Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:24 PM IST

Reuse Ideas: पुराने कंबल और चादर को फेंकने के बजाय, लगाएं ये 7 जुगाड़

Blanket And Bedsheet Reuse Ideas: अगर आपके घर में पुराने कंबल और चादर रखें, जिसे आप फेंकने का सोच रही हैं, तो रुके। आज के इस लेख में हम आपको इन कपड़ों से लगने वाले 7 ऐसे जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगी।
Updated:- 2026-09-10, 16:46 IST
blanket and bedsheet reuse ideas

How To Reuse Blanket And Bedsheet At Home: सर्दी आने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं। इस मौसम के आने से पहले ही लोग कंबल और रजाई निकालकर धूप दिखाते हैं ताकि उसमें मौजूद नमी और बदबू दूर हो जाए। वहीं, बेकार और फटे कंबल को हटाकर कूड़े में फेंक देते हैं। अगर आपके बक्से या अलमारी में ऐसे कोई कंबल और चादर रखे हैं जिन्हें आप फेंकने का सोच रही हैं, तो थोड़ा रुकिए। आज के इस लेख में हम आपको पुराने कंबल और चादर के 7 ऐसे जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप इन्हें मांग-मांगकर इकट्ठा करेंगी।

पुराने कंबल और चादर का इन 7 कामों में करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में पुराने कंबल और चादर हैं, जिसे आप बेकार समझकर फेंक देती हैं, क्या आपको पता है कि आप उनका दोबारा से इस्तेमाल करके घर में 1 नहीं बल्कि कई काम कर सकती हैं।

how to reuse blanket for garden

1. पालतू जानवरों के लिए आरामदायक बिस्तर

पुराने कंबलों को तय करके या छोटे टुकड़ों में काटकर आप अपने पेट्स के लिए गर्म और आरामदायक गद्दा तैयार कर सकती हैं। इसके ऊपर पुरानी सूती चादर का कवर सिल दें ताकि इसे आसानी से निकालकर धोया जा सके। यह पालतू जानवरों को ठंड से बचाता है और उन्हें सोने के लिए एक मुलायम जगह मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse: साबुन के बचे टुकड़ों को फेंकने के बजाय, ऐसे करें इस्तेमाल; घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

2. पौधों की सुरक्षा के लिए करें कंबल का इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में पाले या तेज ठंड से अपने नाज़ुक पौधों को बचाने के लिए पुराने कंबल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पौधों के गमलों के चारों ओर कंबल या चादर को लपेट दें, जिससे उन्हें जरूरी गर्माहट मिलती है। इसके अलावा, गमलों के नीचे पुराना कपड़ा बिछाने से मिट्टी बहती नहीं है और नमी बनी रहती है।

gardening-tips-for-plants

3. घर की सफाई के लिए कंबल से बनाएं पोंछा

मोटे कंबलों और सूती चादरों के टुकड़ों को काटकर फर्श साफ करने वाले वाइपर या पोछे के कपड़े के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कपड़ा सामान्य पोछे की तुलना में अधिक पानी सोखता है और फर्श पर जमी जिद्दी गंदगी को आसानी से साफ कर देता है। आप इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर किचन के गंदे काउंटर साफ करने के लिए भी रख सकते हैं।

4. यात्रा के दौरान कंबल से करें सामान की पैकिंग

अक्सर कांच के सामान, क्रॉकरी या महंगे शोपीस को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाते समय इनके टूटने का खतरा रहता है। ऐसे में आप पुराने कंबल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सामान को कंबलों के टुकड़ों में अच्छी तरह लपेटकर पैक करने से वे सुरक्षित रहते हैं।

Reuse old blanket

Image Credit- AI

5. स्टोर रूम में सामान ढकने के लिए कवर

अक्सर इस्तेमाल न होने वाले भारी सामान, फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर धूल जम जाती है। पुरानी चादरों और कंबलों से इन चीजों के माप के अनुसार कस्टम कवर सिलवा लें या सीधे ऊपर से ढंक दें। इससे आपका सामान लंबे समय तक धूल और गंदगी से सुरक्षित रहता है और नया जैसा बना रहता है।

6. चादर से बच्चों के खेलने के लिए टेंट हाउस

घर के अंदर बच्चों के मनोरंजन के लिए पुरानी चादरों की मदद से सुंदर और सुरक्षित प्ले-टेंट बना सकती है। इसे डाइनिंग टेबल या कुर्सियों के सहारे फैलाकर बॉक्स यानी गुफा जैसा बनाएं। अब यहां बच्चे अपने खिलौनों के साथ खेल सकते हैं। नीचे बैठने के लिए पुराना कंबल बिछाने से बच्चों को ठंड नहीं लगती।

How to reuse blanket and bedsheet for make tent house

Image Credit- AI

7. गाड़ी की डिक्की या सीट के लिए प्रोटेक्टर की तरह करें इस्तेमाल

कार में भारी सामान, पालतू जानवर या गीले जूते रखते समय गाड़ी की असली सीट या डिक्की गंदी हो जाती है। इसके बचाव के लिए पुरानी चादर या पतला कंबल कार की बूट स्पेस या पीछे की सीट पर बिछा दें। यह गंदगी को सीधे गाड़ी तक नहीं पहुंचने देता और गंदा होने पर इसे आसानी से निकालकर साफ या धोया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Broken Basket Reuse Ideas: 10 मिनट में टूटी टोकरी बनेगी शानदार होम डेकोर, देखें ये DIY जुगाड़

कंबल और चादर का इस्तेमाल करके आप काम की चीजें बना सकती हैं। इसकी मदद से आप गार्डनिंग से लेकर गाड़ी की डिक्की के लिए प्रोटेक्टर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।