अचानक कान में घुस जाए मक्खी तो कैसे निकालें, जानिए क्या करें और किन बातों से बचें?

कान में अचानक मक्खी या कीड़ा घुसने से तेज दर्द, खुजली, बेचैनी और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में घबराने के बजाय यह जानना जरूरी है कि कान में कीड़ा घुसने के लक्षण क्या हैं?
Updated:- 2026-11-26, 12:11 IST
what to do if fly or insect entres into ear safe ways to remove

कई बार अचानक कान में मक्खी या कीड़ा घुस जाता है। इससे काफी परेशानी होती है। कई बार संक्रमण बढ़ जाने से कान में सूजन और तेज दर्द भी उठता है। कान से कीड़ा निकालने के कई तरीके हैं। आप चाहें तो डॉक्‍टर से भी संपर्क कर सकते हैं। कीड़ा कान के अंदर कई तरीकों से घुस सकता है। जैसे रात में सोते समय या जब कोई व्यक्ति बाहर हो तो उड़कर कान में घुस सकता है।
अगर कीड़ा या मक्खी कान के अंदर घुस जाती , तो वह तुरंत मर भी सकती है। हालांकि, यह भी संभावना रहती है कि वह जिंदा रहे और इधर-उधर घूमती रहे। आप कैसे पता लगाएं कि कान में कीड़ा है या नहीं, उसे सुरक्षित तरीके से कैसे निकालें, क्या सावधानियां बरतें? आइए जानते हैं यहां।

कान में मक्खी घुसने के बाद क्‍या दिखते हैं लक्षण?

कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि कान के अंदर कीड़ा या मक्‍खी घुस गई है। दिल्‍ली स्थित सत्‍यवादी राजा हरीशचंद अस्‍पताल के ईएनटी सर्जन डॉक्‍टर वंदना बताती हैं कि मक्‍खी अथवा कीड़ा जब कान में घुसता है तो कई लक्षणों से हम इसके बारे में पता लगा सकते हैं।

  • मक्‍खी या कीड़ा जीवित हो सकता है और रेंग सकता है या भिनभिना सकता है, जिससे कान में अजीब सी सनसनी महसूस होती है।
  • कान में सूजन आना।
  • गंदगी या कान से पानी निकलना।
  • सुनने में परेशानी होना।
  • बुखार आना, बदन में दर्द होना।
  • अगर किसी व्यक्ति को ऊपर बताए गए किसी भी अतिरिक्त लक्षण का अनुभव होता है, तो उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

fly inside ear


Image Credit: Shutterstock

सुरक्षित तरीके से कीड़ा कैसे निकालें?

कान से कीड़ा निकालना है तो सबसे पहले आपको संयम बरतना होगा। इस दौरान किसी भी तरह की जल्‍दबाजी करने से बचें। यहां बताए गए स्‍टेप्‍स को फॉलो करें।

house fly in ear

Image Credit: magnific.com

  • किसी व्यक्ति को कीड़ा निकालने की कोशिश करते समय शांत रहना चाहिए।
  • अगर किसी और के कान से कीड़ा निकाल रहे हैं, तो उन्हें शांत रहने के लिए कहें।
  • कीड़ा हटाने के लिए सिर को प्रभावित हिस्से की ओर झुकाएं और धीरे से हिलाएं।
  • इस दौरान कान पर चोट न लगे क्योंकि इससे और भी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अगर कीड़ा मर चुका है, तो उसे गर्म पानी की हल्‍की बूंद की मदद से कान से बाहर निकालने की कोशिश करें।
  • इस दौरान चिमटी, रुई के फाहे या कोई दूसरी चीज कान में डालने से बचें।
  • पूरी प्रकिया करने से पहले एक बार डॉक्‍टरी सलाह अवश्‍य लें।

यह भी पढ़ें- कनखजूरे से लेकर खटमल तक, घर के सभी कीड़ों का काम तमाम करेंगे ये 5 उपाय

आप पार्क,सड़क या कहीं बाहर हों तो अपना विशेष ध्‍यान रखें, क्‍योंकि इस दौरान कभी भूलवश कोई कीड़ा या मक्‍खी कान में घुस सकती है। तकलीफ ज्‍यादा होने पर आप डॉक्‍टर से संपर्क कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com, Shuttestock

FAQ
क्या कान में कीड़ा घुसने से कान का पर्दा फट सकता है?
हां, यदि कीड़ा काटे या खरोंचे, या फिर उसे निकालने के लिए कान में कोई नुकीली चीज या बड डाला जाए, तो कान के पर्दे को चोट लग सकती है। उसे नुकसान हो सकता है। 
कान में कीड़ा घुसते ही सबसे पहले क्‍या करें?
सबसे पहले शांत बैठें और सिर झुकाएं। प्रभावित कान को नीचे की ओर करके सिर हल्का झुकाएं ताकि कीड़ा अपने आप बाहर आ सके। सिर को जोर से न झटकें और न थपथपाएं। 
कान में तेल या पानी कब नहीं डालना चाहिए?
यदि कान में पहले से दर्द हो, कान बह रहा हो, खून आ रहा हो या कान के पर्दे में छेद होने का संदेह हो, तो बिना डॉक्टर की सलाह के तेल या पानी न डालें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।