
लंबे बालों में इन 8 तरीकों से लगाएं गजरा और पाएं बेहतरीन लुक
बालों में गजरा लगाने का फैशन नया नहीं है बल्कि काफी समय से बालों में गजरा लगाने का चलन देखा जा रहा है। आज भी हम महिलाएं किसी बड़े पारिवारिक फंक्शन या फिर त्‍यौहारों पर बालों में गजरा लगाकर अपने एथनिक लुक को और भी ज्यादा संवार लेती हैं। आने वाले वक्त में वेडिंग सीजन आने वाला है। जाहिर है, आपने अपने कपड़ों और गहनों के बारे में सोच लिया होगा। मगर क्‍या आपने हेयर स्टाइल के बारे में भी कुछ सोचा है। खासतौर पर अगर आपके बाल लंबे हैं और आप गजरे से उन्हें डेकोरेट करना चाहती हैं, तो आपको आज हम बालों में गजरा लगाने के कुछ स्टाइल बताएंगे, जो आप भी ट्राई कर सकती हैं। इसे जरूर पढ़ें- <a href="https://www.herzindagi.com/hindi/fashion/cocktail-night-hair-style-for-bride-article-215079" target="_blank">दिखना चाहती हैं अपनी कॉकटेल नाइट में अप-टू-डेट तो ऐसे चुनें हेयर स्टाइल</a>

गजरा स्टाइल-1

आप बालों में पहले लॉन्ग कर्ल्स बनाएं और फिर बालों को 2 से 3 भाग में डिवाइड करें और उसमें गजरा लगाएं। आप इस तस्वीर को देखकर आइडिया लगा सकती हैं कि आपके बाल कितने खूबसूरत नजर आएंगे।
गजरा स्टाइल-2

बालों को गूथ कर चोटी बना लें और फिर गजरे को चोटी के पीछे से ले जाकर दोनों तरफ क्लिप से सिक्योर करें। ऐसा करने से आपके बालों को अलग अंदाज मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड की शादी में ट्राई करें ये गजरा हेयरस्टाइल, दिखेंगी सबसे खास
गजरा स्टाइल-3

बालों को खुला रखना है और गजरा भी लगाना है तो आप बालों को वेवी लुक दें और फिर क्राउन एरिया से थोड़ा नीचे गजरे को स्टाइलिश अंदाज में लगाएं।
गजरा स्टाइल-4

बालों में हाफ पफ बनाएं और बैक में फॉल स्टाइल में गजरा लगा लें। ऐसा वो लोग कर सकते हैं, जिनके बाल बहुत ज्यादा लंबे होते हैं।
गजरा स्टाइल-5

बालों को ढीला करके चोटी को गूथ लें और फिर बालों में गजरे को क्रिश-क्रिश अंदाज में लगाएं। इससे आपके बाल बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगे।
गजरा स्टाइल-6

आजकल हाफ बन और बाकी बालों को ओपन रखने वाला हेयर स्टाइल बहुत अच्छा लगता है। आप इस तरह के हेयर स्टाइल में गजरे को बन में लगा सकती हैं। खुले हुए बालों को वेवी लुक दे सकती हैं।
गजरा स्टाइल-7

खुले बालों को वेवी अंदाज देकर आप फूलों को पूरे बालों में थोड़ी-थोड़ी दूर पर लगा सकती हैं। इससे भी आपके बालों को खूबसूरत अंदाज मिलेगा।
गजरा स्टाइल-8

बालों में फिश टेल बनाएं और फिर क्राउन एरिया से थोड़ा नीचे गजरा लगाएं। गजरे गोल आकार में लगाएं जैसे जूड़ा बनाया गया हो।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।