herzindagi

वेडिंग सीजन में पहनें ये स्टाइलिश पाकिस्तानी सूट

भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान का ड्रेसिंग स्टाइल लगभग एक जैसा है। दोनों ही देशों में महिलाओं के बीच सूट का खासा क्रेज देखने को मिलता है। आपको बता दें कि पकिस्तानी सूट दुनिया के सबसे स्टाइलिश एथिनिक वियर्स में से एक हैं। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी इन डिजाइनर सूट्स को बहुत पसंद किया जाता है, इतना ही नहीं ये सूट आज भारतीय महिलाओं की वॉर्डरोब का हिस्सा हैं।   कई बार ये समझ नहीं आता कि शादी में क्या पहनकर जाया जाए, ऐसे में आप कुछ अलग और यूनिक कैरी कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप किन पाकिस्तानी सूट के साथ किसी भी वेडिंग में सबसे खास डिफरेंट लग सकती हैं, ये सूट आपको ऑनलाइन और मार्केट्स दोनों में ही आसानी से मिल जाएंगे।

Pragati Pandey

Editorial

Updated:- 23 Nov 2021, 22:11 IST

पाकिस्तानी सूट और प्लाजो-

Create Image :

आपने पाकिस्तानी टी वी शोज में अक्सर इन सूट और प्लाजो को देखा होगा। यह पहनने में काफी हल्के और कम्फर्टेबल होते हैं, जिन्हें आप किसी भी मौसम में पहन सकते हैं। इस डिजाइन में आपको कई तरह की कुर्तियां मिल जाती हैं, जिनमे ए लाइन कुर्ती, लॉन्ग कुर्ती और रफल स्लीव कुर्तियां शामिल हैं। वहीं इन सूट के प्लाजो भी कई तरह के मिल जाते हैं, जिनमे अलग-अलग तरह के प्लाजो शामिल हैं। 

शॉर्ट कुर्ती और शरारा-

Create Image :

आपने ज्यादातर शरारा सूट को लॉन्ग कुर्तियों के साथ देखा होगा पर आप चाहें तो शॉर्ट कुर्ती के साथ भी शरारा पहन सकती हैं। यह आपको किसी भी फंक्शन में और लोगों से अलग दिखाएगा।

फ्लेयर स्लीव्स कुर्ती-

Create Image :

पाकिस्तानी सूट की सबसे बड़ी खासियत उनके डिफरेंट लुक्स के साथ-साथ उनके स्लीव्स पैटर्न भी हैं। आपको कई तरह के अलग-अलग स्लीव पैटर्न की कुर्तियां और सूट आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहें तो फ्लेयर स्लीव कुर्ती को कैरी कर सकती हैं।

तो यह थे सबसे खूबसूरत पाकिस्तानी सूट के डिजाइन्स, जो आपके ट्रेडिशनल लुक को और भी खूबसूरत बनाते हैं। आपको हमारी स्लाइड शो अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़़े रहें हर जिंदगी के साथ। 

image credit- anolishah.com, shopify.com, thefaishionstation.in, gstatic.com, pinimg.com utsavfashion.com and google search

लॉन सूट-

Create Image :

लॉन सूट पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत कमीज सलवार में से एक है। महिलाएं इसे ज्यादातर सर्दियों में कैरी करती हैं, जिसे कॉटन और सिल्क से बनाया जाता है, जिसमें सूट के साथ आपको शिफॉन का खूबसूरत दुपट्टा भी मिलता है। इन डिजाइनर सूट्स को जरी और रंगीन धागों की मदद से सजाया जाता है। आप चाहें तो लॉन सूट को इस वेडिंग सीजन में पहन सकती हैं। 

पटियाला सलवार कमीज-

Create Image :

