Winter Floor Care: सर्दियों में फर्श को गर्म रखने के 7 आसान और सस्ते उपाय, हीटर की नहीं पड़ेगी जरूरत

Winter Floor Care (Image- Ai)
Winter Floor Care: सर्दियों में टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट वाले फर्श पर सुबह नंगे पैर चलना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि फर्श एकदम ठंडा हो जाता है। इस ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग दिनभर हीटर या ब्लोअर चला देते हैं, जिससे बिजली का बिल भी काफी बढ़ जाता है, लेकिन कुछ आसान और सस्ते तरीकों से भी घर के फर्श को आरामदायक बनाया जा सकता है। मोटी दरी, कालीन, जूट की चटाई जैसे छोटे-छोटे उपाय अपनाकर सर्दियों में फर्श की ठंड को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं यहां-
Winter Floor Care: ठंड में फर्श को गर्म रखने के 7 देसी जुगाड़
ठंड की शुरुआत होते ही फर्श काफी ठंडी होने लगती है और लोगों के घरों में हीटर चलने लगता है। हम आपके लिए कुछ जुगाड़ लेकर आए हैं, जिनसे आपको हीटर काफी कम चलाना पड़ेगा।
1. मोटी सूती या ऊनी दरी बिछाएं
ठंडे फर्श से बचने का सबसे आसान तरीका है, फर्श और पैरों के बीच एक मोटी दरी बिछा दें। आप जहां सबसे ज्यादा बैठती हैं, वहां दरी बिछा दीजिए, जैसे - सोफे के सामने, बेड के साइड में जहां सुबह पैर रखते हैं और बच्चों के खेलने वाली जगह पर।
कितने की आएगी?
एक अच्छी सूती दरी 300 से 800 रुपये में मिल जाती है। ऊनी दरी थोड़ी महंगी होती है, 800 से 1500 रुपये तक।
कहां से खरीदें?
किसी भी लोकल बेडशीट वाली दुकान से, या फिर ऑनलाइन मंगवा सकती हैं। हाट-बाजार में भी अच्छी दरियां सस्ते में मिल जाती हैं।
Image Credit- Ai
2. दिन में धूप को घर के अंदर आने दीजिए
सर्दियों की धूप फ्री का हीटर है, इसका पूरा फायदा उठाइए। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जब अच्छी धूप निकले, तब खिड़कियां और बालकनी के दरवाजे खोल दीजिए। धूप सीधे फर्श पर पड़ेगी तो फर्श अपने आप थोड़ा गर्म हो जाएगा। शाम होते ही, सूरज ढलते ही खिड़कियां बंद कर दीजिए, ताकि ठंडी हवा अंदर ना आए।
Image Credit- Ai
3. जूट की चटाई
घर के मेन गेट, रसोई के बाहर और बालकनी के पास जूट की चटाई बिछा दीजिए। ये वो जगहें हैं जहां से हम बार-बार आते-जाते हैं और नंगे पैर ही चल देते हैं। जूट की चटाई पैरों को ठंडे फर्श से बचा लेती है।
कितने की आएगी?
एक छोटी जूट चटाई 150 से 400 रुपये में मिल जाती है।
कहां से खरीदें?
किसी भी हार्डवेयर या घर के सामान वाली दुकान से, या फुटपाथ पर लगने वाली चटाई की दुकान से।
Image Credit- Ai
4. खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं
कई बार खिड़की बंद होने के बाद भी उसके साइड से ठंडी हवा अंदर आती रहती है और कमरा ठंडा हो जाता है। इसके लिए सर्दियों में पतले पर्दों की जगह मोटे, भारी पर्दे लगा दीजिए। दिन में धूप के लिए खोल दीजिए और शाम को बंद कर दीजिए। इससे कमरे की गर्मी देर तक बनी रहेगी।
कितने के आएंगे?
मोटे पर्दे 400 से 1000 रुपये प्रति पर्दा मिल जाते हैं।
कहां से खरीदें?
आप इन्हें पर्दे वाली दुकान से, या ऑनलाइन खरीद सकती हैं। एक बात का ध्यान रहे कि क्वालिटी जरूर चेक करें।
Image Credit- Ai
5. कमरे में कालीन बिछाएं
अगर आपके घर में टाइल्स या मार्बल का फर्श है, तो कालीन से अच्छा कुछ नहीं। पूरे कमरे में बिछाने की जरूरत नहीं है। बस सोफे के सामने, सेंटर टेबल के नीचे और बेड के आसपास बिछा दीजिए। इससे कमरा दिखने में भी सुंदर लगेगा और पैरों को भी आराम मिलेगा।
कितने का आएगा?
छोटा कालीन 1000 से 2500 रुपये में मिल जाता है। बड़ा कालीन 3000 से 6000 रुपये तक जाता है।
कहां से खरीदें?
