है। इसे आप डीमैट अकाउंट से खरीद-बेच सकती हैं। इसका खर्च, एक्सपेंस रेशियो करीब 0.30% से 0.60% सालाना होता है।

Gold ETF पर खरीदते समय GST नहीं लगता है, सिर्फ ब्रोकरेज पर 18% GST लगता है। लिक्विडिटी बहुत अच्छी होती है। बाजार खुला हो तो कभी भी बेच सकती हैं।

1 - 2026-11-19T111342.972

Photo Credit: Magnific

गोल्ड ज्वेलरी VS डिजिटल गोल्ड VS ETF

मुख्य मकसद पहनना, शादी-त्योहार छोटा निवेश निवेश
शुद्धता 22K / 18K 24K 24K / ETF में शुद्ध सोना
मेकिंग चार्ज 8% से 25% तक नहीं, लेकिन स्प्रेड 2-3% सिक्के पर 1-4%, ETF में एक्सपेंस
GST तैयार ज्वेलरी पर कुल बिल पर 3% खरीद पर 3% ETF पर निवेश पर GST नहीं
स्टोरेज घर / लॉकर कंपनी के वॉल्ट में ETF में डीमैट में, सिक्के के लिए लॉकर
रेगुलेशन BIS हॉलमार्क रेगुलेटेड नहीं ETF SEBI रेगुलेटेड

टैक्स कैसे लगता है?

यही असली खेल है।

1. फिजिकल गोल्ड और डिजिटल गोल्ड
24 महीने से ज्यादा रखने पर LTCG माना जाएगा, टैक्स 12.5% बिना इंडेक्सेशन। 24 महीने से कम रखने पर STCG, आपकी स्लैब रेट से टैक्स लगेगा।

2. Gold ETF
12 महीने से ज्यादा रखने पर LTCG, टैक्स 12.5% बिना इंडेक्सेशन। 12 महीने से कम पर स्लैब रेट। यानी ETF में लॉन्ग टर्म का फायदा जल्दी मिलता है।

3. SGB
नए SGB जारी होना बंद हो गए हैं। पुराने SGB पर 2.5% सालाना ब्याज मिलता है, जो स्लैब रेट से टैक्सेबल है। Budget 2026 से मैच्योरिटी पर टैक्स छूट सिर्फ उन्हीं को मिलेगी, जिन्होंने RBI से ओरिजिनल इश्यू में खरीदा था और मैच्योरिटी तक रखा। सेकेंडरी मार्केट से खरीदने वालों को अब यह छूट नहीं मिलेगी।

ध्यान रखें, गोल्ड पर ₹1.25 लाख वाली LTCG छूट नहीं मिलती। वह सिर्फ इक्विटी के लिए है।

3 (100)

Photo Credit: Pinterest (Taxpoint)

महिलाओं को क्या चुनना चाहिए?

ज्वेलरी कब चुनें?

- पहनने के लिए, शादी या त्योहार के लिए खरीद रही हैं।
- डिजाइन और भावनात्मक कीमत आपके लिए जरूरी है।
- आप मेकिंग चार्ज को खर्च मानकर चल रही हैं, निवेश नहीं।

डिजिटल गोल्ड कब चुनें?
- ₹500-₹1000 से SIP की तरह सोना जोड़ना है।
- छोटा अमाउंट ट्राई करना है।
- फिजिकल सोना संभालना नहीं चाहतीं हैं।

Gold ETF या सिक्का-बार कब चुनें?
- मकसद सिर्फ पैसा बढ़ाना है।
- 3-5 साल से लंबा समय है।
- सुरक्षित और सस्ता विकल्प चाहिए।

यह भी पढ़ें- Main Hoon Apni Dhanlaxmi Part-51: क्या ज्वेलरी खरीदना वास्तव में निवेश है? लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

ज्वेलरी खरीदना बंद करने की जरूरत नहीं है। उसे विरासत समझकर खरीदें, लेकिन निवेश को ज्वेलरी से अलग रखें। पहनने के लिए ज्वेलरी और भविष्य सुरक्षित करने के लिए डिजिटल गोल्ड की जगह Gold ETF या 24K सिक्का-बार ज्यादा समझदारी है। 50% बजट पहनने के लिए और 50% शुद्ध निवेश के लिए रखना, महिलाओं के लिए सबसे संतुलित तरीका है। यह निवेश सलाह नहीं है, अपनी जरूरत और CA से सलाह के अनुसार फैसला लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या ₹500 महीने से सोने में निवेश शुरू हो सकता है?
हां, डिजिटल गोल्ड और Gold ETF में आप ₹500 से भी शुरू कर सकती हैं। डिजिटल गोल्ड में आप हर महीने छोटा अमाउंट डाल सकती हैं। Gold ETF में SIP की तरह यूनिट खरीद सकती हैं। लेकिन लंबे समय के लिए ETF का खर्च डिजिटल गोल्ड से कम पड़ता है।
क्या शादी के लिए खरीदी गई ज्वेलरी को बाद में बेचने पर नुकसान होता है?
हां, अक्सर होता है। बेचते समय मेकिंग चार्ज और GST वापस नहीं मिलता। दुकानदार सोने के वजन पर ही पैसा देता है। इसलिए शादी की ज्वेलरी को निवेश नहीं, बल्कि पहनने और संभालने वाली चीज समझें। बिल और HUID जरूर संभालकर रखें।
क्या डिजिटल गोल्ड को फिजिकल सोने में बदल सकते हैं?
ज्यादातर बड़े App पर हां, आप डिजिटल गोल्ड को सिक्का या बार में बदल सकती हैं। इसके लिए डिलीवरी चार्ज और मेकिंग चार्ज लग सकता है। बदलने से पहले ऐप की शर्तें, डिलीवरी चार्ज और शुद्धता जरूर चेक करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।