आखिर भारतीय घरों में टीवी का रिमोट प्लास्टिक में लपेटकर क्यों रखते हैं? जानें वजह

हर भारतीय घरों में कुछ ऐसे नियम होते हैं, जो धीरे-धीरे परंपरा में बदल जाते हैं। गुरुवार को नाखून न काटना, शनिवार को बाल न धोना और शाम को झाड़ू न लगाना। ये सभी मान्यताएं भले ही सुनने में अजीब लगें, लेकिन आज भी ऐसे बहुत से घर हैं, जहां पर अभी भी लोग पूरी निष्ठा से मानते हैं। ऐसा ही एक नियम टीवी के रिमोट को लेकर के भी है। आपने देखा होगा कि बहुत से घरों में रिमोट पर प्लास्टिक चढ़ी होती हैं। क्या आपको इसकी वजह पता हैं। आइए यहां जानते हैं।
भारतीय घरों में TV रिमोट पर प्लास्टिक क्यों चढ़ाई जाती है?
यह सवाल हर किसी के मन में आता है कि टीवी के रिमोट में प्लास्टिक क्यों चढ़ीं होती है। चाहे रिमोट एक साल पुराना हो या दस साल, उस पर लगा ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक का कवर वैसा का वैसा ही रहता है। कई घरों में तो प्लास्टिक इतना पुराना हो जाता है कि पीला पड़ जाता है, फट जाता है लेकिन फिर भी उसे हटाया नहीं जाता। इसके 4 कारण है।
- टीवी देखते हुए चाय, नमकीन और खाना खाना तो हमारी आदत है। ऐसे में तेल लगे या चिपचिपे हाथों से रिमोट के बटनों के बीच गंदगी जम जाती है।
- गलती से रिमोट पर चाय, पानी या कुछ गिर न जाए। इसलिए रिमोट पर प्लास्टिक चढ़ाई जाती है।
- रिमोट पर प्लास्टिक न चढ़ने से बटन पर लिखे हुए नंबर जल्दी मिट जाते हैं।
- कुछ लोग रिमोट खराब हो जाएगा, इस बात का ध्यान रखते हुए भी प्लास्टिक चढ़ाते हैं।
प्लास्टिक कवर रिमोट को धूल से कैसे बचाता है?
अक्सर हमारे घरों में खिड़कियां-दरवाजे अक्सर खुले रहते हैं, जिसकी वजह से काफी धूल होती है और कभी-कभी बच्चे भी गंदे हाथों से रिमोट छू देते हैं। अगर रिमोट पर प्लास्टिक कवर लगा हो तो गंदगी कवर पर लगेगी और वह आसानी से साफ हो जाएगी।

रिमोट पर प्लास्टिक लगाने से बटन पर क्या असर पड़ता है?
आपने देखा होगा कि अगर रिमोट पर कवर न लगा हो, तो उसके बटन खराब हो जाते हैं। साथ ही कुछ समय बाद नंबर घिसने लगते हैं। अधिकतर ऐसा वॉल्यूम और बैक करने वाले बटन के साथ होता है। प्लास्टिक लगाने से बटन खरब नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें- प्लास्टिक बोतल से मिनटों में तैयार करें स्क्रबर, बर्तनों के जिद्दी दाग होंगे दूर
टीवी रिमोट को साफ करने का तरीका
टीवी रिमोट को साफ करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलों करें।
- सफाई शुरू करने से पहले रिमोट की बैटरी निकालें, ताकि सेल न खराब हो।
- फिर माइक्रोफाइबर कपड़ा लें और गिला करके आगे और पीछे का हिस्सा साफ करें।
- रिमोट के बटन के बीच फंसी गंदगी को साफ करने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल करें।
- फिर रिमोट को अच्छे से पोछ लें और बैटरी वापस लगा दें।
रिमोट पर प्लास्टिक चढ़ाकर रखना सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि भारतीय मिडिल-क्लास की समझदारी है। यह छोटा सा देसी जुगाड़ हमारे रिमोट को धूल, गंदगी और खराब होने से बचाता है।
यह भी पढ़ें- Selection of doors and windows: नए घर में खिड़कियां-दरवाजे लगवाने से पहले जरूर पढ़ें ये टिप्स, पैसों की होगी बचत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- रिमोट पर प्लास्टिक क्यों लगाते हैं?
- धूल, तेल और पानी से बचाने और बटन घिसने से रोकने के लिए।
- क्या प्लास्टिक से रिमोट खराब होता है?
- नहीं, इससे रिमोट ज्यादा समय तक नया और सुरक्षित रहता है।
- क्या ये सिर्फ भारतीय आदत है?
- हां, ये मुख्य रूप से भारतीय मिडिल-क्लास घरों की पैसे बचाने वाली आदत है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।