एक समय था जब महिलाएं ज्यादातर ब्लाउज पर ही लटकन का इस्तेमाल करती थीं। लेकिन अब स्टाइलिश लुक के लिए महिलाएं सूट में भी लटकन लगवाना पसंद करती हैं। इससे लुक में चार चांद लग जाते हैं।
मार्केट में आपको लटकन के बेहतरीन डिजाइन्स मिल जाएंगे। क्या आप सिंपल सूट पहनना पसंद करती हैं? लेकिन इसे डिजाइनर लुक देना चाहती हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए।? ऐसे में आपको सूट पर लटकन लगवाने चाहिए। चलिए एक नजर डालते हैं इन सबसे सुंदर लटकन डिजाइन्स पर।
पासा डिजाइन लटकन (Pasa Latkan Design)
अगर आप सिंपल सूट में रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो ट्राई करें पासा डिजाइन लटकन। यह लटकन डिजाइन आपके पूरे लुक को बदल देगा। मार्केट में आपको आसानी से इसके अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे।
अपने सूट के कलर से मिलता-जुलता लटकन चुनें। रंग और आकार खास ध्यान रखें। शानदार लुक के लिए सूट के बैक डिजाइन पर भी गौर करें।
टैशल डिजाइन लटकन (Tassle Latkan Design)
क्या आप अपने सिंपल सूट को डिजाइनर लुक देना चाहती हैं? इसके लिए आपको केवल लटकन की जरूरत पड़ेगी। टैशल डिजाइन देखने में बेहद अच्छा लगता है। इसलिए आप लटकन में भी यही डिजाइन कॉपी कर सकती हैं।
इसके लिए अपने सूट के कलर से मैचिंग टैशल खरीदें। आप चाहें तो इसमें सिंपल या एंब्रॉयडरी वाले लटकन भी खरीद सकती हैं। इससे आपका सूट लुक ज्यादा सुंदर लगेगा।
इसके अलावा डोरी का भी ध्यान रखें। आप चाहें तो डिफरेंट लुक के लिए सूट में 3-4 डोरी लगवा सकती हैं। (लेटेस्ट सूट डिजाइन)
झुमकी स्टाइल डिजाइन (Jhumka Latkan Design)
महिलाएं इस तरह के लटकन डिजाइन को खूब पसंद करती हैं। इसे आप झुमकी डिजाइन भी कह सकते हैं। यह लटकन आपको ज्यादातर गोल्डन कलर में ही मिलेंगे, क्योंकि यही इस डिजाइन की खासियत है।
इस तरह के लटकन में स्टोन का काम किया जाता है। नीचे की तरफ मोती लगाए गए हैं। जिससे यह डिजाइन ज्यादा सुंदर लग रहा है। पर्ल डिजाइन वाले लटकन भी अच्छे लगते हैं। खासतौर पर सिंपल सूट के साथ यह खूब जंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:पटियाला सूट को मॉडर्न लुक में कैरी करने के लिए यहां से लें आइडियाज
सिंपल लटकन डिजाइन (Simple Latkan Design)
अगर आपको हैवी लटकन नहीं पसंद तो सिंपल डिजाइन ट्राई करें। जैसे केवल एक दो-मोती के साथ फूल बना हो। मार्केट में आपको इस तरह के लटकन आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही इनके दाम भी काफी पॉकेट फ्रेंडली होते हैं।
डिफरेंट लुक के लिए कलर कॉन्ट्रास्ट आजमाएं। इससे सूट का लुक बेहद अच्छा लगेगा। आप मोती लटकन भी लगवा सकती हैं। यह लटकन का सबसे सिंपल डिजाइन है।
इसे भी पढ़ें:सिंपल साड़ी के साथ लटकन वाले ब्लाउज के ये डिजाइन लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद
Recommended Video
इन बातों का रखें ध्यान
- स्टोन वर्क वाले लटकन आउट ऑफ फैशन हो चुके हैं। इसलिए सिंपल सूट के लिए इस तरह के लटकन न चुनें।
- अगर आप व्हाइट कलर का सूट पहन रही हैं तो आप मल्टी कलर लटकन ट्राई कर सकती हैं।
- लटकन के आकार पर भी खास ध्यान दें। इससे भी आपका लुक खराब हो सकता है।
- ज्यादातर महिलाएं गोल्डन कलर के लटकन ही खरीदती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह कलर हर सूट पर अच्छा नहीं लगता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों