Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:51 PM IST

नीम की पत्तियों का पानी है बड़े काम की चीज, 7 ऐसे फायदे जो नहीं जानते होंगे आप

घर में मक्खियां उड़ रही हों या फिर पौधों में कीड़े लग गए हो, नीम लीव्स का पानी इन सभी समस्याओं का परमानेंट इलाज है। नीचे लेख में पढ़ें 7 ऐसे इस्तेमाल, जहां नीम की पत्तियों वाला पानी कमाल दिखाता है।
Updated:- 2026-08-20, 14:52 IST
Neem ka paani ghar ki safai mein kaise use kare

नीम की पत्तियों को आमतौर पर लोग खाली पेट चबाने, फुंसी-फोड़े या फिर बालों की समस्याओं में इस्तेमाल करते हैं। इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अब ऐसे में जब हम किसी से यह कहते हैं कि इसका इस्तेमाल त्वचा संबंधी परेशानियों में करते हैं, तो यह उनके लिए आम बात है। मगर क्या आपको पता है कि आप नीम की पत्तियों वाले पानी का उपयोग घर के कामों में भी कर सकती हैं। नीचे आर्टिकल में जानें कैसे?

नीम की पत्तियों का पानी घर में कई तरह से आता है काम

जैसा कि ऊपर लेख में बताया गया कि नीम की पत्तियों का पानी घर के कामों में कमाल दिखाता है। अब ऐसे में पहला सवाल जो दिमाग में आता है कि वे कौन से काम हैं? नीचे पढ़ें-

1. पौधों के लिए प्राकृतिक कीटनाशक

घर के गमलों या गार्डन के पौधों में कीड़े लगने पर नीम के पानी का इस्तेमाल सबसे सुरक्षित उपाय है। नीम के पानी को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों पर छिड़कने से मिलीबग, एफिड्स और अन्य हानिकारक कीट दूर रहते हैं, जिससे पौधे केमिकल के बिना सुरक्षित रहते हैं।

7 Neem Water Uses In House Cleaning

इसे भी पढ़ें- उबले हुए आलू के छिलकों से लगाएं ये कमाल के जुगाड़, आसान होंगे ढेर सारे काम

2. घर की फर्श की नेचुरल सफाई और सैनिटाइजेशन

पोछा लगाते समय पानी में नीम की पत्तियों को उबालकर तैयार किया गया पानी मिलाएं। इससे फर्श पर मौजूद बैक्टीरिया और हानिकारक कीटाणु प्राकृतिक रूप से नष्ट हो जाते हैं। साथ ही घर में एक भीनी-भीनी नेचुरल खूशबू भी बनी रहती है।

3. अनाज और दालों को कीड़ों से सुरक्षित रखना

बरसात या नमी के मौसम में चावल, दाल या अन्य अनाज में कीड़े या घुन लगने का खतरा रहता है। नीम के पानी में सूती कपड़ों को भिगोकर अच्छी तरह सुखा लें और फिर इन कपड़ों में अनाज पोटली बनाकर रख दें। इससे अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

Neem water home uses

4. पालतू जानवरों के लिए फ्ली और टिक रिपेलेंट बनाने में

अगर आपके घर में डॉग या कैट जैसे पेट्स हैं, तो उनके बालों और त्वचा पर नीम के पानी का स्प्रे करने से पिस्सू और किलनी दूर रहते हैं। नीम एंटीबैक्टीरियल होता है, जिससे यह उनके फंगस या त्वचा संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।

5. अलमारी और कपड़ों से सीलन की बदबू दूर करना

अलमारी या वॉर्डरोब में नमी के कारण कपड़ों से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है। नीम के पानी में थोड़ा सा कपूर मिलाकर एक स्प्रे तैयार करें और इसे अलमारी के कोनों में छिड़कें। साथ ही कपड़ों पर छिड़कने से पहले पूरी तरह सूखने दें। यह नेचुरल डिओडोरेंट और एंटी-फंगल की तरह काम करता है।

How-to-stop-clothes-smelling-musty-in-wardrobe

6. किचन के डिब्बों और सिंक की डीप क्लीनिंग

किचन के डिब्बों, कटलरी होल्डर और सिंक के आस-पास चिकनाई और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। नीम के पानी से इनकी सफाई करने से जिद्दी दाग और बदबू तो दूर होती ही है, साथ ही कॉकरोच और चीटियां भी उस हिस्से से दूर रहती हैं।

7. जूतों की बदबू और फंगस से छुटकारा

बरसात या गर्मियों में पसीने के कारण जूतों से दुर्गंध आने लगती है और फंगस का खतरा बढ़ जाता है। नीम के पानी से जूतों के अंदरूनी हिस्से की हल्की सफाई करने और उन्हें धूप में सुखाने से बैक्टीरिया और फंगस पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- नेचुरल खाद का काम करता है आलू का पानी, हरी-भरी पत्तियों के साथ खिलेंगे ढेरों फूल

अगर आप बाजार से महंगे क्लीनर या फिर पेस्टिसाइड खरीदकर लाती हैं, तो नीम की पत्तियों वाला पानी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।