herzindagi

इन वूलन कुर्ती में आप दिखेंगी स्टाइलिश, देखें डिजाइंस

क्या आप हमेशा कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं? भले ही सर्दी हो या गर्मी। मौसम के हिसाब कपड़े पहने जाते हैं। सर्दियों में मार्केट में आपको वूलन कुर्तियां ज्यादा दिखेंगी। वूलन कुर्तियां में भी आपको अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। 

Hema Pant

Editorial

Updated:- 10 Jan 2023, 17:01 IST

योक डिजाइन कुर्ती

Create Image :

कुर्ती में योक डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। इसलिए आपको अपने कलेक्शन में इस डिजाइन की एक वूलेन कुर्ती जरूरी शामिल करनी चाहिए। आपको इस डिजाइन में कई कलर्स मिल जाएंगे। आप इस कुर्ती को डेनिम और वूलेन पैंट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। 

चेक डिजाइन कुर्ती

Create Image :

चेक डिजाइन का फैशन हमेशा नया जैसा ही लगता है। इसलिए शर्ट से लेकर कुर्ती तक में आपको यह डिजाइन आसानी से मिल जाएगा। ठंड है इसिलए राउंड नेक और फुल स्लीव्स में यह डिजाइन चुनें। 

स्ट्रेट एंब्रॉयडरी कुर्ती

Create Image :

स्ट्रेट कुर्ती देखने में बेहद अच्छी लगती हैं। क्या आपको सिंपल कुर्ती पहनना पसंद है? तो आपको वूलेन कुर्ती में ऐसा डिजाइन चुनना चाहिए जिसमें केवल नेक पर ही काम किया गया हो। आजकल कुर्ती के बीच में लाइन डिजाइन काफी डिमांड में है। 

एसिमेट्रिकल कुर्ती

Create Image :

एसिमेट्रिकल कुर्ती का लुक अलग आता है। आपको वूलन में भी इस डिजाइन की एक कुर्ती खरीदनी चाहिए। इस डिजाइन की खासियत यह है कि

इसे भी पढ़ें: Woolen Kurtis: 500 रुपये में खरीदें ये सभी वुलेन कुर्तियां, दिखेंगी खूबसूरत और ट्रेडिशनल

शॉर्ट वूलन कुर्ती

Create Image :

क्या आपको भी लॉन्ग कुर्ती नहीं पसंद? वूलन में शॉर्ट कुर्तियां बेहद अच्छी लगती हैं। जब आपको कुछ समझ न आए कि कैसी कुर्ती खरीदनी चाहिए तो बिना सोचे समझे ब्लैक रंग में कोई भी डिजाइन पसंद कर लें। (शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फैशनेबल लुक देंगी वुलेन कुर्तियां, स्टाइल मेंटेन करने के लिए जरूर करें ट्राई

टू कलर वूलन कुर्ती

Create Image :

आपको अपने वॉर्डरोब में ऐसे वूलेन कुर्ती जरूर शामिल करने चाहिए जिन्हें आप किसी फंक्शन या फॉर्मल पार्टी में पहन सकें। पश्मीना कपड़ा कितना गर्म होता है। आप इस फैब्रिक में वूलन कुर्ती खरीद सकती हैं। 

पोल्का डॉट वूलन कुर्ती

Create Image :

पोल्का डॉट डिजाइन बेहद पुराना है। यह डिजाइन ज्यादातर ड्रेस, साड़ी और कुर्ती में दिखने को मिलता है। अगर आप वूलन कुर्ती में फैशनेबल लुक पाना चाहती हैं तो पोल्का डॉट डिजाइन वाली कुर्ती खरीदें। 

फ्लोरल वूलन कुर्ती

Create Image :

फूल आंखों को सूकुन देते हैं। फ्लोरल डिजाइन की बात ही अलग होती है। एथनिक में यह डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Woolen Kurti Designs| सर्दियों के लिए कुर्ती डिजाइन| Woolen Kurti Ke Designs | woolen kurti designs for ladies | Herzindagi