पटियाला सलवार कमीज पाकिस्तान की महिलाओं के बीच बहुत फेमस है। इसमें सूट में आपको फिटेड कुर्ती के साथ लूज पटियाला और शिफॉन का दुपट्टा मिलता है। वैसे तो यह महिलाओं के लिए कैजुअल वियर का हिस्सा है, मगर आप इनके साथ शादियों में सिंपल लुक के साथ तैयार हो सकती हैं। 

फ्रॉक कुर्ती सलवार सेट-

Create Image :

फ्रॉक कुर्ती सलवार किसी भी ईवेंट के लिए परफेक्ट अटायर है। इसकी कुर्ती सबसे ज्यादा अलग और खूबसूरत लगती है, जिसके साथ आप अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा कर सकती हैं। यह कुर्ती काफी घेरदार होती है, जिस कारण पहनने के बाद ये कुर्तियां भी खिलकर सामने आती हैं।

स्ट्रेट सलवार कमीज सेट-

Create Image :

स्ट्रेट सलवार कमीज में हमें ज्यादातर लॉन्ग कुर्तियां देखने को मिलती हैं, जो शादी के हिसाब से बहुत सही फिट बैठती हैं। आप चाहें तो स्ट्रेट कुर्ती के साथ पैंट या सलवार बनवा सकती हैं।

कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट-

Create Image :

आजकल कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट काफी फैशन में हैं। यह एक तरह के स्ट्रेट फिट पैंट्स होते हैं, जिसे आप प्रिंटेड कुर्ती या किसी टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। यह काफी अलग और क्लासी लगते हैं। आप चाहें तो अपनी कुर्ती को इन सिगरेट पैंट्स के साथ पहन सकती हैं।

पाकिस्तानी अनारकली सूट-

Create Image :

भारत की तरह पाकिस्तान में भी अनारकली सूट को काफी पसंद किया जाता है। इसकी घेरदार डिजाइन और खूबसूरत जरी वर्क इसे और भी खास बना देते हैं। अनारकली सूट के साथ आपको सिल्क या शिफॉन का दुपट्टा मिलता है, जो कि आपके ट्रेडिशनल लुक को पूरी तरह कंप्लीट करता है। अगर आप चाहें तो फ्लेयर अनारकली सूट की जगह सिंपल अनारकली भी कैरी कर सकती हैं। 

इसके अलावा अनारकली सूट की तरह ही अंगरखा अनारकली सूट भी होता है। घेरदार डिजाइन और लाइट कलर के अंगरखा अनारकली सूट बहुत स्टाइलिश लगते हैं, इनके साथ आपको लैगिंग और दुपट्टा मिलाता है।

इसे भी पढ़ें- अपने लिए कैसे चुनें परफेक्ट अंडरवियर, वेजाइनल हेल्थ का ऐसे रखें ख्याल

नेट पाकिस्तानी सूट-

Create Image :

नेट के बने हुए सूट महिलाओं को खासा पसंद आते हैं। यह सूट आपको पूरी तरह से ट्रेडिशनल वाइब्स देते हैं आप चाहें तो पाकिस्तानी नेट सूट को किसी शादी इवेंट के लिए चुन सकती हैं। इन सूट्स के साथ आपको लेगिंग और दुपट्टा मिलता है, जिससे आपका ट्रेडिशनल लुक पूरी तरह से कंप्लीट होता है।

इसे भी पढ़ें- लहंगे पर स्टाइलिश लुक पाने के लिए ट्राई करें ये 10 डिफरेंट हेयरस्टाइल 

कुर्ती शरारा सूट-

Create Image :

शरारा का ट्रेंड कभी पुराने दौर में भी हुआ करता था, पर पिछले कुछ समय में यह ट्रेंड दोबारा वापस आया है। वेडिंग सीजन हो या कोई दूसरा ईवेंट शरारा आपको एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देता है। आप चाहे तो कुर्ती के साथ शरारा कैरी कर सकती हैं। इस सूट से इंस्पिरेशन लेकर भी आप अपने लिए सूट तैयार करवा सकती हैं।