कालीन वाली दुकान से या ऑनलाइन। पुराना कालीन है तो उसे ही निकालकर बिछा लीजिए, नया लेने की जरूरत नहीं।
Image Credit- Ai
6. दरवाजों के नीचे डोर स्टॉपर लगाएं
मेन गेट और बालकनी के दरवाजे के नीचे अगर थोड़ी सी भी जगह खाली है, तो वहां से ठंडी हवा सीधे अंदर आती है। इसके लिए दरवाजे के नीचे मोटा कपड़ा लपेट दीजिए या बाजार से डोर ड्राफ्ट स्टॉपर ले आइए। यह छोटी सी चीज कमरे को ठंडा होने से बहुत हद तक बचा लेती है।
कितने का आएगा?
अगर आफ डोर स्टॉपर खरीदने की सोच रही हैं तो आपको बता दें कि यह 100 से 250 रुपये में मिल जाता है।
कहां से खरीदें?
इसे आप किसी भी हार्डवेयर की दुकान से या ऑनलाइन खरीद सकती हैं।
Image Credit- Ai
7. रसोई में नॉन-स्लिप मैट बिछाएं
रसोई में तो हमें सबसे ज्यादा देर खड़े रहना पड़ता है। ठंडे फर्श पर देर तक खड़े रहने से पैरों में दर्द और ठंड दोनों लगती है। इसलिए रसोई में गैस के सामने और सिंक के पास एक नॉन-स्लिप मैट जरूर बिछा दीजिए।
कितने की आएगी?
अच्छी क्वालिटी की नॉन-स्लिप मैट 250 से 600 रुपये में मिल जाती है।
कहां से खरीदें?
आप इसे लोकल मार्केट या ऑनलाइन खरीद सकती हैं। ध्यान रहे कि ज्यादा पतली न हो, वरना ठंड नहीं रुकेगी।
Image Credit- Ai
ध्यान रखने वाली बातें - वरना फायदा की जगह नुकसान हो जाएगा
सर्दियों के इन जुगाड़ को अपनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है।
1. मैट को रोज झाड़िए: सर्दियों में मैट के नीचे धूल और नमी जमा हो जाती है। हफ्ते में 2 बार मैट को उठाकर नीचे से साफ जरूर कीजिए, वरना फर्श में सीलन आ जाएगी।
2. गीली मैट कभी मत बिछाइए: अगर मैट गीली हो गई है, तो उसे धूप में सुखाकर ही बिछाइए। गीली दरी या कालीन पर चलने से पैरों में और ज्यादा ठंड लगेगी और फिसलने का भी डर रहेगा।
3. बच्चों और बुजुर्गों के लिए फिसलन का ध्यान रखें: दरी या कालीन के नीचे एंटी-स्लिप मैट जरूर लगाइए। सर्दियों में बुजुर्गों के फिसलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
4. हीटर को मैट के पास मत रखिए: कई लोग हीटर को दरी या कालीन के पास रख देते हैं। ये बहुत खतरनाक है। हीटर को हमेशा मैट से कम से कम 3-4 फीट दूर रखिए।
5. धूप के बाद खिड़की बंद करना मत भूलिए: दिन में धूप के लिए खिड़की खोलना अच्छा है, पर शाम को 4 बजे के बाद उसे बंद करना भी उतना ही जरूरी है। वरना सारी गर्मी निकल जाएगी।
यह भी पढ़ें- 7 स्टाइलिश बेडशीट डिजाइन, जो बेडरूम को देंगे होटल जैसा लग्जरी लुक
बस थोड़ी सी समझदारी से दरी, कालीन, मोटे पर्दे और डोर स्टॉपर का इस्तेमाल कीजिए और आपका घर सर्दियों में भी गर्म और आरामदायक बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- कोहरे वाली ठंड में कपड़ों से आ रही है सीलन जैसी बदबू?बिना धोए इन 5 तरीके से बनाएं खुशबूदार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या सर्दियों में फर्श पर कारपेट बिछाने से फर्श खराब हो जाता है?
- नहीं, अगर आप हफ्ते में एक बार कारपेट उठाकर नीचे से सफाई करते रहें, तो फर्श खराब नहीं होता।
- क्या टाइल्स वाले फर्श पर लकड़ी की चटाई बिछा सकते हैं?
- हां, बिल्कुल बिछा सकते हैं। लकड़ी की चटाई ठंड को रोकने के लिए बहुत अच्छी होती है। बस ये ध्यान रखें कि चटाई फिसले नहीं, इसलिए नीचे रबर वाली शीट लगा दीजिए।
- छोटे बच्चों के लिए फर्श को गर्म रखने का सबसे सेफ तरीका क्या है?
- छोटे बच्चों के लिए फोम वाली प्ले मैट सबसे सेफ है। यह मुलायम होती है, ठंड नहीं लगने देती और बच्चा गिरे भी तो चोट नहीं लगती।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।