द‍िवाली पर हुआ है भारी खर्च? घबराएं नहीं, इन पर्सनल फाइनेंस रूल्स से तुरंत संभालें अपनी सेविंग्स

अगर आपने द‍िवाली पर जरूरत से ज्‍यादा खर्च कर द‍िया है तो हम आपको ट‍िप्‍स दे रहे हैं जि‍ससे आप बचत कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
Updated:- 2026-11-09, 12:42 IST
diwali overspending recovery personal finance rules

कल द‍िवाली का त्‍योहार बीत चुका है। अभी गोवर्धन पूजा और भाईदूज बाकी है। ऐसे मौके पर धनतेरस से लेकर दिवाली और भैया दूज तक कपड़े, गिफ्ट्स, सजावट, मिठाइयों और पूजा के सामान में हर घर में जमकर खर्च हो जाता है। कई बार त्योहार की खुशी में बजट थोड़ा डगमगा जाता है और महीने के आखिर तक बैंक बैलेंस देखकर चिंता होने लगती है। अगर दिवाली पर आपका भी काफी पैसा खर्च हो गया है, तो घबराने या परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

पर्सनल फाइनेंस रूल्स से कैसे सुधारें अपनी सेव‍िंग्‍स

आप कुछ आसान और प्रैक्टिकल पर्सनल फाइनेंस रूल्स अपनाकर अगले एक से दो महीनों में अपनी सेविंग्स और बजट को फिर से ट्रैक पर ला सकती हैं। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं।

diwali overspending recovery personal finance rules (4)

image credit- magnific

1. 50/30/20 का रूल री-सेट करें

अगर दिवाली की वजह से आपकी सेविंग्स का पैसा खर्च हो गया है, तो अगले एक या दो महीनों के लिए अपना बजट थोड़ा संभलकर चलाएं।

  • घर के जरूरी खर्चे (50%): मकान का किराया, राशन, बिजली-पानी का बिल और बच्चों की फीस जैसी जरूरी चीजों का पैसा अलग निकाल लें। इनमें कटौती न करें।
  • शौक वाले खर्चे कम करें (10-15%): अगले 1 महीने के लिए बाहर खाना खाने, घूमने जाने, नई शॉपिंग और बेवजह के खर्चों पर थोड़ा ब्रेक लगा दें।
  • बचा हुआ पैसा सेविंग्स में डालें (35-40%): बाहर घूमने और शॉपिंग में जो पैसा बचे, उसे सीधे अपने बचत खाते में डालकर पुरानी कमी को पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें- Money Saving Hacks: ₹30,000 की सैलरी में हर महीने बचाएं ₹7,000, जानें कम सैलरी में बचत करने के आसान टिप्स?

2. ए‍क हफ्ते के ल‍िए बंद करें फि‍जूल खर्च

दिवाली के ठीक बाद वाले हफ्ते में 'बिना वजह खर्च न करने' का नियम बना लें। पूरे हफ्ते सिर्फ बहुत जरूरी सामान जैसे दूध, सब्जी, फल और गाड़ी में पेट्रोल या डीजल पर ही पैसा खर्च करें। कुछ दिनों के लिए शॉपिंग ऐप्स को खोलना बंद कर दें, ताकि बिना बात के कोई सामान ऑर्डर करने का मन ही न करे।

diwali overspending recovery personal finance rules (3)

image credit- magnific

3. क्रेडिट कार्ड का बिल और नो-कॉस्ट EMI संभालें

दिवाली की खरीदारी में अगर आपने क्रेडिट कार्ड या ईएमआई (EMI) का इस्तेमाल किया है, तो अगले महीने बड़े झटके से बचने के लिए आपको 2 बातें ध्यान में रखनी होगी। पहला तो क्रेडिट कार्ड का बिल आने पर सिर्फ म‍िन‍िमम अमाउंट चुकाने की गलती न करें। अगर पूरा बिल नहीं भरा, तो बैंक इस पर बहुत हैवी इंटरेस्‍ट यानी क‍ि ब्याज वसूलता है। दूसरा ये क‍ि त्योहारों की शॉपिंग पर कार्ड या ऑनलाइन वॉलेट में जो पॉइंट्स मिले हैं, उन्हें कैश वाउचर में बदलें या बिल कम करने में इस्तेमाल कर लें।

4. इमरजेंसी फंड को दोबारा भरें

अगर दिवाली पर आपने अपने इमरजेंसी फंड से कुछ पैसे निकाले थे, तो सबसे पहली प्राथमिकता इसे दोबारा भरने की होनी चाहिए। अगले 2 से 3 महीने तक हर महीने आने वाली सैलरी में से सबसे पहले उस अमाउंट को अलग करके इमरजेंसी फंड वाले खाते में जमा कर दें, ताकि किसी भी इमरजेंसी में आप सेफ रहें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Money Management: हाथ में आ गया दिवाली बोनस? फिजूलखर्ची से बचकर इन 5 सही जगहों पर करें पैसों का इस्तेमाल

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में बताई गई बातें सिर्फ आपकी जानकारी और समझ बढ़ाने के लिए हैं। इसे किसी तरह की पक्की वित्तीय सलाह न मानें। क्रेडिट कार्ड, लोन या अपने पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी एक्सपर्ट या फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।