Uses of Milk Cream: सिर्फ घी बनाने के लिए नहीं, इन 7 तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकती हैं बची हुई मलाई

दूध से निकलने वाली मलाई का इस्तेमाल अधिकतर लोग घी बनाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल आप इसके अलावा अन्य कामों में कर सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें-
Updated:- 2026-10-13, 17:26 IST
Uses of Malai Beyond Ghee

दूध से मलाई निकालने के बाद अक्सर हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं या सिर्फ घी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि मलाई के और भी कई शानदार फायदे हैं? इसका इस्तेमाल आप कुकिंग से लेकर स्किन केयर में कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 7 ऐसे कमाल के हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

मलाई इन 7 कामों में दिखाता है कमाल

मलाई को अगर आप केवल एक काम के लिए इस्तेमाल करती हैं या फिर उसे निकालकर हटा देती हैं, तो थोड़ा रूकिए। आपको बता दें कि नीचे बताए गए 7 तरीकों को आजमा सकती हैं।

How-to-preserve-cream-for-a-long-time

1. ग्रेवी वाली सब्जियों का स्वाद बढ़ाना

अगर आप घर पर पनीर, शाही कढ़ी, मलाई कोफ्ता या कोई अन्य रिच ग्रेवी वाली सब्जी बना रहे हैं, तो उसमें क्रीम या बाजार की मलाई की जगह घर में बची हुई ताजी मलाई का उपयोग करें। सब्जी में मलाई फेंट कर डालने से ग्रेवी का टेक्सचर बहुत ही क्रीमी, गाढ़ा और रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सोया तंदूरी मलाई, स्वाद ऐसा कि नॉन-वेज भूल जाएंगे

2. बच्चों के लिए स्वादिष्ट सैंडविच या टोस्ट

बच्चों को सुबह या शाम के समय कुछ झटपट और टेस्टी खाना पसंद होता है। ऐसे में ब्रेड की स्लाइस पर मक्खन या जैम की जगह बची हुई मलाई की एक पतली परत लगाएं। अब इसके ऊपर हल्का सा नमक, काली मिर्च पाउडर या चीनी डालकर तवे पर सेक लें। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और बच्चों को खूब पसंद आता है।

images (45)

3. सूप और पास्ता को क्रीमी बनाने के लिए करें इस्तेमाल

घर पर बनाया गया टमाटर का सूप, स्वीट कॉर्न का सूप या व्हाइट सॉस पास्ता अक्सर उतना क्रीमी नहीं बन पाता जितना बाहर मिलता है। इसे बेहतरीन क्रीमी टेक्सचर देने के लिए पकाने के दौरान या आखिर में एक या दो चम्मच मलाई अच्छी तरह मिला दें। इससे डिश का स्वाद और उसका गाढ़ापन दोनों ही कई गुना बढ़ जाते हैं।

4. रोटी को मुलायम बनाने के लिए मलाई का इस्तेमाल

रोटी को मुलायम, फूला हुआ और लंबे समय तक सॉफ्ट बनाए रखने के लिए मलाई आसान घरेलू उपाय है। आटा ग गूंथते समय पानी के साथ 1 से 2 चम्मच ताजी मलाई मिलाने से कमाल का रिजल्ट मिलता है। मलाई में मौजूद प्राकृतिक फैट आटे को अंदर से नमी प्रदान करता है, जिससे रोटियां कड़क या सूखी नहीं होतीं।

images (46)

5. चेहरे की नमी और चमक के लिए

मलाई नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करती है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सूखी या बेजान हो गई है, तो थोड़े से चेहरे पर ताजी मलाई लेकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन दूर होता है और चेहरे पर एक नेचुरल चमक व कोमलता आती है।

6. फटे हाथों को मुलायम बनाने के लिए करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में या लगातार पानी और साबुन के इस्तेमाल से हाथों की त्वचा फटने लगती है और खुरदरी हो जाती है। ऐसे में बची हुई मलाई में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर हाथों पर अच्छी तरह मलें। कुछ देर सूखने के बाद हाथों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे हाथों की रूखी त्वचा बहुत जल्दी सॉफ्ट और मुलायम हो जाती है।

images (47)

7. बालों का रूखापन हटाने के लिए मलाई का इस्तेमाल

बालों का रूखापन दूर करने के लिए मलाई एक बेहद असरदार और प्राकृतिक घरेलू नुस्खा है। मलाई में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड्स और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं। इस्तेमाल के लिए, 2 चम्मच ताजी मलाई में थोड़ा सा शहद मिलाकर स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। 

इसे भी पढ़ें- पनीर, टोफू और मलाई को लंबे समय तक ताजा रखने के 4 स्मार्ट फ्रिज स्टोरेज हैक्स

मलाई को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका

मलाई को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज या फ्रीजर का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अक्सर मलाई में जल्दी खट्टापन आ जाता है या उसमें अजीब सी महक आने लगती है। इससे बचाने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

images (48)

  • हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट प्लास्टिक या कांच के डिब्बे का इस्तेमाल करें। डिब्बा ऐसा होना चाहिए जिसमें हवा न जा सके।
  • अगर आप मलाई को हफ्तों या महीनों तक सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो उसे फ्रिज की नॉर्मल ट्रे में रखने के बजाय फ्रीजर में रखें। फ्रीजर में रखने से मलाई महीनों तक खराब नहीं होती और बिल्कुल ताजी बनी रहती है।
  • जब भी आप डिब्बे में मलाई इकट्ठा करें, तो उसमें एक छोटा चम्मच दही या जामन मिला दें। इससे मलाई जमेगी नहीं और घी निकालते समय मक्खन आसानी से निकलेगा।
  • मलाई को बहुत ज्यादा दिनों जैसे 15-20 दिन से ज्यादा तक स्टोर करने से बचें। बेहतर होगा कि हफ्ते भर की मलाई इकट्ठा होते ही उसका घी या मक्खन बना लें।

इस तरीकों को आजमाकर आप घी का इस्तेमाल कुकिंग से लेकर स्किन और बालों की देखभाल के लिए कर सकती हैं। अगर आपको मलाई या दूध वाली चीजों से किसी प्रकार की एलर्जी या दिक्कत होती है, तो इसे स्किप करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai (main image), magnific

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।