लहंगा एक ऐसा परिधान है, जिसमें महिलाएं ना सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं बल्कि खूबसूरत भी दिखती हैं। इसे आप वेडिंग से लेकर पार्टी में आसानी से कैरी कर सकती हैं। बहुत-सी महिलाओं को सिंपल लहंगे के साथ मल्टी कलर का ब्लाउज पसंद होता है और कुछ सिंपल ब्लाउज पहनती हैं। वहीं, कई महिलाएं अपना लहंगा और उसका डिजाइन तो सिलेक्ट कर लेती हैं लेकिन उन्हें आपके लहंगे के हिसाब से हेयरस्टाइल समझ नहीं आते हैं। तो अब परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे 10 हेयरस्टाइल्स, जिन्हें आप हर लहंगे के साथ क्रिएट कर सकती हैं।
हाफ-बबल पोनीटेल नॉर्मल पोनीटेल की तरह ही बनाई जाती है। इस हेयरस्टाइल को बनाने में आपको बहुत कम टाइम लगेगा। अगर आप लहंगे के साथ कुछ डिफरेंट लुक चाहती हैं, तो आप हाफ- बबल पोनीटेल बना सकती हैं। इसे आप कई तरह से बना सकती हैं जैसे आप अपने बालों को ओपन करके हाफ- पोनीटेल बना सकती हैं या फिर आप पोनीटेल का जुड़ा बना सकती हैं।
इन सभी हेयरस्टाइल के अलावा, आप लहंगे पर बनाने के लिए पफ विद बन हेयरस्टाइल का भी चुनाव कर सकती हैं।
आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-(@Freepik and google searches)
अगर आप लहंगे के साथ एक कूल लुक चाहती हैं, तो आप अपने बालों को हल्के कर्ल कर ओपन कर सकती हैं। हालांकि, ओपन हेयरस्टाइल थोड़ा कॉमन है लेकिन बालों को थोड़ा कर्ल करना, रेगुलर स्टाइल से थोड़ा अलग है। इस हेयरस्टाइल में हर महिलाएं अच्छी लगेंगी।
हाफ बन हेयरस्टाइल डे टाइम हो या नाइट टाइम कभी भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, यह आपको एक चिक लुक भी देता है। हाफ बन बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए फ्रंट सेक्शन से बाल लेकर उसे पीछे ले जाए और उससे बन बना लें। बाकी हेयर्स को आप ऐसे ही ओपन छोड़ दें।
पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आप लगभग हर ड्रेस पर स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप कई तरह से ट्विस्ट करते हुए भी बना सकती हैं। अगर आप पार्टी या अन्य किसी सेलिब्रेशन में लहंगा पहन रही हैं, तो आप लहंगे पर फ्रेंच पोनीटेल को स्टाइल कर सकती हैं। यह ना सिर्फ आपको एक अच्छा लुक देगा बल्कि आप सबसे अलग भी लगेंगी।
यह बहुत-सी महिलाओं का पसंदीदा हेयरस्टाइल है, जो पिछले कुछ समय से काफी चलन में है। अगर आप थोड़ी मॉडर्न टाइप की हैं, तो यह हेयरस्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इसे ड्रेस पर आसानी से बना सकती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे लहंगा पर भी बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-लंबे बालों पर ट्राई करें ये quick & Easy हेयरस्टाइल्स
यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जो आपको एक एलीगेंट लुक देता है। यह हेयरस्टाइल बेहद ही आसान है, जो दिखने में भी काफी अच्छा लगता है। आप इस हाफ अप एंड हाफ डाउन हेयरस्टाइल को बनाती हैं। आप इस हेयरस्टाइल से खूबसूरत दिख सकती हैं। इसे बनाने के लिए पहले आप बालों को अच्छी तरह कॉम्ब करें। फिर आप अपने बालों को अलग- अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं।
यह बेहद पुराना और पारंपरिक हेयरस्टाइल है, जिसे ट्रेडिशनल सूट पर बनाना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप लहंगे के साथ चैन इयररिंग्स या सहारा इयररिंग्स पहन रही हैं, तो एक स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप फ्रेंच चोटी को स्टाइलिश तरीके से बना सकती हैं। (साड़ी के साथ ट्राई करें यह हेयरस्टाइल)
यह हेयरस्टाइल अन्य हेयर स्टाइल से थोड़ा अलग है, जो आपके लुक में यूनीकनेस भी जोड़ेगा। इसे बनाना बेहद आसान है अगर आपके बाल एकदम स्ट्रेट हैं, तो आप उन्हें हल्का कर्ल करके साइड रोप-ब्रेड यानि अपने बालों में बल दे सकती हैं।
अगर आपके लंबे बाल हैं और आप ओपन हेयरस्टाइल से पक गई हैं, तो आप अपने बालों को ओपन करके कर्ली करके एक स्टाइलिश लुक भी दे सकती हैं। इसे आप लहंगे के साथ किसी की वेडिंग में स्टाइल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- लॉन्ग हेयर पर जरूर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, आपको मिलेगा एलीगेंट लुक